Skip to content
17/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • गृहमंत्री Amit Shah का दुर्ग-भिलाई में चला तीर, साधा Bhilai Steel Plant, सतनामी समाज और गुटबाजी को…
  • ताज़ा ख़बरें
  • देश

गृहमंत्री Amit Shah का दुर्ग-भिलाई में चला तीर, साधा Bhilai Steel Plant, सतनामी समाज और गुटबाजी को…

22/06/2023 (Last updated: 09/10/2024) 1 minute read
Home-Minister-Amit-Shah-arrow-hit-Bhilai-Steel-Plant-Satnami-society-and-factionalism…
  • सियासी धुरंधरों की मानें तो दुर्ग जिले के अहिवारा विधानसभा क्षेत्र की सीट से उषा बारले को मैदान में उतारा जा सकता है।

अज़मत अली, भिलाई। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री (Union Home & Cooperation Minister) अमित शाह को भाजपा के नेता चाणक्य मानते हैं। इसके पीछे की कई वजह है। अलग-अलग कारण हो सकते हैं, लेकिन दुर्ग-भिलाई की सियासत में अमित शाह (Amit Shah) ने ऐसा तीर चलाया है, जिससे भिलाई स्टील प्लांट, सतनामी समाज और भाजपा की गुटबाजी पर निशाना लगा है।

ये खबर भी पढ़ें: Amit Shah Live: छत्तीसगढ़ में BJP का चुनावी शंखनाद, पढ़िए क्या-क्या बोले-गृहमंत्री अमित शाह

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव (Chhattisgarh Assembly Elections) से पहले अच्छी पिच तैयार करने की कोशिश की गई है। बीजेपी ने सतनामी समाज को साधने का मौका नहीं छोड़ा है। समाज से आने वालीं पद्मश्री उषा बारले के जरिए पूरे सतनामी समाज तक बड़ा संदेश दिया गया है। उषा के पति अमरदास सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र (SAIL, Bhilai Steel Plant) के स्टील मेल्टिंग शॉप में कार्यरत है।
भिलाई स्टील प्लांट-बीएसपी के कर्मचारी के घर गृहमंत्री का दौरा कहीं न कहीं दूर तक संदेश दे रहा है। बीएसपी के लाखों वर्तमान-पूर्व कर्मचारी, अधिकारी-ठेका मजदूरों को एक ही तीर से साधने की कोशिश की गई है।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL Junior Officer Exam: एक और बवाल, डायरेक्टर पर्सनल केके सिंह व परीक्षा कराने वाली एजेंसी का जिक्र, 242 को बनना था अधिकारी, बने 227?

सियासी धुरंधरों की मानें तो दुर्ग जिले के अहिवारा विधानसभा क्षेत्र की सीट से उषा बारले को मैदान में उतारा जा सकता है। जबकि इसी सीट से सतनामी समाज के गुरु मंत्री रुद्र कुमार कांग्रेस से आते हैं।
उषा बारले के जरिए भिलाई स्टील प्लांट और सतनाम समाज से बेहतर संतुलन बनाने के बाद अगला समीकरण गुटबाजी को दूर करने दिख रहा है। दुर्ग-भिलाई की सियासत में प्रेम प्रकाश पांडेय गुट, सरोज पांडेय गुट, सांसद गुट के बारे में किसी से कुछ भी छुपा नहीं है। लेकिन, गृहमंत्री के मंच पर एकजुटता प्रदर्शन किया गया और सभी साथ-साथ भी रहे।

ये खबर भी पढ़ें:  Bokaro Steel Plant के कर्मचारी को कार ने मारी टक्कर, 10 मीटर तक घसिटाया, जनता बनाती रही वीडियो, BSL कर्मी ने पहुंचाया आटो से अस्पताल

भाजपा नेता मानते हैं कि गृहमंत्री अमित शाह ने गुटबाजी को खत्म करने के लिए बहुत सही फैसला लिया है। दुर्ग-भिलाई के दौरे पर वह किसी भी पार्टी नेता के घर जाने के बजाय उषा बारले के घर पर जाने को ज्यादा तवज्जो दिया है।

दुर्ग (Durg) के पंडित रविशंकर स्टेडियम में जनसभा (Public Meeting) भी बीजेपी (BJP) को एकजुट करने के मकसद में सफल रही। ऐसा इसलिए हो रहा है क्योंकि, लगातार 15 साल तक छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार रही। अचानक से पार्टी का ग्राफ गिरने को लेकर कई सवाल उठाए गए।

