Skip to content
14/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • BSP के अधिकारियों को पाली और कर्मचारियों को मिला कर्म शिरोमणि अवॉर्ड, पढ़िए नाम
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP के अधिकारियों को पाली और कर्मचारियों को मिला कर्म शिरोमणि अवॉर्ड, पढ़िए नाम

14/07/2023 (Last updated: 09/10/2024) 1 minute read
BSP-officers-got-Pali-Award-and-Karma-Shiromani-Award-to-employees-read-the-names
  • अप्रैल से जून 2023 तिमाही के लिए सहायक महाप्रबन्धक (विद्युत अनुरक्षण) विकास कुमार सोनी को पाली शिरोमणि पुरस्कार एवं जून 2023 माह के लिए चीफ मास्टर टेक्नीशियन तरुण कुमार साहू एवं चीफ मास्टर टेक्नीशियन जीवनलाल कुर्रे को कर्म शिरोमणि पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र के ब्लास्ट फर्नेस विभाग शिरोमणि पुरस्कार समारोह का आयोजन वेलफेयर बिल्डिंग-8 (ब्लास्ट फर्नेस) के सभागार में किया गया। इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य प्रदर्शन करने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों को पाली व कर्म शिरोमणि पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

अप्रैल से जून 2023 तिमाही के लिए सहायक महाप्रबन्धक (विद्युत अनुरक्षण) विकास कुमार सोनी को पाली शिरोमणि पुरस्कार एवं जून 2023 माह के लिए चीफ मास्टर टेक्नीशियन तरुण कुमार साहू एवं चीफ मास्टर टेक्नीशियन जीवनलाल कुर्रे को कर्म शिरोमणि पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया। पुरस्कृत कार्मिकों को प्रमाण पत्र, स्मृति चिन्ह एवं उनके जीवन साथी हेतु प्रशंसा पत्र भी प्रदान किया गया।

ये खबर भी पढ़ें:  BREAKING NEWS: देवेंद्र यादव ने खेला एक और दांव, BSP की भूमि पर गरीबों का सरकारी आवास बनाने मांग ली जमीन, SAIL प्रबंधन तैयार

प्रारंभ में सहायक महाप्रबन्धक (कार्मिक) ब्लास्ट फर्नेस बीजू जॉर्ज ने कार्यक्रम के महत्व और योजना के मुख्य उद्देश्य के बारे में जानकारी दी। शिरोमणि पुरस्कार का मुख्य उद्देश्य अपने कार्यस्थल, पाली में नवीनता, संसाधनों के बेहतर उपयोग एवं संगठन के उद्देश्यों को पूरा करने के लिए व सुरक्षा के मानक मापदंडो के साथ विभाग में उल्लेखनीय प्रदर्शन करने वाले कर्मठ एवं सृजनशील कार्यपालकों व गैरकार्यपालकों का सम्मान करना है।

इस योजना के अंर्तगत ब्लास्ट फर्नेस विभाग से 19 अधिकारियों को पाली शिरोमणि पुरस्कार से एवं 109 कर्मियों को कर्म शिरोमणि पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। कार्यक्रम में मुख्य महाप्रबन्धक (ब्लास्ट फर्नेस) सौम्य तोकदार ने अपने सम्बोधन में ब्लास्ट फर्नेस की चुनौतियों एवं सुरक्षा के पहलुओं से अवगत कराते हुए सभी पुरस्कृत कार्मिकों को बधाई दी एवं भविष्य में भी इसी प्रकार के उत्कृष्ट कार्य करने हेतु अपने सहकर्मियों को भी प्रोत्साहित करने की बात कही।

समारोह में विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी अरविंद गुप्ता, राजेश गायकवाड़, एस बलराज, नवीन तिवारी, मनीष तिवारी, केके चारी, विनीत जौहरी एवं विकास नसीने भी उपस्थित थे। उन्होंने भी अपने-अपने सम्बोधन में सभी पुरस्कार विजेताओं द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्यों की सराहना करते हुए उनके साथ अपने कार्यानुभवों को साझा किया और उन्हें बधाई दी।

यह समारोह कनिष्ठ अधिकारी (ब्लास्ट फर्नेस) मदन मोहन श्रीवास्तव द्वारा संचालित किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में अतिरिक्त श्रमकल्याण अधिकारी सोहैल अहमद सहित ममता, हसीना बेगम, दिव्या एवं उर्मी वर्मा का भी विशेष योगदान रहा।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: BREAKING NEWS: देवेंद्र यादव ने खेला एक और दांव, BSP की भूमि पर गरीबों का सरकारी आवास बनाने मांग ली जमीन, SAIL प्रबंधन तैयार
Next: Bhilai नगर निगम के कर्मचारियों को अब मिलेगा 38% महंगाई भत्ता

Related Stories

BSL team wins title at IIM Calcuttas Bizathon Quiz
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

आईआईएम कलकत्ता के ‘बिजाथॉन क्विज’ में BSL की टीम ने जीता खिताब, ये बने विजेता

Azmat ali 14/09/2026
RSP Safety Circle teams won 3 Gold and 1 Silver award at the CCQC Bhilai Chapter Convention
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

RSP की सेफ्टी सर्किल टीमों ने CCQC भिलाई चैप्टर कन्वेंशन में जीते 3 गोल्ड और 1 सिल्वर अवॉर्ड

Azmat ali 14/09/2026
Breaking News Worker dies at Bhilai Steel Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Breaking News: भिलाई स्टील प्लांट में मजदूर की मौत

Azmat ali 14/09/2026

You May Have Missed

BSL team wins title at IIM Calcuttas Bizathon Quiz
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

आईआईएम कलकत्ता के ‘बिजाथॉन क्विज’ में BSL की टीम ने जीता खिताब, ये बने विजेता

Azmat ali 14/09/2026
RSP Safety Circle teams won 3 Gold and 1 Silver award at the CCQC Bhilai Chapter Convention
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

RSP की सेफ्टी सर्किल टीमों ने CCQC भिलाई चैप्टर कन्वेंशन में जीते 3 गोल्ड और 1 सिल्वर अवॉर्ड

Azmat ali 14/09/2026
Breaking News Worker dies at Bhilai Steel Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Breaking News: भिलाई स्टील प्लांट में मजदूर की मौत

Azmat ali 14/09/2026
IISCO Steel Plant Burnpur Union election symbols released read how your vote could be cancelled
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

IISCO Steel Plant Burnpur Union Elections: 7 यूनियन मैदान में, चुनाव चिह्न जारी, बैलेट पर 1 ही यूनियन को देना है वोट, वरना कैंसिल

Azmat ali 14/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.