Skip to content
21/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • NPS Pension Contribution: SAIL अफसरों का कर्मचारियों की तरह अभी 3% ही जमा होगा अंशदान, Difference Amount मिलेगा अगले साल
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

NPS Pension Contribution: SAIL अफसरों का कर्मचारियों की तरह अभी 3% ही जमा होगा अंशदान, Difference Amount मिलेगा अगले साल

26/07/2023 (Last updated: 09/10/2024) 1 minute read
NPS-Contribution-SAIL-officers-will-deposit-only-3_-pension-contribution-like-employees_-Difference-
  • उच्च पेंशन को लेकर ईपीएफओ (EPFO) की तरफ से कवायद चल रही है। इधर-स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल (Steel Authority Of India Limited) ने भी सर्कुलर जारी कर अंशदान की जानकारी साझा की है।

अज़मत अली, भिलाई। एनपीएस (NPS) पेंशन अंशदान को लेकर सेल के कर्मचारियों में काफी भ्रम की स्थिति पैदा की जा रही है। कुछ श्रमिक नेताओं ने सोशल मीडिया पर ऐसा मैसेज छोड़ दिया, जिसको लेकर कर्मचारी और अधिकारी वर्ग के बीच खाई बढ़ती दिख रही है। सोशल मीडिया पर दावा किया गया कि स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल (Steel Authority Of India Limited) कर्मचारियों के लिए 3 प्रतिशत और अधिकारियों के लिए 6 प्रतिशत एनपीएस खाते में कंपनी अंशदान जमा करने जा रही है।

ये खबर भी पढ़ें:पेट से भी जुड़ा है SAIL: 39 हजार बच्चों की 8 साल से भूख मिटा रहा Rourkela Steel Plant

यह मैसेज वायरल होते ही तरह-तरह की बातें सामने आने लगी। इसकी सच्चाई जानने के लिए सेल कारपोरेट आफिस के फाइनेंस डिपार्टमेंट के वरिष्ठ अधिकारी से संपर्क किया गया। कारपोरेट आफिस ने स्पष्ट कर दिया है कि कोई भ्रम नहीं है। कर्मचारी और अधिकारी दोनों का 3 प्रतिशत ही अंशदान फिलहाल, जमा हो रहा है। 6 प्रतिशत की बात कहीं भी सर्कुलर में नहीं है। मौजूदा समय में एक साथ दोनों वर्ग का अंशदान 3 प्रतिशत ही जमा होगा।

बता दें कि उच्च पेंशन को लेकर ईपीएफओ (EPFO) की तरफ से कवायद चल रही है। इधर-स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल (Steel Authority Of India Limited) ने भी सर्कुलर जारी कर अंशदान की जानकारी साझा की है।

ये खबर भी पढ़ें:एक और BSP कर्मचारी की बेटी-बेटा और पत्नी की बची जान, CGM के दावे को ही झूठा बना रहा सिविल डिपार्टमेंट

सेल पेंशन योजना (SAIL Pension Scheme) का संचालन सेल पेंशन ट्रस्ट के माध्यम से किया जाता है। सेल पेंशन योजना के अनुसार, वित्तीय प्रदर्शन के आधार पर हर साल ऑन-रोल कर्मचारियों के एनपीएस खाते में मूल वेतन प्लस डीए का 3% से 9% तक पेंशन योगदान जमा किया जाता है। वित्तीय वर्ष 31 मार्च को खत्म होगा। इसलिए अभी सभी का 3 प्रतिशत ही अंशदान जमा किया जा रहा है।

ये खबर भी पढ़ें:10 लाख से कम रेट की टॉप 5 कार, बेस्ट माइलेज

सेल में पूर्व की व्यवस्था के तहत करीब डेढ साल बाद अंशदान जमा किया जाता था। अब हर महीने जमा होगा। अभी मंथली जो राशि आएगी वह 3 प्रतिशत जमा की जाएगी। नवंबर 2021 से अधिकारी और कर्मचारी का प्रॉफिट में 9 प्रतिशत और नुकसान में 3 प्रतिशत अंशदान कर दिया गया है।

