Skip to content
27/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • PM मोदी और गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात का पेंशनर्स को नहीं मिला समय, अब पूर्व CM रमन सिंह पहुंचाएंगे बात
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

PM मोदी और गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात का पेंशनर्स को नहीं मिला समय, अब पूर्व CM रमन सिंह पहुंचाएंगे बात

07/07/2023 (Last updated: 09/10/2024) 1 minute read
Pensioners-could-not-meet-PM-Modi-and-Amit-Shah-former-CM-Raman-Singh-will-convey-the-matter-of-pensioners-to-the-government
  • पेंशनर्स ने पूर्व सीएम डाक्टर रमन सिंह को ईपीएस 95 का इतिहास बताया और मुख्य जोर न्यूनतम पेंशन को एक हजार रुपए से बढ़ाकर साढ़े सात हजार रुपए महीना करने पर जोर दिया।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। देशभर के पेंशनर्स की समस्याओं का समाधान कराने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात करने की कोशिश की गई। लेकिन, छत्तीसगढ़ में पेंशनर्स की मुलाकात का ख्वाब टूट गया है। पूर्व मुख्यमंत्री डाक्टर रमन सिंह के जरिए पेंशनर्स ने पीएम और गृहमंत्री से मिलने का रास्ता निकाला था, सफलता नहीं मिल सकी। रमन सिंह ने विस्तार से जानकारी ली और आश्वासन दिया कि पीएम मोदी और अमित शाह से मिलकर व्यक्तिगत रूप से उन्हें अवगत कराएंगे।

ईपीएस 95 पेंशनर्स की समस्याओं को लेकर छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष एलएम सिद्दीकी के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व भूतपूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह से लगभग 20 मिनट तक बैठक हुई। 16 नवंबर 16 1995 से 2013 तक की ईपीएस 95 से संबंधित गतिविधियां और पुनः 2013 से आज तक पेंशन के वर्तमान हालात पर प्रकाश डाला गया। मुख्य फोकस न्यूनतम पेंशन की वृद्धि में था, जिसमें हमने “भगत सिंह कोश्यारी कमेटी” की सिफारिशों का भी जिक्र किया।

एमएल सिद्दीकी ने बताया कि चिकित्सा संबंधी सुविधा के विषय में चर्चा करते हुए, उन्हें हमने बताया कि 31 मई 2023 को स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा परिपत्र जारी किया गया, जिसके अनुसार समस्त CGHS beneficiaries को रायपुर, जोधपुर, ऋषिकेश, भुवनेश्वर इत्यादि AIIMS में मुफ्त चिकित्सा दी जाएगी। आग्रह किया कि इसी तर्ज पर ईपीएस 95 पेंशनर्स को मुफ्त चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो, जिसके लिए उन्हें “आयुष्मान कार्ड” जारी किया जाना चाहिए, क्योंकि एक हजार रुपए महीना के न्यूनतम पेंशन में आज के महंगे इलाज को बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।

विशेज आग्रह किया गया कि 15 अगस्त को मिनिमम पेंशन और चिकित्सा सुविधा पर प्रधानमंत्री घोषणा करने का कष्ट करें। इस अवसर पर राष्ट्रीय संघर्ष समिति के सचिव बीजे पटनायक, राजनांदगांव जिले ईपीएस 95 पेंशनर्स समिति के अध्यक्ष आरके वर्मा, एजाजुर रहमान को-ऑर्डिनेटर राजनांदगांव, बाजपेई, नजीर आदि मौजूद रहे।

पेंशनर्स ने पूर्व सीएम डाक्टर रमन सिंह को ईपीएस 95 का इतिहास बताया और मुख्य जोर न्यूनतम पेंशन को एक हजार रुपए से बढ़ाकर साढ़े सात हजार रुपए महीना करने पर जोर दिया। रमन सिंह ने विशेष तौर पर एक सवाल किया कि छत्तीसगढ़ में मुख्यत कौन-कौन से विभाग में ईपीएस 95 संचालित हैं। और यहां ईपीएस 95 पेंशनर्स की संख्या कितनी है। उन्हें बताया कि इन पेंशनर्स की संख्या छत्तीसगढ़ में एक लाख से अधिक है और पूरे देश में लगभग 76 लाख है।

