Boakro Steel Plant से रिटायर कर्मचारियों-अधिकारियों के लिए सजी महफिल

  • 31 जुलाई को बोकारो क्लब के बैडमिंटन हॉल में एक विदाई समारोह का आयोजन किया गया।

सूचनाजी न्यूज, बोकारो। बोकारो स्टील प्लांट से जुलाई में सेवानिवृत होने वाले कर्मियों के लिए 31 जुलाई 2023 को बोकारो क्लब के बैडमिंटन हॉल में एक विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में अधिशासी निदेशक (वित्त एवं लेखा) सुरेश रंगानी मुख्य अतिथि तथा मुख्य महाप्रबन्धक (यातायात) अनिमेष कुमार झा विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल थे।

ये खबर भी पढ़ें: ईपीएस 95 उच्च पेंशन के आसान सूत्र को BSP वर्कर्स यूनियन के सवालों से समझिए, उज्जवल दत्ता की मांग Bhilai में खुले EPFO दफ्तर

समारोह के आरम्भ में सहायक महाप्रबंधक (अ.नि.प्र./कार्मिक) डॉ नंदा प्रियदर्शिनी ने आगंतुकों का स्वागत किया। डॉ नंदा प्रियदर्शिनी ने सेवानिवृत हो रहे कर्मियों को अंतिम निपटारा एवं मैत्री भवन से सम्बंधित जानकारी दी तथा प्रत्येक सेवानिवृत हो रहे कर्मियों का बायोडाटा (Biodata) प्रस्तुत किया।

ये खबर भी पढ़ें: आत्महत्या: Bhilai Steel Plant के कर्मचारी की पत्नी ने फंदे पर झूलकर दे दी जान

Shramik Day

अधिशासी निदेशक (वित्त एवं लेखा) सुरेश रंगानी एवं मुख्य महाप्रबन्धक (यातायात) अनिमेष कुमार झा ने सेवानिवृत्त हो रहे कर्मियों को उनके निष्ठापूर्ण सेवा के लिए बधाई देते हुए उनके सुखमय जीवन की कामना की। उन्होंने सेवा निवृत हो रहे कर्मियों को सेवा प्रमाण पत्र तथा उपहार भी भेंट किए। जुलाई में बीएसएल से कुल 8 अधिशासी तथा 29 अनाधिशासी सेवानिवृत्त हो रहे हैं। कार्यक्रम का संचालन डॉ. नंदा प्रियदर्शिनी ने किया।