Skip to content
16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • वाह…! पैन कार्ड, आधार कार्ड के साथ अब मजदूर कार्ड भी बनेगा मितान से, कॉल करें 14545 पर
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

वाह…! पैन कार्ड, आधार कार्ड के साथ अब मजदूर कार्ड भी बनेगा मितान से, कॉल करें 14545 पर

19/07/2023 (Last updated: 09/10/2024) 1 minute read
Wow…-Along-with-PAN-card-Aadhaar-card-now-labor-card-will-also-be-made-from-Mitan-call-on-14545
  • महापौर नीरज पाल एवं निगम आयुक्त रोहित व्यास ने इस योजना का अधिक से अधिक लाभ लोगों को दिलाने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। छत्तीसगढ़ के मजदूरों के लिए अच्छी खबर है। सरकार की योजना मितान के जरिए अब श्रम कार्ड भी बनाया जाएगा। मितान योजना के माध्यम से विभिन्न प्रकार की जरूरी सेवाए मिल रही है। इस योजना में पैन कार्ड तथा 5 वर्ष तक के बच्चों का आधार कार्ड भी बनवाया जा सकता है। और अब मजदूर कार्ड भी मितान योजना के जरिए बनवाया जा सकता है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मितान योजना में पैन कार्ड और आधार कार्ड को शामिल किया है। साथ ही श्रम कार्ड भी शामिल हो गया है, जिसकी बुकिंग शुरू हो गई है। मजदूर कार्ड को लेकर लोगों को चक्कर काटने पड़ते थे लेकिन अब ऐसा नहीं होगा, मितान योजना के तहत मजदूर कार्ड जैसी जरूरी सेवा भी मिल रही है।

घरेलू कार्य तथा इससे संबंधित जरूरी कार्यों के लिए मजदूर कार्ड की आवश्यकता होती है, जिसको देखते हुए अब मितान योजना के तहत यह जरूरी श्रम कार्ड बनवाया जा सकता है। इसके लिए केवल टोल फ्री नंबर 14545 पर कॉल करना होगा और मितान के माध्यम से श्रम कार्ड की घर पहुंच सेवा मिलेगी।

मितान योजना के तहत 5 वर्ष तक के बच्चों का आधार कार्ड बनाया जा रहा है, 3754 बच्चों का आधार कार्ड अब तक बन चुका है। मितान योजना के तहत विभिन्न प्रकार की जरूरी सेवाओं के प्रमाण पत्र 11401 लोगों को मिल चुका है।

मितान योजना के माध्यम से घर बैठे जन्म, मृत्यु, शादी, प्रमाण पत्र के साथ ही जाति प्रमाण पत्र, आय, निवास प्रमाण पत्र व गुमास्ता लाइसेंस की सुविधाएं भी मिल रही है और घर बैठे यह सभी प्रमाण पत्र प्राप्त हो रहे हैं। महापौर नीरज पाल एवं निगम आयुक्त रोहित व्यास ने इस योजना का अधिक से अधिक लाभ लोगों को दिलाने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। मितान योजना के तहत अब तक 830 विवाह प्रमाण पत्र, 232 मृत्यु प्रमाण पत्र, 258 जन्म प्रमाण पत्र, 301 दुकान स्थापना पंजीयन घर बैठे लोगो को मिल चुके है।

निगम की अपील है कि मितान योजना के माध्यम से प्रमाण पत्र एवं जरूरी सेवाओं का लाभ लेने के लिए 14545 टोल फ्री नम्बर पर संपर्क करे। मितान योजना के तहत समय-समय पर लोगो को लाभ दिलाने शिविर के आयोजन भी हो रहे है।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: ‘वंदे भारत एक्सप्रेस पर पत्थर मारने से बजता है सायरन’, आवाज सुनने 7 बच्चों ने कर दी पत्थरबाजी, अब गिरफ्तार
Next: Bokaro General Hospital में खुलेगी अमृत फॉर्मेसी, एमओयू साइन, एमआरपी से 30% कम दाम पर मिलेगी दवाइयां

Related Stories

Kumar Amit met the CGM Demanded the Withdrawal of the arbitrary Notice issued to BSL Employees and the Allotment of D-type Quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जर्जर आवास पर गुस्सा: कुमार अमित CGM से बोले-BSL कर्मियों को तुगलकी नोटिस नहीं, दीजिए D-टाइप आवास

Azmat ali 16/09/2026
EPFO __Big News PM Modis major Gift a day before his birthday Approval granted to Raise the EPFO __Wage Limit from 15,000 to 25,000
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • ताज़ा ख़बरें

EPFO ​​Big News: बर्थडे से एक दिन पहले पीएम मोदी का बड़ा तोहफा,  ईपीएफओ वेतन सीमा 15,000 से बढ़ाकर 25 हजार, मंत्रिमंडल की मंजूरी

Azmat ali 16/09/2026
Diploma Engineers Conclave 2026 Gathering of Bhilai Steel Plant employees this evening
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Diploma Engineers Conclave 2026: भिलाई स्टील प्लांट के कर्मचारियों का जमावड़ा आज शाम, ईडी देंगे मंत्र-गिफ्ट

Azmat ali 16/09/2026

You May Have Missed

Kumar Amit met the CGM Demanded the Withdrawal of the arbitrary Notice issued to BSL Employees and the Allotment of D-type Quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जर्जर आवास पर गुस्सा: कुमार अमित CGM से बोले-BSL कर्मियों को तुगलकी नोटिस नहीं, दीजिए D-टाइप आवास

Azmat ali 16/09/2026
EPFO __Big News PM Modis major Gift a day before his birthday Approval granted to Raise the EPFO __Wage Limit from 15,000 to 25,000
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • ताज़ा ख़बरें

EPFO ​​Big News: बर्थडे से एक दिन पहले पीएम मोदी का बड़ा तोहफा,  ईपीएफओ वेतन सीमा 15,000 से बढ़ाकर 25 हजार, मंत्रिमंडल की मंजूरी

Azmat ali 16/09/2026
Diploma Engineers Conclave 2026 Gathering of Bhilai Steel Plant employees this evening
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Diploma Engineers Conclave 2026: भिलाई स्टील प्लांट के कर्मचारियों का जमावड़ा आज शाम, ईडी देंगे मंत्र-गिफ्ट

Azmat ali 16/09/2026
Good News Weight, BP Pulse, and Oxygen Levels will Now be Checked Right at the Entrance of Sector 9 Hospital Selfie Point
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Good News: सेक्टर 9 हॉस्पिटल में नई सौगात, अब गेट पर ही चेक होगा वेट, बीपी, पल्स, आक्सीजन, और मुस्कुराइए सेल्फी प्वाइंट पर

Azmat ali 16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.