- बीएसएल कैंटीन नंबर-1 में संघ ने कोक ओवन विभाग का शाखा ठेका प्रकोष्ठ का गठन किया गया।
सूचनाजी न्यूज, बोकारो। नेशनल ज्वाइंट कमेटी फॉर स्टील इंडस्ट्री-एनजेसीएस यूनियनों से जुड़े ठेका मजदूरों ने दामन छुड़ा लिया है। अब ये सदस्य भारतीय इस्पात कर्मचारी संघ का हाथ थाम चुके हैं। बोकारो स्टील प्लांट के कोक ओवन में कार्यरत कर्मचारियों ने शुक्रवार को यूनियन की सदस्यता हासिल की।
वरीय संयुक्त महामंत्री शम्भु कुमार ने कहा कि विगत कई महीनों से बोकारो स्टील प्लांट के कोक ओवन एंड कोल केमिकल विभाग में फोस्बेल इंडिया और रोजी इंटरप्राइजेस द्वारा मनमानी ढंग से ठेका मजदूरो का लिस्ट स्किलड वर्कर के प्रमोशन के लिये जारी किया जा रहा है और साथ ही उन्हें कई सुविधाओं से वंचित किया जा रहा है।
इन समस्याओं से अवगत होते हुए भी एनजेसीएस यूनियन ठेका श्रमिकों के साथ हो रहे भेद भाव पर ध्यान नहीं दे रही और इसलिए एनजेसीएस यूनियन का दामन छोड़कर ठेका मजदूर भारतीय इस्पात कर्मचारी संघ के सकारात्मक कार्य से प्रभावित होकर सदस्यता ग्रहण की।
वहीं, बीएसएल कैंटीन नंबर-1 में संघ ने कोक ओवन विभाग का शाखा ठेका प्रकोष्ठ का गठन किया गया। आमिर परवेज़ को अध्यक्ष, उपेंद्र कुमार शाही, रणधीर कुमार, दिनेश कपरदार, विजय कुमार पाण्डेय और तापस गोराई को उपाध्यक्ष, नवीन कुमार तिवारी को सचिव, उमा कर्मकार, प्रकाश कुमार, रूपेश गिरि, सतीश प्रसाद महतो, दिनेश बेसरा और अमन कुमार शर्मा को संयुक्त सचिव, अजित कुमार को कोषाध्यक्ष, धनिराम महतो को उपकोषाध्यक्ष और अशोक सिंह, पुनिलाल सिंह, गौरीलाल ओधर, सिंधु मुर्मू, रबीन्द्र कुमार, नुनूलाल टूडु, कुमार कुन्दन, कंचन सिंह, महेश्वर सिंह, अमर किशोर शर्मा, अरुण कुमार दास, मिथिलेश चौधरी, राजेंद्र बाउरी, छोटूलाल सोरेन, चन्दन रवानी, गौरीनाथ पाठक एवं गजेंद्र पाण्डेय को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया।
इस अवसर पर संघ के केन्द्रीय समिति से वरीय संयुक्त महामंत्री शम्भु कुमार, सुरेन्द्र महतो, मुकेश कुमार, उपाध्यक्ष अब्दुल रब अख्तर, कार्यकारिणी सदस्य कमलेश कुमार, विशेश्वर रजवार, मंतोष कुमार, आर के दास आदि मौजूद रहे।