Skip to content
26/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • SAIL BSP Accident: खदान में ट्रक ने 2 बार रौंदा नाबालिग आदिवासी खलासी को, गांव वालों ने घेरा कोटेश्वर चूना खदान
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL BSP Accident: खदान में ट्रक ने 2 बार रौंदा नाबालिग आदिवासी खलासी को, गांव वालों ने घेरा कोटेश्वर चूना खदान

29/07/2023 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
SAIL-BSP-Truck-ran-over-a-minor-tribal-worker-twice-in-the-mine_-villagers-surrounded-Koteshwar-Lime
  • मध्य प्रदेश के कटनी स्थित कोटेश्वर लाइम स्टोन माइन में एक्सीडेंट। सो रहे खलासी को ट्रक ने रौंदा।

सूचनाजी न्यूज, कोटेश्वर। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल (SAIL) की चूना खदान कोटेश्वर से एक दुखद खबर है। मध्य प्रदेश के कटनी स्थित कोटेश्वर खदान में हादसा हो गया है। भिलाई स्टील प्लांट (Bhilai Steel Plant) के लाइम स्टोन खदान में एक ट्रक ने नाबालिग खलासी को रौंद दिया है। प्लांट के अंदर एक्सीडेंट होने से आक्रोशित मजदूरों ने काफी देर तक हंगामा किया। गांव वालों ने प्लांट को ही घेर लिया था। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने मामला शांत कराया। शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद अंतिम संस्कार कर दिया गया है।

ये खबर भी पढ़ें:EPS 95: EPFO के डिमांड नोट पर बड़ा सवाल, एफडी तोड़ने की नौबत, इन सवालों का चाहिए जवाब

बीएसपी के लाइम स्टोन खदान कोटेश्वर में आदिवासी नाबालिग की मौत का मामला तूल पकड़ रहा है। उमरिया का मूल निवासी 16 वर्षीय अभय कोल कोटेश्वर में मामा के घर पर ही बचपन से रह रहा था। चूना लोडिंग करने वाले ट्रक में खलासी का काम करता था। शुक्रवार रात वह प्लांट के समीप सो रहा था, तभी भोर में 4 बजे एक ट्रक ने बैक करते हुए उसे रौंद दिया। इसके बाद चालक ने गाड़ी को आगे बढ़ाया और फिर रौंदते हुए आगे निकल गया। अचानक से चीख सुनने के बाद चालक ने गाड़ी रोकी। तड़पता देख वह मौके से ट्रक लेकर भाग गया।

ये खबर भी पढ़ें:मुहर्रम पर हादसा: बोकारो में ताजिया जुलूस हाईटेंशन तार की चपेट में, 4 की मौत, 8 झुलसे, आप हो जाएं अलर्ट…

आसपास मौजूद कुछ मजदूरों ने पूरे वाक्या को देख लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक करीब 5 मिनट तक खलासी तड़पता रहा और फिर सांस टूट गई। माइंस मैनेजर और ट्रांसपोर्टेशन कंपनी को सूचना दी गई। इधर, गांव वालों ने प्लांट को ही घेर लिया था। मामला को शांत करने के लिए शव को तत्काल हटाने की कोशिश की गई, लेकिन गांव वालों और मजदूरों ने ऐसा नहीं होने दिया। हंगामा होता रहा। प्रबंधन विरोधी नारेबाजी की गई।

ये खबर भी पढ़ें:सुपेला बस्ती के लोगों को आबादी पट्‌टा देने पर महापौर परिषद की मुहर, BPO सेंटर के माध्यम से मिलेगा युवाओं को रोजगार

मुआवजा की मांग और परिवार को नौकरी आदि की मांग की गई। किसी तरह पुलिस ने मामले को शांत कराया और शव का पोस्टमार्टम कराया गया। कोटेश्वर लाइम स्टोन माइंस एटक के ज्वाइंट सेक्रेटरी पुष्पराज सिंह ने Suchnaji.com को बताया कि खदान में सारे नियम कानून ताक पर रख दिए गए हैं। प्लांट में सुरक्षा का कोई इंतजाम नहीं है।

