Skip to content
02/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • फुल NJCS बैठक जुलाई में, एरियर, नाइट शिफ्ट एलाउंस पर होगा फैसला…! बोकारो में नई शाखा समिति गठित, फेकन-अध्यक्ष व राजेश बने सचिव
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

फुल NJCS बैठक जुलाई में, एरियर, नाइट शिफ्ट एलाउंस पर होगा फैसला…! बोकारो में नई शाखा समिति गठित, फेकन-अध्यक्ष व राजेश बने सचिव

24/06/2023 (Last updated: 09/10/2024) 1 minute read
Full-NJCS-meeting-in-July-decision-will-be-taken-on-arrears-night-shift-allowance…-New-branch-committee-formed-in-Bokaro-Fekan-Chairman-and-Rajesh-became-secretary
  • राजेंद्र सिंह ने कहा कि जुलाई के आखिरी सप्ताह में फुल एनजेसीएस (NJCS) की बैठक होगी। हमें पूरी आशा है कि इस बैठक में एरियर एवं रात्रि भत्ता पर फैसला हो जाएगा।

सूचनाजी न्यूज, बोकारो। सेल/बोकारो इस्पात संयंत्र के आरजीबीएस रेस्ट रूम में क्रान्तिकारी इस्पात मजदूर संघ (HMS) की मीटिंग हुई। मीटिंग में सर्वसम्मति से नयी शाखा कमेटी का गठन किया गया। नवगठित शाखा कमेटी में फेकन साव को शाखा अध्यक्ष तथा राजेश कुमार महतो को शाखा सचिव का चयन सर्वसम्मति से किया गया।

संघ के महामंत्री सह-सदस्य एनजेसीएस राजेंद्र सिंह ने नवगठित कमेटी को बधाई देते हुए कहा कि हमें पूर्ण विश्वास है कि नई कमेटी नई उर्जा एवं उत्साह से मजदूरों की ज्वलंत समस्याओं के समाधान हेतु ईमानदारी से सकारात्मक प्रयास करेगी।

ये खबर भी पढ़ें  Steel Authority Of India: बकाया एरियर, भत्तों संग SAIL कर्मचारियों को चाहिए S-12 व S-13 ग्रेड, Durgapur Steel Plant के कर्मी उतरे सड़क पर

नियमित कर्मचारियों के समस्याओं पर प्रकाश डालते हुए राजेंद्र सिंह ने कहा कि जुलाई के आखिरी सप्ताह में फुल एनजेसीएस (NJCS) की बैठक होगी। हमें पूरी आशा है कि इस बैठक में एरियर एवं रात्रि भत्ता पर फैसला हो जाएगा। उत्पादन लक्ष्य को क्षमता से अधिक तय कर इंसेंटिव में कटौती की जा रही है।

राजेंद्र सिंह ने कहा कि ठेका मजदूरों के वेज रिवीजन पर 6 जुलाई को एनजेसीएस की बैठक होनी है। हमारी यूनियन की मुख्य मांग है कि सम्मानजनक वेज रिवीजन के साथ A.W.A को भी पीएफ के दायरे में लाना होगा। आज प्रबंधन का रवैया ठेका मजदूरों के प्रति बहुत हीं नकारात्मक एवं उदासीन है।

ये खबर भी पढ़ें SAIL CET रांची के ED जगदीश अरोड़ा होंगे NALCO के डायरेक्टर प्रोजेक्ट-टेक्निकल

कार्य के दौरान दुर्घटनाग्रस्त होकर मृत्यु के शिकार होने वाले मजदूरों को बीमारी बताकर नियोजन एवं मुआवजा से वंचित करना इनके इसी निरंकुश रवैये का प्रतीक है। कोक-ओवन में नन्द कुमार तथा स्ट्रक्चरल शार्प में कमलेश शाव इसका जीता जागता उदाहरण है।

