Skip to content
14/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Bhilai नगर निगम के कर्मचारियों को अब मिलेगा 38% महंगाई भत्ता
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai नगर निगम के कर्मचारियों को अब मिलेगा 38% महंगाई भत्ता

14/07/2023 (Last updated: 09/10/2024)
Bhilai-Nagar-Nigam-employees-will-now-get-38-dearness-allowance

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। भिलाई नगर निगम के कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है। नगर पालिक निगम भिलाई के आयुक्त रोहित व्यास ने भिलाई निगम के कर्मचारियों को महंगाई भत्ते का तोहफा दिया है। निगम कर्मचारियों के लिए यह सुखद खबर है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर शासन ने महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की है। इसी के तहत निगम आयुक्त रोहित व्यास ने तत्परता दिखाते हुए महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का आदेश शीघ्र जारी कर दिया है। अब आने वाले महीने से बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता निगम के कर्मचारियों को मिलेगा और उनके खाते में अतिरिक्त राशि के साथ वेतन आएगी।

लेखा अधिकारी जीतेंद्र ठाकुर ने बताया कि अगस्त महीने से बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता वेतन में जुड़कर कर्मचारी/अधिकारियों को मिलेगा, इसकी तैयारी लेखा विभाग द्वारा कर ली गई है, उन्होंने बताया कि जुलाई का वेतन जो अगस्त में मिलेगा उसमें बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता का लाभ निगम के कर्मचारियों को मिलेगा।

इसी के साथ ही कर्मचारियों के तनख्वाह में इजाफा हो जाएगा, लेखा अधिकारी ठाकुर ने बताया कि प्रथम श्रेणी के कर्मचारियों को बढे हुए महंगाई भत्ते के हिसाब से 5000 से 6000 के मध्य, द्वितीय श्रेणी के कर्मचारियों को 3500 से 4500 हजार के बीच, तृतीय श्रेणी के कर्मचारियों 3000 के समीप और चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों को 2 से ढाई हजार के मध्य की राशि अगले वेतन में जुड़कर मिलेगा।

अपर आयुक्त अशोक द्विवेदी ने कर्मचारी हितों को ध्यान में रखते हुए शासन से आदेश जारी होते ही प्रकरण को आयुक्त के समक्ष रखते हुए शीघ्रता का परिचय दिया और आदेश जारी कराने के लिए फाइलों की प्रक्रिया पूर्ण कराई। निगम आयुक्त के जारी आदेश के तहत सातवें वेतनमान में 5% की बढ़ोतरी की गई है पहले 33% महंगाई भत्ता कर्मचारियों को मिल रहा था लेकिन अब बढ़े हुए महंगाई भत्ते के साथ 38% महंगाई भत्ता कर्मचारियों को मिलेगा।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: BSP के अधिकारियों को पाली और कर्मचारियों को मिला कर्म शिरोमणि अवॉर्ड, पढ़िए नाम
Next: SAIL Wage Agreement Dispute: डायरेक्टर पर्सनल KK Singh ने माना है कर्मचारियों का 39 माह का एरियर है बकाया, खारिज किया ही नहीं…

Related Stories

BSL team wins title at IIM Calcuttas Bizathon Quiz
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

आईआईएम कलकत्ता के ‘बिजाथॉन क्विज’ में BSL की टीम ने जीता खिताब, ये बने विजेता

Azmat ali 14/09/2026
RSP Safety Circle teams won 3 Gold and 1 Silver award at the CCQC Bhilai Chapter Convention
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

RSP की सेफ्टी सर्किल टीमों ने CCQC भिलाई चैप्टर कन्वेंशन में जीते 3 गोल्ड और 1 सिल्वर अवॉर्ड

Azmat ali 14/09/2026
Breaking News Worker dies at Bhilai Steel Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Breaking News: भिलाई स्टील प्लांट में मजदूर की मौत

Azmat ali 14/09/2026

You May Have Missed

BSL team wins title at IIM Calcuttas Bizathon Quiz
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

आईआईएम कलकत्ता के ‘बिजाथॉन क्विज’ में BSL की टीम ने जीता खिताब, ये बने विजेता

Azmat ali 14/09/2026
RSP Safety Circle teams won 3 Gold and 1 Silver award at the CCQC Bhilai Chapter Convention
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

RSP की सेफ्टी सर्किल टीमों ने CCQC भिलाई चैप्टर कन्वेंशन में जीते 3 गोल्ड और 1 सिल्वर अवॉर्ड

Azmat ali 14/09/2026
Breaking News Worker dies at Bhilai Steel Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Breaking News: भिलाई स्टील प्लांट में मजदूर की मौत

Azmat ali 14/09/2026
IISCO Steel Plant Burnpur Union election symbols released read how your vote could be cancelled
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

IISCO Steel Plant Burnpur Union Elections: 7 यूनियन मैदान में, चुनाव चिह्न जारी, बैलेट पर 1 ही यूनियन को देना है वोट, वरना कैंसिल

Azmat ali 14/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.