Skip to content
26/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • मुहर्रम पर हादसा: बोकारो में ताजिया जुलूस हाईटेंशन तार की चपेट में, 4 की मौत, 8 झुलसे, आप हो जाएं अलर्ट…
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म-संस्कृति

मुहर्रम पर हादसा: बोकारो में ताजिया जुलूस हाईटेंशन तार की चपेट में, 4 की मौत, 8 झुलसे, आप हो जाएं अलर्ट…

29/07/2023 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
Accident-on-Muharram-Tazia-procession-in-Bokaro-hit-by-high-tension-wire-4-dead-8-scorched-you-should-also-be-alert…
  • झुलसे हुए लोगो को बोकारो स्टील प्लांट के बोकारो जनरल अस्पताल में चल रहा इलाज।

सूचनाजी न्यूज, बोकारो। कर्बला के शहीदों के गम में मुहर्रम पर निकाले गए ताजिया जुलूस के दौरान बड़ा हादसा हो गया है। झारखंड के बोकारो शहर से करीब 40 किलोमीटर दूर बेरमो स्थित पेटरवार थाना क्षेत्र अंतर्गत खेतको में ताजिया हाइटेंशन तार की चपेट में आ गया। मौके पर ही 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि 8 लोग जख्मी बताए जा रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें:SAIL राउरकेला स्टील प्लांट ने देश के सभी स्टील प्लांट को पछाड़ा, टॉरपीडो और स्टील लैडल लाइफ में राष्ट्रीय रिकॉर्ड दर्ज

गंभीर रूप से झुलसे लोगों का बोकारो स्टील प्लांट (Bokaro Steel Plants) के बोकारो जनरल हॉस्पिटल में इलाज किया जा रहा है। बीएसएल (BSL) के डाक्टरों की टीम जुटी हुई है। शनिवार को देशभर में ताजिया का जुलूस निकाला जा रहा है। इस हादसे से सबक लें और ताजिया को बिजली के तार से बचाकर निकलें।

ये खबर भी पढ़ें:Bhilai Steel Plant: क्रिप्टोकरेंसी और इनकम टैक्स रिटर्न पर कर्मचारियों-अधिकारियों को बीएसपी ने दिया ज्ञान

हादसे की खबर मिलते ही मुख्यमंत्री हेमंत सोने ने ट्वीट कर दुख व्यक्ति किया। सीएम ने लिखा-मुहर्रम जुलूस के दौरान बड़ा हादसा हो गया है। बोकारो जिले के खेतको में मुहर्रम जुलूस के दौरान दुर्घटना से 4 लोगों की मृत्यु और 10 लोगों के घायल होने का दुःखद समाचार मिला। परमात्मा दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवारजनों को दुःख की यह विकट घड़ी सहन करने की शक्ति दे। जिला प्रशासन की देखरेख में घायलों का इलाज चल रहा है। सभी घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं

ये खबर भी पढ़ें:SAIL राउरकेला स्टील प्लांट ने देश के सभी स्टील प्लांट को छोड़ा पीछे, टॉरपीडो और स्टील लैडल लाइफ में राष्ट्रीय रिकॉर्ड दर्ज

बताया जा रहा है कि हादसे में 8 लोगों की गंभीर रूप से झुलस गए हैं। इनमें 3 की हालत नाजुक बनी हुई है। घायलों को पहले बोकारो थर्मल स्थित डीवीसी के अस्पताल ले जाया गया। यहां प्राथमिक इलाज किया गया। इसके बाद घायलों को बोकारो स्टील प्लांट के अस्पताल बीजीएच रेफर कर दिया गया है। इधर-एम्बुलेंस को लेकर बोकारो थर्मल स्थित डीवीसी अस्पताल में परिजनों ने हंगामा किया। घायलों को निजी वाहन से बीजीएच पहुंचा गया।

ये खबर भी पढ़ें:बाढ़: बढ़ते पानी से गहरा सकता है खतरा, इसलिए दुर्ग में आपदा से निपटने की तैयारी शुरू

