Skip to content
21/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Bhilai Township में डेंगू का प्रकोप, सेक्टर 2 की 2 पार्षदों संग नागरिकों का टीए बिल्डिंग पर हंगामा
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Township में डेंगू का प्रकोप, सेक्टर 2 की 2 पार्षदों संग नागरिकों का टीए बिल्डिंग पर हंगामा

07/08/2023 (Last updated: 09/10/2024) 1 minute read
Outbreak-of-dengue-in-Bhilai-Township-ruckus-on-TA-building-of-citizens-along-with-2-councilors-of-Sector-2-
  • वार्ड 55 सेक्टर-2 पूर्व की पार्षद नोमिन साहू, वार्ड 56 सेक्टर-2 पश्चिम की पार्षद साधना सिंह, कर्मचारी यूनियन के महासचिव राजेंद्र सिंह परगनिहा संग नागरिकों ने की नारेबाजी।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। भिलाई टाउनशिप में डेंगू का प्रकोप तेजी से बढ़ता जा रहा है। हर जगह गंदगी और भरपूर फॉगिंग न होने से लोग डेंगू की चपेट में आ रहे हैं। बीएसपी की व्यवस्था के खिलाफ सोमवार को सेक्टर वार्ड 55 और वार्ड 56 की महिला पार्षदों के साथ क्षेत्रीय नागरिकों ने नगर सेवाएं विभाग पर हंगामा किया। नारेबाजी की। पब्लिक हेल्थ डिपार्टमेंट के जीएम को मांग पत्र सौंपा।

ये खबर भी पढ़ें:  SAIL RSP Township में जागरुकता अभियान: आया डेंगू-मलेरिया, लापरवाही मत बरतों भैया

वार्ड 55 सेक्टर-2 पूर्व की पार्षद नोमिन साहू, वार्ड 56 सेक्टर-2 पश्चिम की पार्षद साधना सिंह, लोकतांत्रिक इस्पात इंजीनियरिंग कर्मचारी यूनियन के महासचिव राजेंद्र सिंह परगनिहा सहित दर्जनों लोग नारेबाजी करते हुए टीए बिल्डिंग में घुस गए। सीआइएसएफ ने गेट पर ही रोक दिया। नारेबाजी होती रही। सीजीएम जेवाई सपकाले से मुलाकात के लिए प्रदर्शनकारी मांग कर रहे थे। इसी बीच जीएम पीएचडी डाक्टर एनके जैन पहुंचे और ज्ञापन लिया।

ये खबर भी पढ़ें:  Bilaspur High Court: चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा के औचक निरीक्षण से छत्तीसगढ़ में मचा हड़कंप, हर तरफ हो रही तारीफ

पार्षदों का कहना है कि टाउनशिप के सेक्टर 02 सफाई के आभाव में डेंगू का हॉटस्पॉट बना हुआ है। भिलाई में सबसे ज्यादा डेंगू का प्रकोप सेक्टर 02 क्षेत्र में होने से यह डेंगू का हॉटस्पॉट बना हुआ है। लगातार डेंगू के मरीज बढ़ रहे है, अभी बुधवार को यहां पर 03 नए मरीज़ मिले है। दुर्ग जिले में डेंगू के अबतक कुल 13 प्रकरण मिले है, जिसमे से 08 मरीज़ सेक्टर 02 क्षेत्र के हैं। यह स्थिति भयावह होती जा रही है, जिसका मुख्य कारण BSP टाउनशिप प्रबंधक की घोर लापरवाही है, जिससे लोग डेंगू की चपेट में आ रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें: Job News: 5500 पदों के लिए 10 अगस्त को भिलाई में रोजगार मेला

बारिश के पूर्व सेक्टर 02 के बैक लाइन की बिल्कुल सफाई नहीं की गयी है और गटर में ढक्कन भी नहीं है। पार्षदों ने कहा कि बारिश से मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है,लेकिन फॉगिंग का कार्य नहीं किया जा रहा है। नाली एवं बैक लाइन पर रुके हुए पानी में दवाई का छिड़काव नहीं हो रहा है। डेंगू के रोकथाम के लिए जल्द एक्शन लिया जाए, अन्यथा जनहित में उग्र प्रदर्शन के लिए हमें बाध्य होना पड़ेगा।

इस अवसर पर पार्षद चंद्रभान सिंह ठाकुर, चंद्रकला तारम, अशलेशा मरावी, दिलेश्वरी भुआर्य, पी.आर.वर्मा, गजानंद चौधरी, रमेश पाल, टीकम वर्मा, चंद्रशेखर अधिकारी, देवदास, अनंत, दिवाकर, हरेंद्र पांडेय, राजेन्द्र परगनिहा, शहीद सहित अनेकों लोग उपस्थित थे ।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: SAIL में दोहरी मार, बकाया एरियर मिला नहीं, अब इंसेंटिव पर चपत, अगस्त क्रांति के दिन कर्मचारियों की दहाड़ से थर्राएगा प्रबंधन
Next: Bhilai Steel Plant: रेल एंड स्ट्रक्चरल मिल के कर्मचारी-अधिकारी बने शिरोमणि, पत्नी को भी मिला सम्मान

Related Stories

Hit Chintak Cooperative Credit Society to Pay Dividend General Meeting on September 27
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

हित चिंतक सहकारी ऋण समिति देगी 9% लाभांश, 27 सितंबर को आमसभा में होगी घोषणा

Azmat ali 21/09/2026
IISCO Steel Plant Union Election ISP Management to Suspend Employees Who Created a Ruckus
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

IISCO Steel Plant Union Election: नेतागिरी का भूत उतारेगा प्रबंधन, नोटिस नहीं, सीधे सस्पेंड होंगे कर्मचारी

Azmat ali 21/09/2026
Kanyakubja Samajik Chetna Manch Ganeshotsav 2026 at Manav Ashram Sector 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म-संस्कृति

कान्यकुब्ज सामाजिक चेतना मंच: गणेशोत्सव 2026 में नई पीढ़ी को संस्कृति से जोड़ने और वरिष्ठ महिलाओं के योगदान की दिखी झलक

Azmat ali 20/09/2026

You May Have Missed

Hit Chintak Cooperative Credit Society to Pay Dividend General Meeting on September 27
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

हित चिंतक सहकारी ऋण समिति देगी 9% लाभांश, 27 सितंबर को आमसभा में होगी घोषणा

Azmat ali 21/09/2026
IISCO Steel Plant Union Election ISP Management to Suspend Employees Who Created a Ruckus
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

IISCO Steel Plant Union Election: नेतागिरी का भूत उतारेगा प्रबंधन, नोटिस नहीं, सीधे सस्पेंड होंगे कर्मचारी

Azmat ali 21/09/2026
Kanyakubja Samajik Chetna Manch Ganeshotsav 2026 at Manav Ashram Sector 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म-संस्कृति

कान्यकुब्ज सामाजिक चेतना मंच: गणेशोत्सव 2026 में नई पीढ़ी को संस्कृति से जोड़ने और वरिष्ठ महिलाओं के योगदान की दिखी झलक

Azmat ali 20/09/2026
SAIL ISP Union Election INTUC Manifesto Released Promises include Menstrual Leave and More
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP Union Election: आ गया INTUC का संकल्प पत्र, पीरियड्स में छुट्टी, बाकी के लिए 30 वादे, पढ़ें

Azmat ali 20/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.