Skip to content
16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • CITU नेताओं को सजा: योगेश सोनी और जमील अहमद का 2 इंक्रीमेंट और डाउन, 22 हजार महीने का नुकसान, आंदोलन का खामियाजा
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

CITU नेताओं को सजा: योगेश सोनी और जमील अहमद का 2 इंक्रीमेंट और डाउन, 22 हजार महीने का नुकसान, आंदोलन का खामियाजा

28/07/2023 (Last updated: 09/10/2024) 1 minute read
Punishment-of-CITU-leaders-Yogesh-Soni-and-Jameel-Ahmed-get-punishment-again_-2-increments-and-down_
  • हिंदुस्तान इस्पात ठेका श्रमिक यूनियन-सीटू के महासचिव योगेश सोनी और पूर्व अध्यक्ष जमील अहमद पर गाज गिर गई है।

अज़मत अली, भिलाई। श्रमिक आंदोलन करने वाले दो नेताओं को लाखों की चपत लग गई। मजदूरों को हक दिलाने के लिए भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए सड़क पर विरोध प्रदर्शन करना भारी पड़ गया है। दो इंक्रीमेंट और प्रमोशन से वंचित सीटू के दो श्रमिक नेताओं को एक और झटका लग गया है।

एक अन्य मामले में दो साल के लिए इंक्रीमेंट डाउन कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि करीब 20 से 22 हजार रुपए हर महीने का नुकसान होना शुरू हो रहा है। सालाना लाखों रुपए की चपत लगनी तय है। फाइनल पेमेंट में यह राशि कई लाख रुपए हो जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें:  Bhilai Steel Plant: ठेका मजदूर 2 दिन तक लगातार देंगे धरना, डटे रहेंगे रातभर, ये है बड़ी वजह

भिलाई स्टील प्लांट के ठेका मजदूरों के लिए आवाज उठाने वाले हिंदुस्तान इस्पात ठेका श्रमिक यूनियन-सीटू के महासचिव योगेश सोनी और पूर्व अध्यक्ष जमीन अहमद पर गाज गिर गई है। योगेश सोनी पॉवर सिस्टम डिपार्टमेंट-पीएसडी और जमील अहमद प्लेट मिल इंस्ट्रूमेंटेशन में कार्यरत हैं।

सेक्टर-9 हॉस्पिटल के लाउंड्री में कार्यरत मजदूरों की छंटनी और एजुकेशन के कामगारों को पूरा वेतन नहीं दिए जाने आदि के खिलाफ 18 जून 2020 को आइआर विभाग के सामने प्रदर्शन किया गया था।

इसके आरोप में जून 2022 में दो इंक्रीमेंट डाउन और प्रमोशन रोकने की सजा दी गई थी। उसी समय पब्लिक हेल्थ डिपार्टमेंट के मजदूरों से वसूली का आरोप लगाते हुए पीएचडी कार्यालय पर प्रदर्शन किया था, जिसकी सजा अब दी गई इसी के साथ एक और सजा मिल गई है। दो इंक्रीमेंट और काट दिया गया है।

ये खबर भी पढ़ें:   Salem Steel Plant के स्टील से Chandrayaan 3 ने भरी है उड़ान, ISRO ने की तारीफ और सरकार इसी को बेचने पर तुली

श्रमिकों के हित में प्रदर्शन किया गया था। बताया जा रहा है कि विभागीय जांच में स्पष्ट हो गया था कि योगेश सोनी और जमील अहमद शामिल थे, लेकिन कोई बाधा उत्पन्न नहीं की थी। बावजूद, बड़ी सजा दे दी गई है। मजदूरों की आवाज दबाने के लिए प्रबंधन ने यह खेल खेला है। 30 दिन का समय दिया गया है। अपील करने का मौका दिया गया है।
दो साल बाद इंक्रीमेंट तो वापस मिल जाएगा। लेकिन जो पैसा काटा जा चुका है, वह वापस नहीं होता है। एस-8 से एस-9 में प्रमोट होना था, जिससे वंचित हो चुके हैं। इंक्रीमेंट नहीं मिल रहा है। डीए, पर्क्स, इंक्रीमेंट का नुकसान परिवार पर भारी पड़ने वाला है।

कर्मचारियों का कहना है कि विभाग में कोई भी उत्पादन नहीं रोका है। छुट्‌टी लेकर प्रदर्शन किया। पॉवर सिस्टम डिपार्टमेंट के एचओडी आरआर ठाकुर की तरफ से पत्र दिया गया है।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Bokaro Steel Plant: NJCS यूनियनों का साथ छोड़ मजदूरों ने थामा भारतीय इस्पात कर्मचारी संघ का हाथ, ठेका प्रकोष्ठ के ये नए पदाधिकारी
Next: SAIL NEWS: EPS 95, LTC, LTA और वेतन पर्ची पर फंसा BSP प्रबंधन, इधर-MOU निरस्त करने की मांग

Related Stories

BSP Designations Dr Uday told CITU this Regarding the Change in Designations of Medical Personnel
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी पदनाम पर अच्छी खबर: मेडिकल कर्मियों के जल्द पदनाम परिवर्तन पर डॉ. उदय ने CITU से ये कहा…पढ़िए

Azmat ali 16/09/2026
Coal India BMS-AITUC President and INTUC leaders join HMS
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India: BMS-AITUC के अध्यक्ष और इंटक नेताओं ने छोड़ा साथ, थामा HMS का हाथ

Azmat ali 16/09/2026
Kumar Amit met the CGM Demanded the Withdrawal of the arbitrary Notice issued to BSL Employees and the Allotment of D-type Quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जर्जर आवास पर गुस्सा: कुमार अमित CGM से बोले-BSL कर्मियों को तुगलकी नोटिस नहीं, दीजिए D-टाइप आवास

Azmat ali 16/09/2026

You May Have Missed

BSP Designations Dr Uday told CITU this Regarding the Change in Designations of Medical Personnel
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी पदनाम पर अच्छी खबर: मेडिकल कर्मियों के जल्द पदनाम परिवर्तन पर डॉ. उदय ने CITU से ये कहा…पढ़िए

Azmat ali 16/09/2026
Coal India BMS-AITUC President and INTUC leaders join HMS
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India: BMS-AITUC के अध्यक्ष और इंटक नेताओं ने छोड़ा साथ, थामा HMS का हाथ

Azmat ali 16/09/2026
Kumar Amit met the CGM Demanded the Withdrawal of the arbitrary Notice issued to BSL Employees and the Allotment of D-type Quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जर्जर आवास पर गुस्सा: कुमार अमित CGM से बोले-BSL कर्मियों को तुगलकी नोटिस नहीं, दीजिए D-टाइप आवास

Azmat ali 16/09/2026
EPFO __Big News PM Modis major Gift a day before his birthday Approval granted to Raise the EPFO __Wage Limit from 15,000 to 25,000
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • ताज़ा ख़बरें

EPFO ​​Big News: बर्थडे से एक दिन पहले पीएम मोदी का बड़ा तोहफा,  ईपीएफओ वेतन सीमा 15,000 से बढ़ाकर 25 हजार, मंत्रिमंडल की मंजूरी

Azmat ali 16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.