Skip to content
05/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • BSP लोहा चोरी: सस्पेंड अधिकारी-कर्मचारियों के करीबियों से विजिलेंस ने लिए बयान, DIC के खिलाफ कोर्ट जाने की तैयारी
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP लोहा चोरी: सस्पेंड अधिकारी-कर्मचारियों के करीबियों से विजिलेंस ने लिए बयान, DIC के खिलाफ कोर्ट जाने की तैयारी

Azmat ali 05/10/2026 1 minute read
BSP Scrap Theft Vigilance records statements from associates of suspended officers and employees

निलंबन की कार्रवाई से नाराज कुछ कार्मिकों ने डायरेक्टर इंचार्ज (DIC) के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की तैयारी की बात कही है।

  • सोमवार को करीब आधा दर्जन लोग बयान दर्ज कराने भिलाई निवास पहुंचे।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। सेल-भिलाई स्टील प्लांट (BSP) में स्क्रैप चोरी के मामले में विभागीय जांच का सिलसिला जारी है। पिछले कई दिनों से मामले से जुड़े अधिकारी-कर्मचारियों और अन्य लोगों से पूछताछ की जा रही है। सोमवार को भिलाई निवास में विजिलेंस टीम ने विभागीय जांच के तहत सस्पेंड किए गए अधिकारी-कर्मचारियों के करीबियों के बयान भी दर्ज किए।

बताया जा रहा है कि विभागीय जांच के दौरान तीनों कार्मिकों से उनके संबंधित विभागों में काम करने वाले कुछ लोगों के नाम मांगे गए थे, ताकि उनके बयान दर्ज किए जा सकें। कार्यस्थल पर संबंधित कार्मिकों के व्यवहार, कार्यप्रणाली और उनके साथ काम करने वाले कर्मचारियों की जानकारी जांच का हिस्सा बताई जा रही है।

सोमवार को करीब आधा दर्जन लोग बयान दर्ज कराने भिलाई निवास पहुंचे। हालांकि, कुछ लोगों को अनुमति नहीं मिल सकी। जानकारी के मुताबिक, एक सेवानिवृत्त कार्मिक को भी बयान के लिए अनुमति नहीं दी गई। कर्मचारी के समर्थन में कुछ ट्रेड यूनियन नेता भी भिलाई निवास पहुंचे।

ये खबर भी पढ़ें: BSP ईडी वर्क्स कर रहे छापेमारी, संडे को पहुंचे कोक ओवन, रेल मिल, दारूबाज अफसर-कर्मचारी होंगे सस्पेंड-टर्मिनेट

निलंबन को लेकर कार्मिकों में नाराजगी

मामले में विभागीय जांच के बीच निलंबित कार्मिकों और उनके करीबियों में प्रबंधन के निर्णय को लेकर नाराजगी है। उनका कहना है कि पुलिस जांच और विभागीय जांच पूरी होने से पहले ही निलंबन की कार्रवाई कर दी गई।

बयान देने के बाद बाहर आए कुछ कार्मिकों ने आरोप लगाया कि प्रबंधन ने दबाव में आकर निलंबन की कार्रवाई की। उनका कहना है कि जिस ठेका कंपनी को स्क्रैप हटाने की जिम्मेदारी दी गई थी, उसके कर्मचारियों पर भी जांच का दायरा होना चाहिए।

ये खबर भी पढ़ें: वित्त वर्ष 2026-27: SAIL ने पहली छमाही H1 में रचा कीर्तिमान, सीएमडी डॉ. एके पंडा बोले…

कार्मिकों का दावा है कि कथित तौर पर स्क्रैप हटाने की गतिविधियां रात के समय हुईं, जबकि जिन अधिकारियों-कर्मचारियों को निलंबित किया गया, वे सामान्यतः जनरल शिफ्ट में ड्यूटी करते थे। उन्होंने सवाल उठाया कि विभागीय जांच पूरी होने और तथ्यों की स्पष्टता से पहले निलंबन की कार्रवाई क्यों की गई?

ये खबर भी पढ़ें: भिलाई स्टील प्लांट: ठेका श्रमिकों को दुर्गा पूजा से पहले 8.33% के बजाय दीजिए 20% बोनस

हाईकोर्ट से जमानत के बाद विभागीय जांच जारी

इस मामले में BSP प्रबंधन ने स्टील मेल्टिंग शॉप-3 के जीएम हिमांशु मलिक, कर्मचारी मनोज देवांगन और असिस्टेंट मैनेजर वर्मा को निलंबित किया था। मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया था। बाद में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद वे बाहर आए। अब विभागीय स्तर पर अलग से जांच चल रही है। इसी जांच के तहत विजिलेंस टीम संबंधित अधिकारियों-कर्मचारियों और उनके संपर्क में रहने वाले लोगों के बयान दर्ज कर रही है।

ये खबर भी पढ़ें: भद्रावती स्टील प्लांट के अधिकारी ने की आत्महत्या, घर में मिली लाश

जीएम ने पुलिस को साक्ष्य दिए, फिर उन्हीं पर कार्रवाई क्यों?