ये खबर भी पढ़ें:  Rathyatra Mela 2023: भगवान जगन्नाथ का बदला पता, अब यहां मिलेंगे दर्शन को

दुर्ग जिला निकाय चुनाव में भी भाजपा को हार का सामना करना पड़ा। दुर्ग नगर निगम, भिलाई नगर निगम, रिसाली नगर निगम, चरोदा नगर निगम में भाजपा विपक्ष में है। पार्टी में गुटबाजी और बिखराव की वजह से भाजपा को नुकसान हुआ है। डैमेज कंट्रोल करने और संगठन में संतुलन बनाने के लिए सबको बराबरी का दर्जा भी दिया जा रहा है। लूपलाइन में चल रहे पूर्व मंत्री प्रेम प्रकाश पांडेय को दुर्ग लोकसभा संसदीय सीट का प्रभारी बनाया गया है।

ये खबर भी पढ़ें:  Jagannath Mela 2023: मुस्लिम भक्त के लिए थमता है भगवान जगन्नाथ का रथ, हिंदू-मुस्लिम ताने-बाने का सबूत, हर भजन में आता है सालबेग का नाम

पूर्व राष्ट्रीय महासचिव सरोज पांडेय प्रदेश संगठन में बड़ी भूमिका में हैं। सांसद विजय बघेल भी खास भूमिका में हैं। बताया जा रहा है कि दुर्ग ग्रामीण के जिला अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा और भिलाई जिला अध्यक्ष बृजेश बिचपुरिया किसी गुट से नहीं आते हैं। बृजेश बिचपुरिया आरएसएस कोटे से आए हैं। चुनाव से पहले भाजपा ने धीरे-धीरे बिखराव को रोकने की कोशिश है, जिसको अमित शाह के चक्रव्यू से काफी बल भी मिलता दिख रहा है। अब देखना यह होगा कि ये चक्रव्यू नतीजों में कितना परिवर्तित होता है।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Amit Shah Live: छत्तीसगढ़ में BJP का चुनावी शंखनाद, पढ़िए क्या-क्या बोले-गृहमंत्री अमित शाह
Next: वैशालीनगर विधायक विद्या रत्न भसीन की हालत नाजुक, निधन की उड़ी अफवाह

Related Stories

BSP Designations Dr Uday told CITU this Regarding the Change in Designations of Medical Personnel
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी पदनाम पर अच्छी खबर: मेडिकल कर्मियों के जल्द पदनाम परिवर्तन पर डॉ. उदय ने CITU से ये कहा…पढ़िए

Azmat ali 16/09/2026
Coal India BMS-AITUC President and INTUC leaders join HMS
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India: BMS-AITUC के अध्यक्ष और इंटक नेताओं ने छोड़ा साथ, थामा HMS का हाथ

Azmat ali 16/09/2026
Kumar Amit met the CGM Demanded the Withdrawal of the arbitrary Notice issued to BSL Employees and the Allotment of D-type Quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जर्जर आवास पर गुस्सा: कुमार अमित CGM से बोले-BSL कर्मियों को तुगलकी नोटिस नहीं, दीजिए D-टाइप आवास

Azmat ali 16/09/2026

You May Have Missed

BSP Designations Dr Uday told CITU this Regarding the Change in Designations of Medical Personnel
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी पदनाम पर अच्छी खबर: मेडिकल कर्मियों के जल्द पदनाम परिवर्तन पर डॉ. उदय ने CITU से ये कहा…पढ़िए

Azmat ali 16/09/2026
Coal India BMS-AITUC President and INTUC leaders join HMS
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India: BMS-AITUC के अध्यक्ष और इंटक नेताओं ने छोड़ा साथ, थामा HMS का हाथ

Azmat ali 16/09/2026
Kumar Amit met the CGM Demanded the Withdrawal of the arbitrary Notice issued to BSL Employees and the Allotment of D-type Quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जर्जर आवास पर गुस्सा: कुमार अमित CGM से बोले-BSL कर्मियों को तुगलकी नोटिस नहीं, दीजिए D-टाइप आवास

Azmat ali 16/09/2026
EPFO __Big News PM Modis major Gift a day before his birthday Approval granted to Raise the EPFO __Wage Limit from 15,000 to 25,000
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • ताज़ा ख़बरें

EPFO ​​Big News: बर्थडे से एक दिन पहले पीएम मोदी का बड़ा तोहफा,  ईपीएफओ वेतन सीमा 15,000 से बढ़ाकर 25 हजार, मंत्रिमंडल की मंजूरी

Azmat ali 16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.