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक शनिवार सुबह करीब पौने 6 बजे ऊपरदरगाह टोला में मिलन के लिए ताजिया घुमाया जा रहा था। इस दौरान 11000 वोल्टेज के हाई टेंशन तार से ताजिया सट गया। इससे तेज आवाज हुई और कई लोग चपेट में आ गए।

खेतको शिव मंदिर के पास चार ताजिया का मिलन होता है। अलग-अलग इलाकों से ताजिया यहीं पहुंचते हैं। इसके बाद दरगाह टोला, पारटांड़, नीचे मोहल्ला व ऊपरदरगाह टोला का ताजिया मिलता है, जिसमें ऊपरदरगाह टोला में हादसा हो गया है।

ये खबर भी पढ़ें:मुहर्रम 2023: गम-ए-हुसैन में हर कोई गमगीन, अपने-अपने तरीके से हो रहा इज़हार

आप भी जानिए जान गंवाने वालों के नाम
आसिफ रजा (21 वर्ष)
एनामुल रब (35 वर्ष)
गुलाम हुसैन (18 वर्ष)
साजिद अंसारी (18 वर्ष)
इन घायलों का चल रहा इलाज
सालुद्दीन अंसारी
इब्राहिम अंसारी
लाल मोहमद
फिरदौस अंसारी
मेहताब अंसारी
आरिफ अंसारी
शहबाज अंसारी
मोजोबिल अंसारी
साकिब अंसारी

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Bhilai Steel Plant: क्रिप्टोकरेंसी और इनकम टैक्स रिटर्न पर कर्मचारियों-अधिकारियों को बीएसपी ने दिया ज्ञान
Next: SAIL BSP Accident: खदान में ट्रक ने 2 बार रौंदा नाबालिग आदिवासी खलासी को, गांव वालों ने घेरा कोटेश्वर चूना खदान

Related Stories

Councilor Vashishtha Narayan Mishra passes Away read about his Association with the BSP and his Political Journey
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

लगातार 5 चुनाव जीतने वाले पार्षद वशिष्ठ नारायण मिश्र बीमारी से हार गए, शोक की लहर, पढ़ें BSP से लगाव-सियासी सफर

Azmat ali 26/08/2026
Delay in SAIL Junior Manager Exam 2026 Results Kumar Amit Writes to Steel Minister and CMD
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Junior Manager Exam 2026 के रिजल्ट में देरी, कुमार अमित ने इस्पात मंत्री, CMD का खटखटाया दरवाजा

Azmat ali 25/08/2026
Bhilai Steel Plant CITU Office Bearers Met with the CGM (Safety) and Submitted a Memorandum of Demands
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: आखिरकार CGM सेफ्टी को CITU पदाधिकारियों ने घेर ही लिया, सौंपा मांग पत्र, ED को भेजी कॉपी

Azmat ali 25/08/2026

You May Have Missed

Councilor Vashishtha Narayan Mishra passes Away read about his Association with the BSP and his Political Journey
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

लगातार 5 चुनाव जीतने वाले पार्षद वशिष्ठ नारायण मिश्र बीमारी से हार गए, शोक की लहर, पढ़ें BSP से लगाव-सियासी सफर

Azmat ali 26/08/2026
Delay in SAIL Junior Manager Exam 2026 Results Kumar Amit Writes to Steel Minister and CMD
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Junior Manager Exam 2026 के रिजल्ट में देरी, कुमार अमित ने इस्पात मंत्री, CMD का खटखटाया दरवाजा

Azmat ali 25/08/2026
Bhilai Steel Plant CITU Office Bearers Met with the CGM (Safety) and Submitted a Memorandum of Demands
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: आखिरकार CGM सेफ्टी को CITU पदाधिकारियों ने घेर ही लिया, सौंपा मांग पत्र, ED को भेजी कॉपी

Azmat ali 25/08/2026
6 Management Trainees (Technical) Join SAIL RSP ED Shares Career Mantras
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL राउरकेला स्टील प्लांट को मिले 6 अधिकारी, ईडी ने दिए करियर मंत्र

Azmat ali 25/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.