निलंबित कार्मिकों के समर्थन में पहुंचे लोगों ने कहा कि जीएम हिमांशु मलिक ने ही पुलिस को मामले से जुड़े साक्ष्य उपलब्ध कराए थे। इसके बावजूद उन्हें ही मामले में गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी से पहले ही निलंबित कर दिया गया। उनका कहना है कि विभागीय जांच की रिपोर्ट आने तक प्रबंधन को इंतजार करना चाहिए था। कार्मिकों ने निलंबन की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा कि जांच पूरी होने से पहले किसी व्यक्ति को दोषी मानना उचित नहीं है।

हालांकि, यह पक्ष संबंधित कार्मिकों और उनके समर्थकों की ओर से रखा गया है। मामले में विभागीय जांच अभी जारी है और जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि स्क्रैप चोरी की घटना में किसकी क्या भूमिका थी।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL में SC/ST अधिकारियों के प्रमोशन की निष्पक्ष समीक्षा पर जोर, फेडरेशन ने BSP प्रबंधन के सामने उठाए 9 मुद्दे

डीआईसी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की तैयारी का दावा

निलंबन की कार्रवाई से नाराज कुछ कार्मिकों ने डायरेक्टर इंचार्ज (DIC) के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की तैयारी की बात कही है। उनका कहना है कि वे निलंबन के फैसले और उससे जुड़े अन्य पहलुओं को लेकर अदालत का रुख कर सकते हैं। फिलहाल विभागीय जांच जारी है। विजिलेंस टीम द्वारा दर्ज किए जा रहे बयान और उपलब्ध दस्तावेजों के आधार पर जांच में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: SAIL में SC/ST अधिकारियों के प्रमोशन की निष्पक्ष समीक्षा पर जोर, फेडरेशन ने BSP प्रबंधन के सामने उठाए 9 मुद्दे

Related Stories

Emphasis on Fair Review of SC ST Officer Promotions at SAIL Federation Raises 9 issues with BSP Management
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL में SC/ST अधिकारियों के प्रमोशन की निष्पक्ष समीक्षा पर जोर, फेडरेशन ने BSP प्रबंधन के सामने उठाए 9 मुद्दे

Azmat ali 05/10/2026
Outrage over SAIL bonus Employees protest at BGH silent march with black flags on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल बोनस पर आक्रोश: कर्मियों ने BGH में किया प्रदर्शन, काले झंडे के साथ मौन जुलूस 6 को

Azmat ali 05/10/2026
SAIL Lease Renewal 2026 Bhilai Township traders concerned about lease renewal demand time-bound resolution from the Director-in-Charge
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Lease Renewal 2026: लीज नवीनीकरण पर बढ़ा तनाव, भिलाई टाउनशिप के व्यापारी परेशान, डायरेक्टर इंचार्ज से समयबद्ध निराकरण की मांग

Azmat ali 05/10/2026

You May Have Missed

BSP Scrap Theft Vigilance records statements from associates of suspended officers and employees
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP लोहा चोरी: सस्पेंड अधिकारी-कर्मचारियों के करीबियों से विजिलेंस ने लिए बयान, DIC के खिलाफ कोर्ट जाने की तैयारी

Azmat ali 05/10/2026
Emphasis on Fair Review of SC ST Officer Promotions at SAIL Federation Raises 9 issues with BSP Management
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL में SC/ST अधिकारियों के प्रमोशन की निष्पक्ष समीक्षा पर जोर, फेडरेशन ने BSP प्रबंधन के सामने उठाए 9 मुद्दे

Azmat ali 05/10/2026
Outrage over SAIL bonus Employees protest at BGH silent march with black flags on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल बोनस पर आक्रोश: कर्मियों ने BGH में किया प्रदर्शन, काले झंडे के साथ मौन जुलूस 6 को

Azmat ali 05/10/2026
SAIL Lease Renewal 2026 Bhilai Township traders concerned about lease renewal demand time-bound resolution from the Director-in-Charge
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Lease Renewal 2026: लीज नवीनीकरण पर बढ़ा तनाव, भिलाई टाउनशिप के व्यापारी परेशान, डायरेक्टर इंचार्ज से समयबद्ध निराकरण की मांग

Azmat ali 05/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.