उन्हें यह भी बताया गया कि लगभग सभी सेंट्रल और स्टेट पब्लिक सेक्टर, प्राइवेट इंडस्ट्रीज, राज्य वन विकास निगम, बीज निगम, मार्कफेड, सीआईडीसी, पुराना एमपीएसआरटीसी, सेंचुरी सीमेंट, बालको, बीएसपी, एनएमडीसी, एनटीपीसी इत्यादि के पेंशनर्स ईपीएस 95 के अंतर्गत आते हैं।

राजनांदगांव के बंद पड़े बीएनसी मिल्स और उनके कर्मचारियों के रिट्रेंचमेंट के बाद हुए उनकी दयनीय हालत के विषय में भी बताया। उन्होंने गंभीरता पूर्वक सारी बातें सुनीं और दोबारा आश्वासन दिया कि हमारी बातें उचित अधिकारियों तक पहुंचाएंगे और न्यूनतम पेंशन की वृद्धि पर अवश्य प्रयत्न करेंगे।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: छत्तीसगढ़ में इंडियन आयल का बॉटलिंग प्लांट, अंतागढ़ तक ट्रेन, और पास आएगा धनबाद-विशाखापट्‌टनम, Coal India व SAIL को बड़ी राहत
Next: छत्तीसगढ़ में 12 हजार 489 शिक्षकों की होगी सीधी भर्ती, ऑनलाइन काउंसलिंग से मिलेगा तोहफा

Related Stories

Last rites of five-time Councilor Vashishtha Narayan Mishra former CM Bhupesh Baghel pays tribute
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

5 बार के पार्षद वशिष्ठ नारायण मिश्र पंचतत्व में विलीन, पूर्व सीएम भूपेश बघेल पहुंचे मुक्तिधाम, विधायक संग भाजपा नेताओं ने दिए कंधे, देखें फोटो

Azmat ali 27/08/2026
Bhilai Steel Plant Farewell to Reji and Nandi retiring from PBS
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट PBS से रिटायर हो रहे रेजी, नंदी की विदाई बनी खास, ढोल-नगाड़े संग साथी रहे साथ

Azmat ali 27/08/2026
Durgapur Steel Plant Diploma Engineers Association Anil is now General Secretary Deepak has become President
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

दुर्गापुर स्टील प्लांट डिप्लोमा इंजीनियर्स एसोसिएशन में भारी उलटफेर, अब अनिल महासचिव, दीपक अध्यक्ष

Azmat ali 27/08/2026

You May Have Missed

Last rites of five-time Councilor Vashishtha Narayan Mishra former CM Bhupesh Baghel pays tribute
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

5 बार के पार्षद वशिष्ठ नारायण मिश्र पंचतत्व में विलीन, पूर्व सीएम भूपेश बघेल पहुंचे मुक्तिधाम, विधायक संग भाजपा नेताओं ने दिए कंधे, देखें फोटो

Azmat ali 27/08/2026
Bhilai Steel Plant Farewell to Reji and Nandi retiring from PBS
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट PBS से रिटायर हो रहे रेजी, नंदी की विदाई बनी खास, ढोल-नगाड़े संग साथी रहे साथ

Azmat ali 27/08/2026
Durgapur Steel Plant Diploma Engineers Association Anil is now General Secretary Deepak has become President
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

दुर्गापुर स्टील प्लांट डिप्लोमा इंजीनियर्स एसोसिएशन में भारी उलटफेर, अब अनिल महासचिव, दीपक अध्यक्ष

Azmat ali 27/08/2026
Jashn-e-Eid-Milad-un-Nabi 2026 Juloos-e-Muhammadi on the birthday of Hazrat Mohammad Mustafa 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म-संस्कृति

जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी 2026: पैगंबर-ए-इस्लाम की आमद पर जुलूस-ए-मोहम्मदी, सड़क से मस्जिद तक रोशनी ही रोशनी

Azmat ali 26/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.