ये खबर भी पढ़ें Bokaro Steel Plant: मृत मैनेजर श्रीकांत का शाम तक होगा पोस्टमार्टम, केस उलझा, विभागीय अधिकारियों से होगी पूछताछ

ठेका मजदूरों के ग्रेच्युटी एवं ग्रुप इंश्योरेंस पर इनका रवैया अब भी नकारात्मक है, जबकि सेल के अन्य इकाइयों में ये सुविधाएं लागू हैं। ऐसा लगता है कि बोकारो प्रबंधन की नीति मजदूरों के शोषण से प्रेरित है। अंत में राजेंद्र सिंह ने प्रबंधन को चेतावनी देते हुए कहा कि शोषण एवं बंधुआ मजदूरी की नीति से बाज आये नहीं तो मजदूर आंदोलन को बाध्य होंगें।

मीटिंग में शशिभूषण, पीके देव,अरूण कुमार,एस एन सिंह,संतोष कुमार,आर पी मंडल,बबलु पासवान,पिंकु कुमार,एस अंसारी,दीपक कुमार,पी सुधाकर,सनातन दुबे आदि ने नवगठित कमिटी को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Bhilai Steel Plant: क्रिकेट टीम में अधिकारी, कर्मचारी और ठेका मजदूर, देखिए आज से रोमांचक मुकाबले
Next: SAIL BSL में ठेका मजदूर की मौत, शव लेने से पहले परिवार मांग रहा अनुकंपा नियुक्ति, उत्पादन ठप, हो रहा प्रदर्शन

Related Stories

Restore pension and gratuity Professors protest alumni join in support alongside cricketer Rajesh Chauhan
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

पेंशन-ग्रेच्युटी करें बहाल: प्रोफेसर्स का प्रदर्शन, क्रिकेटर राजेश चौहान संग सपोर्ट में उतरे एक्स स्टूडेंट्स, वित्त मंत्री जी ये आपके गुरु हैं…

Azmat ali 01/10/2026
Bhilai Steel Plant keeps a strict watch on employees consuming alcohol worker caught intoxicated while on duty and suspended
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

दारूबाजों पर भिलाई स्टील प्लांट की सख्त नजर, ड्यूटी पर नशे की हालत में पकड़ाया कर्मचारी, सस्पेंड

Azmat ali 01/10/2026
SAIL Bonus Bokaro BAKS criticizes those who signed the agreement silent march on October 6
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल बोनस पर बवाल: बोकारो BAKS ने एग्रीमेंट पर साइन करने वालों की उधेड़ी बखिया, 6 को काले झंडे संग मौन जुलूस

Azmat ali 01/10/2026

You May Have Missed

Restore pension and gratuity Professors protest alumni join in support alongside cricketer Rajesh Chauhan
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

पेंशन-ग्रेच्युटी करें बहाल: प्रोफेसर्स का प्रदर्शन, क्रिकेटर राजेश चौहान संग सपोर्ट में उतरे एक्स स्टूडेंट्स, वित्त मंत्री जी ये आपके गुरु हैं…

Azmat ali 01/10/2026
Bhilai Steel Plant keeps a strict watch on employees consuming alcohol worker caught intoxicated while on duty and suspended
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

दारूबाजों पर भिलाई स्टील प्लांट की सख्त नजर, ड्यूटी पर नशे की हालत में पकड़ाया कर्मचारी, सस्पेंड

Azmat ali 01/10/2026
SAIL Bonus Bokaro BAKS criticizes those who signed the agreement silent march on October 6
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल बोनस पर बवाल: बोकारो BAKS ने एग्रीमेंट पर साइन करने वालों की उधेड़ी बखिया, 6 को काले झंडे संग मौन जुलूस

Azmat ali 01/10/2026
Bokaro Steel Plant BSL pig iron production to increase DIC inaugurates the facility
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट से अच्छी खबर: बीएसएल में पिग आयरन प्रोडक्शन की बढ़ेगी रफ्तार, डीआइसी ने दी सौगात

Azmat ali 01/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.