ये खबर भी पढ़ें:Conjunctivitis-Eye Flu: आंखों की बीमारी का फैला प्रकोप, हो जाइए सावधान

उन्होंने बताया कि नाबालिग लोगों से काम कराया जा रहा है। सेफ्टी के नाम पर कुछ भी यहां नहीं है। यही वजह है कि यह हादसा हो गया। चालक खाली गाड़ी लेकर कैसे चेक पोस्ट का बैरियर पार किया, यह बड़ा सवाल है। किसी ने रोका नहीं। माइंस एरिया के अंदर घटना घटित हुई है। परिवार को मुआवजा मिलना चाहिए। यहां काम करने वालों का कोई रिकॉर्ड नहीं है।

ये खबर भी पढ़ें:मुहर्रम 2023: गम-ए-हुसैन में हर कोई गमगीन, अपने-अपने तरीके से हो रहा इज़हार

माइंस मैनेजर अभय कुमार सिंह और कुमार कार्गो कंपनी की कार्य प्रणाली पर भी सवाल उठाए जा रहे हैं। अंतिम संस्कार के लिए भी मुआवजा तक नहीं दिया गया। कोटेश्वर खदान से चूना उठाकर रेलवे साइडिंग और लोडिंग के काम में लगे ट्रकों में खलासी काम करते हैं। इन्हीं में से आदिवासी किशोर अभय कोल था।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: मुहर्रम पर हादसा: बोकारो में ताजिया जुलूस हाईटेंशन तार की चपेट में, 4 की मौत, 8 झुलसे, आप हो जाएं अलर्ट…
Next: EPS 95: EPFO के डिमांड नोट पर बड़ा सवाल, एफडी तोड़ने की नौबत, इन सवालों का चाहिए जवाब

Related Stories

Councilor Vashishtha Narayan Mishra passes Away read about his Association with the BSP and his Political Journey
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

लगातार 5 चुनाव जीतने वाले पार्षद वशिष्ठ नारायण मिश्र बीमारी से हार गए, शोक की लहर, पढ़ें BSP से लगाव-सियासी सफर

Azmat ali 26/08/2026
Delay in SAIL Junior Manager Exam 2026 Results Kumar Amit Writes to Steel Minister and CMD
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Junior Manager Exam 2026 के रिजल्ट में देरी, कुमार अमित ने इस्पात मंत्री, CMD का खटखटाया दरवाजा

Azmat ali 25/08/2026
Bhilai Steel Plant CITU Office Bearers Met with the CGM (Safety) and Submitted a Memorandum of Demands
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: आखिरकार CGM सेफ्टी को CITU पदाधिकारियों ने घेर ही लिया, सौंपा मांग पत्र, ED को भेजी कॉपी

Azmat ali 25/08/2026

You May Have Missed

Councilor Vashishtha Narayan Mishra passes Away read about his Association with the BSP and his Political Journey
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

लगातार 5 चुनाव जीतने वाले पार्षद वशिष्ठ नारायण मिश्र बीमारी से हार गए, शोक की लहर, पढ़ें BSP से लगाव-सियासी सफर

Azmat ali 26/08/2026
Delay in SAIL Junior Manager Exam 2026 Results Kumar Amit Writes to Steel Minister and CMD
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Junior Manager Exam 2026 के रिजल्ट में देरी, कुमार अमित ने इस्पात मंत्री, CMD का खटखटाया दरवाजा

Azmat ali 25/08/2026
Bhilai Steel Plant CITU Office Bearers Met with the CGM (Safety) and Submitted a Memorandum of Demands
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: आखिरकार CGM सेफ्टी को CITU पदाधिकारियों ने घेर ही लिया, सौंपा मांग पत्र, ED को भेजी कॉपी

Azmat ali 25/08/2026
6 Management Trainees (Technical) Join SAIL RSP ED Shares Career Mantras
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL राउरकेला स्टील प्लांट को मिले 6 अधिकारी, ईडी ने दिए करियर मंत्र

Azmat ali 25/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.