Skip to content
21/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • SAIL में दोहरी मार, बकाया एरियर मिला नहीं, अब इंसेंटिव पर चपत, अगस्त क्रांति के दिन कर्मचारियों की दहाड़ से थर्राएगा प्रबंधन
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL में दोहरी मार, बकाया एरियर मिला नहीं, अब इंसेंटिव पर चपत, अगस्त क्रांति के दिन कर्मचारियों की दहाड़ से थर्राएगा प्रबंधन

07/08/2023 (Last updated: 09/10/2024) 1 minute read
Outstanding-arrears-not-found-in-SAIL-now-incentive-loss-management-will-be-shaken-by-the-roar-of-employees-on-the-day-of-August-revolution-1
  • क्रान्तिकारी इस्पात मजदूर संघ (HMS) के प्रधान कार्यालय में सेल/बोकारो इस्पात संयंत्र के मजदूरों मांगों के समर्थन में दहाड़े महामंत्री राजेंद्र सिंह।

सूचनाजी न्यूज, बोकारो। सेल (SAIL) कर्मचारियों की नाराजगी है कि वेज एग्रीमेंट आधा अधूरा ही है। 39 माह का बकाया एरियर भुगतान नहीं किया जा रहा है। नाइट शिफ्ट एलाउंट आदि पर फैसला नहीं हो रहा है। इसी गुस्से की झलक बोकारो स्टील प्लांट (Bokaro Steel Plant) में देखने को मिलेगी। एनजेसीएस (NJCS) मीटिंग जल्द बुलाने और कर्मचारियों को उनका हक देने की मांग की जा रही है।

ये खबर भी पढ़ें:  Gratuity पर Big News: CITU की याचिका का असर, कर्मियों के खाते में प्रबंधन भेज रहा बकाया पैसा

क्रान्तिकारी इस्पात मजदूर संघ (HMS) के प्रधान कार्यालय में सेल/बोकारो इस्पात संयंत्र के मजदूरों मांगों के समर्थन में यूनियन द्वारा 9 अगस्त को अधिशासी निदेशक (संकार्य) कार्यालय पर विराट प्रदर्शन के मद्देनजर एक प्रेस कांफ्रेंस की गई। एचएमएस के महामंत्री सह-सदस्य एनजेसीएस राजेंद्र सिंह ने कहा कि लगभग पांच वर्ष के लम्बे इंतजार के बाद सेल के मजदूरों के वेज रिवीजन का MOU हुआ, उसके बाद इतने दिन बीत जाने के बाद भी अभी तक वेज रिवीजन को पूर्ण रूप से अमली जामा नहीं पहनाया जा सका है,जो बेहद निन्दनीय है।

ये खबर भी पढ़ें:  SAIL RSP Township में जागरुकता अभियान: आया डेंगू-मलेरिया, लापरवाही मत बरतों भैया

राजेंद्र सिंह ने कहा कि और ऐसा सेल के इतिहास में पहली बार हुआ है। आज भी मजदूर 39 माह के एरियर से वंचित हैं। रात्री पाली भत्ता का मामला लटका हुआ है। इतना ही नहीं उत्पादन लक्ष्य बढ़ाकर इंसेंटिव रिवार्ड में भी कटौती की जा रही है। वहीं, दूसरी ओर ठेका मजदूरों का शोषण किसी से छुपा नहीं है। एक तो भवन निर्माण का मिनिमम वेज उससे भी 90% मजदूर वंचित हैं।

ये खबर भी पढ़ें:  CM भूपेश बघेल की घोषणा: CSVTU में बनेगा 15 करोड़ से सेंटर आफ एक्सीलेंस, स्टार्टअप इकाइयों के प्रमोशन की होगी सुविधा, GST पर बड़ा फैसला

ठेकेदार और अधिकारी मिलकर ठेका मजदूरों को मिलने वाले पैसे का बंदरबाट कर रहें है। ठेका मजदूरों के लिए सेल वेज लागू करना होगा। साथ ही ग्रेच्युटी, ग्रुप इंश्योरेंस, रात्री पाली भत्ता समेत आवास, कैन्टीन, वाशिंग, साइकिल भत्ता हर हाल में देना ही पड़ेगा। मजदूरों का आक्रोश अब सीमा पार कर चुका है। अंत में राजेंद्र सिंह ने संयंत्र के सभी मजदूरों का आह्वान करते हुए कहा कि अगस्त क्रान्ति के पावन अवसर पर सभी मजदूर अपने हक, अधिकार पर आवाज बुलंद करने तथा भ्रष्टाचारियों को प्लांट से खदेड़ने के लिए एकताबद्ध होकर अधिक से अधिक संख्या में 9 तारीख को एक बजे ED(W) कार्यालय पर पहुंच कर विराट प्रदर्शन में शामिल हों, ताकि बोकारो हीं नहीं दिल्ली भी मजदूरों के हुंकार से थर्रा उठे।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: कोर्ट से राहत: छत्तीसगढ़ के शैक्षणिक संस्थाओं में पहले की तरह आरक्षण व्यवस्था से मिलेगा प्रवेश
Next: Bhilai Township में डेंगू का प्रकोप, सेक्टर 2 की 2 पार्षदों संग नागरिकों का टीए बिल्डिंग पर हंगामा

Related Stories

Hit Chintak Cooperative Credit Society to Pay Dividend General Meeting on September 27
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

हित चिंतक सहकारी ऋण समिति देगी 9% लाभांश, 27 सितंबर को आमसभा में होगी घोषणा

Azmat ali 21/09/2026
IISCO Steel Plant Union Election ISP Management to Suspend Employees Who Created a Ruckus
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

IISCO Steel Plant Union Election: नेतागिरी का भूत उतारेगा प्रबंधन, नोटिस नहीं, सीधे सस्पेंड होंगे कर्मचारी

Azmat ali 21/09/2026
Kanyakubja Samajik Chetna Manch Ganeshotsav 2026 at Manav Ashram Sector 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म-संस्कृति

कान्यकुब्ज सामाजिक चेतना मंच: गणेशोत्सव 2026 में नई पीढ़ी को संस्कृति से जोड़ने और वरिष्ठ महिलाओं के योगदान की दिखी झलक

Azmat ali 20/09/2026

You May Have Missed

Hit Chintak Cooperative Credit Society to Pay Dividend General Meeting on September 27
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

हित चिंतक सहकारी ऋण समिति देगी 9% लाभांश, 27 सितंबर को आमसभा में होगी घोषणा

Azmat ali 21/09/2026
IISCO Steel Plant Union Election ISP Management to Suspend Employees Who Created a Ruckus
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

IISCO Steel Plant Union Election: नेतागिरी का भूत उतारेगा प्रबंधन, नोटिस नहीं, सीधे सस्पेंड होंगे कर्मचारी

Azmat ali 21/09/2026
Kanyakubja Samajik Chetna Manch Ganeshotsav 2026 at Manav Ashram Sector 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म-संस्कृति

कान्यकुब्ज सामाजिक चेतना मंच: गणेशोत्सव 2026 में नई पीढ़ी को संस्कृति से जोड़ने और वरिष्ठ महिलाओं के योगदान की दिखी झलक

Azmat ali 20/09/2026
SAIL ISP Union Election INTUC Manifesto Released Promises include Menstrual Leave and More
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP Union Election: आ गया INTUC का संकल्प पत्र, पीरियड्स में छुट्टी, बाकी के लिए 30 वादे, पढ़ें

Azmat ali 20/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.