ये खबर भी पढ़ें:SAIL भूख हड़ताल: वेज रिवीजन को लेकर दुर्गापुर और अलॉय स्टील प्लांट के कर्मचारी बैठे भूख हड़ताल पर

पहले अधिकारी का 9 प्रतिशत प्रॉफिट में और नुकसान पर 3 प्रतिशत था। कर्मचारियों का प्रॉफिट में 6 प्रतिशत और लॉस में 2 प्रतिशत था। नवंबर 2021 के वेज रिवीजन के अंतर्गत सबका 9 और 3 प्रतिशत कर दिया गया है। मंथली अंशदान लॉस के आधार पर हो रहा है। दोनों का 3 प्रतिशत ही जमा होगा। 6 प्रतिशत अधिकारियों का जमा नहीं हो रहा है। अगर, कंपनी प्रॉफिट में आई तो डिफरेंस राशि इस साल की जून या जुलाई में जमा की जाएगी।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: NPS: SAIL 3% ही देगा डीए-बेसिक का पेंशन अंशदान, सर्कुलर जारी
Next: Salem Steel Plant के स्टील से Chandrayaan 3 ने भरी है उड़ान, ISRO ने की तारीफ और सरकार इसी को बेचने पर तुली

Related Stories

IISCO Steel Plant Union Election ISP Management to Suspend Employees Who Created a Ruckus
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

IISCO Steel Plant Union Election: नेतागिरी का भूत उतारेगा प्रबंधन, नोटिस नहीं, सीधे सस्पेंड होंगे कर्मचारी

Azmat ali 21/09/2026
Kanyakubja Samajik Chetna Manch Ganeshotsav 2026 at Manav Ashram Sector 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म-संस्कृति

कान्यकुब्ज सामाजिक चेतना मंच: गणेशोत्सव 2026 में नई पीढ़ी को संस्कृति से जोड़ने और वरिष्ठ महिलाओं के योगदान की दिखी झलक

Azmat ali 20/09/2026
SAIL ISP Union Election INTUC Manifesto Released Promises include Menstrual Leave and More
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP Union Election: आ गया INTUC का संकल्प पत्र, पीरियड्स में छुट्टी, बाकी के लिए 30 वादे, पढ़ें

Azmat ali 20/09/2026

You May Have Missed

IISCO Steel Plant Union Election ISP Management to Suspend Employees Who Created a Ruckus
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

IISCO Steel Plant Union Election: नेतागिरी का भूत उतारेगा प्रबंधन, नोटिस नहीं, सीधे सस्पेंड होंगे कर्मचारी

Azmat ali 21/09/2026
Kanyakubja Samajik Chetna Manch Ganeshotsav 2026 at Manav Ashram Sector 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म-संस्कृति

कान्यकुब्ज सामाजिक चेतना मंच: गणेशोत्सव 2026 में नई पीढ़ी को संस्कृति से जोड़ने और वरिष्ठ महिलाओं के योगदान की दिखी झलक

Azmat ali 20/09/2026
SAIL ISP Union Election INTUC Manifesto Released Promises include Menstrual Leave and More
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP Union Election: आ गया INTUC का संकल्प पत्र, पीरियड्स में छुट्टी, बाकी के लिए 30 वादे, पढ़ें

Azmat ali 20/09/2026
SAIL Personnel Deprived of 39 Months Arrears and Hardship Allowance Due to the Modi Governments Affordability Clause
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL कार्मिकों के 39 माह के एरियर पर Modi सरकार के अफोर्डेबिलिटी क्लॉज़ की कैंची, हार्डशिप अलाउंस भी अटका, लाखों का झटका, चौथे PRC पर नज़र

Azmat ali 20/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.