Skip to content
02/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • अमृत युवा कलोत्सव 2023: राउरकेला स्टील प्लांट के मंच पर कलाकारों की और निखरी प्रतिभा
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

अमृत युवा कलोत्सव 2023: राउरकेला स्टील प्लांट के मंच पर कलाकारों की और निखरी प्रतिभा

08/08/2023 (Last updated: 09/10/2024) 1 minute read
Amrit-Yuva-Kalotsav-2023-Artists-flourish-on-the-stage-of-Rourkela-Steel-Plant
  • आरएसपी के कार्यपालक निदेशक (कार्मिक एवं प्रशासन) पीके.शतपथी के हाथों उद्घाटन किया गया।

सूचनाजी न्यूज, राउरकेला। सेल (SAIL) राउरकेला इस्पात संयंत्र (आरएसपी) के सहयोग से संगीत नाटक अकादमी नई दिल्ली द्वारा आयोजित ‘अमृत युवा कलोत्सव’ का उद्घाटन हो गया है। सिविक सेंटर राउरकेला में आरएसपी के कार्यपालक निदेशक (कार्मिक एवं प्रशासन) पीके.शतपथी के हाथों उद्घाटन किया गया। उद्घाटन समारोह में एनआईटी राउरकेला के निदेशक प्रोफेसर के.उमा महेश्वर राव सम्मानित अतिथि थे। संगीत, नृत्य और नाटक का 3 दिवसीय उत्सव भारत की स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्‍य में है।

ये खबर भी पढ़ें:  पेइंग गेस्ट रूम और हॉस्टल में रहने वाले छात्रों से 12% GST न ले केंद्र सरकार, CM भूपेश बघेल ने निर्मला सीतारमण को लिखी चिट्‌ठी

इस अवसर पर अपने संबोधन में, श्री शतपथी ने देश भर के युवा कलाकारों को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए एक मंच प्रदान करने के लिए संगीत नाटक अकादमी के प्रयास की सराहना की और इस्‍पात शहर में इस तरह के प्रतिष्ठित कार्यक्रम के आयोजन के लिए उन्हें धन्यवाद दिया। प्रोफेसर राव ने अपने संबोधन में समाज की समग्र प्रगति में कला और संस्कृति के महत्व के बारे में बताया।

ये खबर भी पढ़ें:  BSP News: मर्चेन्ट एंड वायर रॉड मिल के 2 अधिकारी और 6 कर्मचारियों के सिर आया शिरोमणि का ताज

संगीत नाटक अकादमी, नई दिल्ली के सचिव राजू दास ने इस अनूठे उत्सव के उद्देश्य और आकांक्षाओं के बारे में विस्तार से बताया। संगीत नाटक अकादमी के सदस्य (सामान्य परिषद) डॉ. संजय चौधरी ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

ये खबर भी पढ़ें:  तालपुरी इंटरनेशनल कॉलोनी के लोगों को उपभोक्ता फोरम से मिला न्याय, हाउसिंग बोर्ड को देना पड़ा 3.65 करोड़, खाते में आया पैसा, मना जश्न

समारोह के उद्घाटन संध्‍या में प्रतिपादक गुरु डॉ. रामहरि दास के नेतृत्व में रामहरि दास ओडिसी गुरुकुल, पुरी के कलाकारों द्वारा मनमोहक ओडिसी गायन प्रदर्शन, कौशिकी कला और अनुसंधान केंद्र, कोलकाता के कलाकारों द्वारा शानदार ‘मोहिनी नाट्यम’ एवं मनमोहक करमा का प्रदर्शन किया गया। ढोल माहुरी कला परिषद, ओडिशा द्वारा नृत्य और गंजम लोक कला केंद्र, गंजाम के लोक कलाकारों द्वारा रणप्पा नृत्य प्रस्तुत किया गया। उद्घाटन सांस्कृतिक संध्या का समापन हिंदी नाटक ‘सहादत’ के मंचन के साथ हुआ।

ये खबर भी पढ़ें:  Bhilai Steel Plant: रेल एंड स्ट्रक्चरल मिल के कर्मचारी-अधिकारी बने शिरोमणि, पत्नी को भी मिला सम्मान

उल्लेखनीय है कि संगीत नाटक अकादमी, नई दिल्ली आजादी का अमृत महोत्सव के बैनर तले आजादी के 75वें वर्ष का जश्न मनाने के लिए ‘अमृत युवा कलोत्सव’ के तहत समारोहों की एक श्रृंखला का आयोजन कर रहा है।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: नक्सल प्रभावित जगदलपुर जिला अस्पताल को मिली सौगात, अम्बक का शुभारंभ
Next: RINL को बेचिए मत, बचा लीजिए मंत्रीजी, वेज एग्रीमेंट भी पूरा करा दीजिए

Related Stories

Restore pension and gratuity Professors protest alumni join in support alongside cricketer Rajesh Chauhan
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

पेंशन-ग्रेच्युटी करें बहाल: प्रोफेसर्स का प्रदर्शन, क्रिकेटर राजेश चौहान संग सपोर्ट में उतरे एक्स स्टूडेंट्स, वित्त मंत्री जी ये आपके गुरु हैं…

Azmat ali 01/10/2026
Bhilai Steel Plant keeps a strict watch on employees consuming alcohol worker caught intoxicated while on duty and suspended
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

दारूबाजों पर भिलाई स्टील प्लांट की सख्त नजर, ड्यूटी पर नशे की हालत में पकड़ाया कर्मचारी, सस्पेंड

Azmat ali 01/10/2026
SAIL Bonus Bokaro BAKS criticizes those who signed the agreement silent march on October 6
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल बोनस पर बवाल: बोकारो BAKS ने एग्रीमेंट पर साइन करने वालों की उधेड़ी बखिया, 6 को काले झंडे संग मौन जुलूस

Azmat ali 01/10/2026

You May Have Missed

Restore pension and gratuity Professors protest alumni join in support alongside cricketer Rajesh Chauhan
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

पेंशन-ग्रेच्युटी करें बहाल: प्रोफेसर्स का प्रदर्शन, क्रिकेटर राजेश चौहान संग सपोर्ट में उतरे एक्स स्टूडेंट्स, वित्त मंत्री जी ये आपके गुरु हैं…

Azmat ali 01/10/2026
Bhilai Steel Plant keeps a strict watch on employees consuming alcohol worker caught intoxicated while on duty and suspended
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

दारूबाजों पर भिलाई स्टील प्लांट की सख्त नजर, ड्यूटी पर नशे की हालत में पकड़ाया कर्मचारी, सस्पेंड

Azmat ali 01/10/2026
SAIL Bonus Bokaro BAKS criticizes those who signed the agreement silent march on October 6
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल बोनस पर बवाल: बोकारो BAKS ने एग्रीमेंट पर साइन करने वालों की उधेड़ी बखिया, 6 को काले झंडे संग मौन जुलूस

Azmat ali 01/10/2026
Bokaro Steel Plant BSL pig iron production to increase DIC inaugurates the facility
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट से अच्छी खबर: बीएसएल में पिग आयरन प्रोडक्शन की बढ़ेगी रफ्तार, डीआइसी ने दी सौगात

Azmat ali 01/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.