Skip to content
16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • EPS 95: EPFO के डिमांड नोट पर बड़ा सवाल, एफडी तोड़ने की नौबत, इन सवालों का चाहिए जवाब
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • ताज़ा ख़बरें

EPS 95: EPFO के डिमांड नोट पर बड़ा सवाल, एफडी तोड़ने की नौबत, इन सवालों का चाहिए जवाब

29/07/2023 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
EPS-95-Big-question-on-EPFO-demand-note_-need-to-break-FD_-pensioners-under-stress
  • श्रम एवं रोजगार मंत्री भूपेंद्र यादव, केंद्रीय भविष्य निधि संगठन के आयुक्त को छत्तीसगढ़ के पेंशनर्स ने लिखा पत्र। मांगे कई सवालों के जवाब।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। श्रम एवं रोजगार मंत्री भूपेंद्र यादव, केंद्रीय भविष्य निधि संगठन के आयुक्त को एक बार फिर पत्र लिखने की जरूरत पड़ गई। क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त छत्तीसगढ़ द्वारा भेजे जा रहे डिमांड नोट के अनुसार राशि का भुगतान को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं।

ईपीएस 95 (EPS 95) पेंशनर्स राष्ट्रीय संघर्ष समिति के छत्तीसगढ़ अध्यक्ष एलएम सिद्दीकी की तरफ से पत्र लिखा गया है। पत्र में कहा गया है कि छत्तीसगढ़ में क्षेत्रीय भविष्य निधि संगठन द्वारा भेजे जा रहे मांग पत्र (डिमांड नोट) में, पेंशनर द्वारा, अंतर की राशि + ब्याज, जमा करने के निर्देश के साथ, उनके गणना का विवरण भी उल्लेख किया जा रहा है। डिमांड नोट में मांगी गई राशियां लाखों रुपयों में है और बरसों पूर्व सेवानिवृत्त हो गए कर्मियों के लिए इस भारी भरकम राशि की व्यवस्था करके जमा करना उनके लिए लगभग असम्भव है।

ये खबर भी पढ़ें:SAIL BSP Accident: खदान में ट्रक ने 2 बार रौंदा नाबालिग आदिवासी खलासी को, गांव वालों ने घेरा कोटेश्वर चूना खदान

फिर भी जो सेवानिवृत्त कर्मचारी (Retired Employee) उच्च पेंशन के इच्छुक हैं और उच्च पेंशन लेकर, जीवन के अंतिम दिन अच्छी तरह गुजारना चाहते हैं, वे, अपनी जमा पूंजी के एफडी को तोड़ कर डिमांड नोट के अनुसार लाखों रुपए जमा करने का दुस्साहस करने को तैयार है, लेकिन वे चाहते हैं कि उन्हें निम्न सूचनाएं डिमांड नोट के साथ दिए जाएं या जिन्हें डिमांड नोट दिया जा चुका है। उन्हें भी निम्न जानकारी अविलंब दिया जाए ताकि वे प्राप्त सूचनाओं के संदर्भ में उच्च पेंशन लेने या नहीं लेने का उचित निर्णय ले सकें।

-उनका रिवाइज उच्च पेंशन कितना बनेगा।
-पेंशन का एरियर्स कितना होगा और उनके द्वारा अंतर की राशि + ब्याज के भुगतान के कितने समय के बाद, ईपीएफओ (EPFO) द्वारा एरियर्स दिया जाएगा।
-इसके पूर्व 4 अक्टूबर 2016 के जजमेंट के क्रियान्वयन के तारतम्य में प्रत्येक पेंशनर को उक्त सभी सूचनाएं मुहैया कराई गई थीं। दस जुलाई 2019 का एक पत्र जो किसी श्री हिंदूराव नारायण पाटिल को समस्त विवरण के साथ, क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त कोल्हापुर, द्वारा भेजा गया था।
–ईपीएफओ द्वारा अंतर की राशि के साथ ब्याज भी लिया जा रहा है जो अपने आप में काफी बड़ी रकम है। नैसर्गिक न्याय की मांग यही है कि ईपीएफओ भी पेंशन के एरियर्स के साथ ब्याज का भुगतान करे।
-यह क्यों संभव नहीं है कि अंतर की राशि+ब्याज जिसका ईपीएफओ द्वारा मांग किया जा रहा है, उस राशि को पेंशनर को दिए जाने वाले पेंशन एरियर्स के साथ, फाइनेंस के खातों में समायोजित कर लिया जाए। अगर अंतर की राशि+ब्याज अधिक हो तो ईपीएफओ पेंशन एरियर्स समायोजित कर बकाया राशि पेंशनर से वसूले और कम हो, तो एरियर्स की बकाया राशि स्वयं भुगतान करे, जो कि पेंशनर के लिए सुविधाजनक होगा।

ये खबर भी पढ़ें:बाढ़: बढ़ते पानी से गहरा सकता है खतरा, इसलिए दुर्ग में आपदा से निपटने की तैयारी शुरू

बहुत से पेंशनर्स ने छोड़ दिया हॉयर पेंशन

कहने की जरूरत नहीं कि जीवन के अंतिम कुछ वर्षों में प्रत्येक पेंशनर के पास ईपीएफओ को भुगतान करने के लिए लाखों रुपए उपलब्ध नहीं होंगे। बहुत से पेंशनर्स ने तो इसलिए भी उच्च पेंशन की उम्मीदें छोड़ दी हैं, क्योंकि उनके पास डिमांड नोट के अनुसार लाखों रुपए जमा करने के लिय उपलब्ध नहीं है।

