Skip to content
17/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी 2026: पैगंबर-ए-इस्लाम की आमद पर जुलूस-ए-मोहम्मदी, सड़क से मस्जिद तक रोशनी ही रोशनी
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म-संस्कृति

जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी 2026: पैगंबर-ए-इस्लाम की आमद पर जुलूस-ए-मोहम्मदी, सड़क से मस्जिद तक रोशनी ही रोशनी

Azmat ali 26/08/2026 1 minute read
Jashn-e-Eid-Milad-un-Nabi 2026 Juloos-e-Muhammadi on the birthday of Hazrat Mohammad Mustafa 1

जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी 2026: भिलाई टाउनशिप में उमड़ा अकीदतमंदों का हुजूम। सेक्टर 6 जामा मस्जिद ईदगाह में नबी की सीरत पर कांफ्रेंस।

  • अकीदतमंदों के चेहरों पर खुशी और दिलों में अपने आका ﷺ की मोहब्बत नजर आई।
  • पूरे माहौल में नात-ए-पाक, दरूद-ओ-सलाम और “नबी की आमद मरहबा” की सदाएं गूंजती रहीं।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। पैगंबर-ए-इस्लाम हज़रत मोहम्मद मुस्तफा ﷺ की विलादत के मौके पर भिलाई शहर में जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी की रौनक देखते ही बनी। शहर के मुख्तलिफ इलाकों से जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया। गलियों और बाजारों में रोशनी की गई और हर तरफ “नबी की आमद मरहबा, आका की आमद मरहबा” की सदाएं बुलंद होती रहीं।

जश्न के दौरान बारगाह-ए-रिसालत में नात-ए-पाक का नजराना पेश किया। जगह-जगह सीरत-ए-मुस्तफा पर कांफ्रेंस और महफिलों का आयोजन हुआ। उलेमा-ए-दीन ने अपने बयानों में पैगंबर-ए-इस्लाम ﷺ की मुबारक जिंदगी, अखलाक, इंसानियत, मोहब्बत, भाईचारे और अमन के पैगाम को आम करने की अपील की। हदीस-ए-पाक और सीरत-ए-रसूल ﷺ के हवाले से भी लोगों को नेक जिंदगी गुजारने का पैगाम दिया गया।

भिलाई में दोपहर बाद से ही बारावफात की रौनक नजर आने लगी। कैंप, खुर्सीपार, पावर हाउस और सेक्टर इलाकों में जश्न का माहौल रहा। कैंप क्षेत्र से जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया, जिसमें अलग-अलग इलाकों से आए आशिकान-ए-रसूल शामिल होते गए। सेक्टर-6 जामा मस्जिद से निकला जुलूस भी इसमें शामिल हो गया।

जुलूस पावर हाउस, सेक्टर-1 होते हुए रात करीब 8 बजे तक सेक्टर-6 जामा मस्जिद पहुंचा। इसके बाद ईदगाह मैदान में आयोजित सीरत कांफ्रेंस में बड़ी संख्या में अकीदतमंद शरीक हुए। मैदान में हजारों लोगों की मौजूदगी रही। महिलाओं के लिए भी अलग से इंतजाम किया गया था।

लंगर और सबीलों से गुलजार रहे रास्ते

जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी के मौके पर मस्जिद के बाहर और जुलूस के रास्ते में जगह-जगह लंगर और सबील का इंतजाम किया गया। कहीं बिरयानी और कोरमा-कबाब का लंगर था तो कहीं वेज व्यंजनों से लोगों की खिदमत की जा रही थी। बच्चों और राहगीरों के लिए आइसक्रीम भी बांटी गई। पानी और शरबत की सबीलों पर लोगों की खिदमत का सिलसिला देर रात तक चलता रहा।

जुलूस में शामिल अकीदतमंदों के चेहरों पर खुशी और दिलों में अपने आका ﷺ की मोहब्बत नजर आई। परिवारों के साथ बड़ी संख्या में लोग जश्न में शरीक हुए। पूरे माहौल में नात-ए-पाक, दरूद-ओ-सलाम और “नबी की आमद मरहबा” की सदाएं गूंजती रहीं।

ईद मिलादुन्नबी का यह जश्न महज खुशी का इजहार नहीं, बल्कि सीरत-ए-पाक को अपनी जिंदगी में उतारने और नबी-ए-करीम के बताए रास्ते पर चलने के पैगाम के साथ संपन्न हुआ।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: SAIL MTT Batch 2026: 17 बोकारो स्टील प्लांट, 3 माइंस और 1 SRU को मिले अधिकारी
Next: दुर्गापुर स्टील प्लांट डिप्लोमा इंजीनियर्स एसोसिएशन में भारी उलटफेर, अब अनिल महासचिव, दीपक अध्यक्ष

Related Stories

sail-news-bhilai-diploma-engineers-demand-an-increase-in-the-share-of-e0-level-posts-by-more-than-2-percent
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL NEWS: E0 में 2% से ज्यादा दें हिस्सेदारी, एंट्री लेवल से Junior Engineer, वरिष्ठ को Senior Section Engineer दें पदनाम

Azmat ali 17/09/2026
Bhilai Mayor Election BSP Officers Association President Narendra Banchhor will not Contest the Election
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

भिलाई महापौर चुनाव: ऐसा क्या हुआ कि BSP Officers Association अध्यक्ष एनके बंछोर चुनावी मैदान से हट गए पीछे

Azmat ali 17/09/2026
ISP Burnpur Union Election 3,514 Employees to Vote at this Booth Check the List
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: कर्मचारी को किस बूथ पर डालना है वोट, यहां देखें पूरी सूची

Azmat ali 17/09/2026

You May Have Missed

sail-news-bhilai-diploma-engineers-demand-an-increase-in-the-share-of-e0-level-posts-by-more-than-2-percent
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL NEWS: E0 में 2% से ज्यादा दें हिस्सेदारी, एंट्री लेवल से Junior Engineer, वरिष्ठ को Senior Section Engineer दें पदनाम

Azmat ali 17/09/2026
Bhilai Mayor Election BSP Officers Association President Narendra Banchhor will not Contest the Election
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

भिलाई महापौर चुनाव: ऐसा क्या हुआ कि BSP Officers Association अध्यक्ष एनके बंछोर चुनावी मैदान से हट गए पीछे

Azmat ali 17/09/2026
ISP Burnpur Union Election 3,514 Employees to Vote at this Booth Check the List
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: कर्मचारी को किस बूथ पर डालना है वोट, यहां देखें पूरी सूची

Azmat ali 17/09/2026
BSP Designations Dr Uday told CITU this Regarding the Change in Designations of Medical Personnel
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी पदनाम पर अच्छी खबर: मेडिकल कर्मियों के जल्द पदनाम परिवर्तन पर डॉ. उदय ने CITU से ये कहा…पढ़िए

Azmat ali 16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.