ये खबर भी पढ़ें:Bhilai Steel Plant: क्रिप्टोकरेंसी और इनकम टैक्स रिटर्न पर कर्मचारियों-अधिकारियों को बीएसपी ने दिया ज्ञान

केंद्रीय भविष्य निधि संगठन को निर्देशित करें कि…

-डिमांड नोट के साथ संभावित रिवाइज उच्च पेंशन का उल्लेख करें और यह भी बताएं कि मांगी गई राशि जमा कर देने के कितने समय के बाद रिवाइस्ड पेंशन देना प्रारंभ किया जाएगा।
-यह भी सूचित करें कि पेंशनर को पेंशन का एरियर्स कितना और कब मिलेगा।
-अंतर की राशि+ब्याज जो पेंशनर से ई पी एफ ओ को लिया जाना है और पेंशनर को दिए जाने वाले पेंशन एरियर्स को फाइनेंस के खातों में समायोजित करवाएं ताकि वृद्ध पेंशनर्स के ऊपर अनावश्यक आर्थिक बोझ ना पड़े।
-अंतर की राशि के साथ जब ब्याज लिया जा रहा है तो पेंशन एरियर्स के ऊपर भी ब्याज दिया जाए। यही न्याय होगा
-जैसा कि ज्ञात हुआ है, 31 अगस्त 2014 तक के पेंशन की गणना के लिए पेंशनर्स के सेवाकाल के अंतिम 12 महीनों और 1 सितंबर 2014 से अंतिम 60 महीनों के सेवाकाल के वेतन का औसत , उच्च पेंशन बनाए जाने हेतु, फार्मूले में “पेंशनैबल सैलरी” के रूप में लिया जाएगा।
-इस पर भी संशय है कि भविष्य में पेंशनबल सैलरी का फॉर्मूला कहीं फिर से बदल न दिया जाए? इस पर भी पेंशनर्स को स्पष्टीकरण की नितांत आवश्यकता है।

ये खबर भी पढ़ें:Bhilai नगर निगम के PRO पीसी सार्वा बने धमतरी के डिप्टी कमिश्नर, कार्यभार किया ग्रहण

सुप्रीम कोर्ट के फैसले को उल्लंघन न करें

पेंशन की तरफ से लिखे गए पत्र में उल्लेख किया गया है कि समस्त सूचनाएं मिलने के बाद ही उच्च पेंशन के इच्छुक सही निर्णय ले सकेंगे। अगर उक्त बिंदुओं पर विचार नहीं किया गया तो वृद्ध पेंशनर्स के साथ अन्याय होगा और सही मायनों में सुप्रीम को र्ट के जजमेंट दिनांक 4 नवंबर 22 के क्रियान्वय का जानबूझ कर उल्लंघन समझा जाएगा।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: SAIL BSP Accident: खदान में ट्रक ने 2 बार रौंदा नाबालिग आदिवासी खलासी को, गांव वालों ने घेरा कोटेश्वर चूना खदान
Next: BSP के वायर रॉड मिल ने प्लेन कॉइल सेगमेंट में बनाया नया शिफ्ट रिकॉर्ड

Related Stories

Coal India BMS-AITUC President and INTUC leaders join HMS
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India: BMS-AITUC के अध्यक्ष और इंटक नेताओं ने छोड़ा साथ, थामा HMS का हाथ

Azmat ali 16/09/2026
Kumar Amit met the CGM Demanded the Withdrawal of the arbitrary Notice issued to BSL Employees and the Allotment of D-type Quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जर्जर आवास पर गुस्सा: कुमार अमित CGM से बोले-BSL कर्मियों को तुगलकी नोटिस नहीं, दीजिए D-टाइप आवास

Azmat ali 16/09/2026
EPFO __Big News PM Modis major Gift a day before his birthday Approval granted to Raise the EPFO __Wage Limit from 15,000 to 25,000
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • ताज़ा ख़बरें

EPFO ​​Big News: बर्थडे से एक दिन पहले पीएम मोदी का बड़ा तोहफा,  ईपीएफओ वेतन सीमा 15,000 से बढ़ाकर 25 हजार, मंत्रिमंडल की मंजूरी

Azmat ali 16/09/2026

You May Have Missed

Coal India BMS-AITUC President and INTUC leaders join HMS
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India: BMS-AITUC के अध्यक्ष और इंटक नेताओं ने छोड़ा साथ, थामा HMS का हाथ

Azmat ali 16/09/2026
Kumar Amit met the CGM Demanded the Withdrawal of the arbitrary Notice issued to BSL Employees and the Allotment of D-type Quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जर्जर आवास पर गुस्सा: कुमार अमित CGM से बोले-BSL कर्मियों को तुगलकी नोटिस नहीं, दीजिए D-टाइप आवास

Azmat ali 16/09/2026
EPFO __Big News PM Modis major Gift a day before his birthday Approval granted to Raise the EPFO __Wage Limit from 15,000 to 25,000
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • ताज़ा ख़बरें

EPFO ​​Big News: बर्थडे से एक दिन पहले पीएम मोदी का बड़ा तोहफा,  ईपीएफओ वेतन सीमा 15,000 से बढ़ाकर 25 हजार, मंत्रिमंडल की मंजूरी

Azmat ali 16/09/2026
Diploma Engineers Conclave 2026 Gathering of Bhilai Steel Plant employees this evening
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Diploma Engineers Conclave 2026: भिलाई स्टील प्लांट के कर्मचारियों का जमावड़ा आज शाम, ईडी देंगे मंत्र-गिफ्ट

Azmat ali 16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.