Skip to content
22/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • NMDC नगरनार स्टील प्लांट ने बस्तर में रचा इतिहास, ब्लास्ट फर्नेस से पहली बार हॉट मेटल की बौछार, अब बनेगा प्रोडक्ट
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

NMDC नगरनार स्टील प्लांट ने बस्तर में रचा इतिहास, ब्लास्ट फर्नेस से पहली बार हॉट मेटल की बौछार, अब बनेगा प्रोडक्ट

16/08/2023 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
  • हॉट मेटल का उत्पादन शुरू होने से दोहरी खुशी। स्वतंत्रता दिवस के दिन हॉट मेटल का उत्पादन शुरू होने से खुशियों का माहौल।

सूचनाजी न्यूज, नगरनार। 15 अगस्त 2023 का दिन बस्तर के इतिहास में एक अनूठे और ऐतिहासिक रूप से प्रासंगिक स्वतंत्रता दिवस के रूप में दर्ज किया जाएगा, क्योंकि इसी दिन बस्तर के लौह अयस्क को बस्तर के ही नगरनार स्थित एकीकृत इस्पात संयंत्र में पिघलाया गया और हॉट मेटल (गर्म धातु) का उत्पादन शुरू हुआ।

एनएमडीसी- NMDC के कार्यकारी निदेशक और नगरनार स्टील प्लांट के प्रभारी प्रवीण कुमार ने एनएमडीसी, मेकॉन और सीआईएसएफ के अधिकारियों, कर्मचारियों और श्रमिक संघों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में तिरंगा फहराया।

अपने सम्बोधन में प्रवीण कुमार ने कहा, “मुझे गर्व है कि आत्मनिर्भर भारत बनाने में और नेशनल स्टील पालिसी के लक्ष्य को पूरा करने में अपना योगदान देने के लिए आज NMDC स्टील लिमिटेड तैयार है। स्वतंत्रता दिवस के पावन दिन नगरनार स्टील प्लांट बस्तर की शान बनकर उभरा है।

आज हॉट मेटल प्रोडक्शन शुरू हुआ है। यह एक बहुत बड़ी उपलब्धि है। जल्द ही हम देश विकास के लिए उच्च क्वालिटी हॉट रोल्ड कॉइल्स, शीट्स और प्लेट्स उपलब्ध कराएंगे और बस्तर एक विकासशील क्षेत्र बन कर उभरेगा।”

ज्ञात हो कि एनएमडीसी के कार्यवाहक सीएमडी और निदेशक वित्त अमिताव मुखर्जी ने 12 अगस्त को ब्लास्ट फर्नेस को प्रज्वलित कर 3 मिलियन टन प्रति वर्ष क्षमता वाले स्टील प्लांट की अंतिम चरण के कमीशनिंग की शुरुआत की थी। नगरनार स्टील प्लांट को तीन दशकों से अधिक समय में सार्वजनिक क्षेत्र का एकमात्र ग्रीनफील्ड स्टील प्लांट होने का गौरव प्राप्त हुआ है।

हॉट मेटल प्रोडक्शन प्रारम्भ होना किसी भी इंटीग्रेटेड स्टील प्लांट के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण घटना मानी जाती है क्योंकि यहीं से हॉट जोन प्रारम्भ होता है जिसके अंतिम चरण में फाइनल उत्पाद बन कर सामने आता है। अब जल्द ही हॉट मेटल को स्टील में परिवर्तन करने के लिए स्टील मेल्टिंग शॉप को कार्यरत किया जाएगा और उसके बाद रोलिंग मिल्स कार्यरत होंगी जहां से हॉट रोल्ड उत्पाद तैयार कर बाजार भेजे जाएंगे।

3 मिलियन टन प्रति वर्ष क्षमता वाले नगरनार स्टील प्लांट में एचआर कॉइल्स, शीट्स और प्लेट्स का उत्पादन होगा। गुणवत्ता और आयाम दोनों के संदर्भ में हॉट रोल्ड उत्पादों की अपनी विस्तृत श्रृंखला के कारण, अलग अलग क्षेत्र की भिनभिन हॉट रोल्ड कोइल, शीट तथा प्लेट्स की ज़रूरतों को पूरा करने की क्षमता नगरनार स्टील प्लांट रखता है जिससे होटरोलेड स्टील के बाजार में नगरनार स्टील प्लांट आसानी से अपनी पहचान बनाएगा।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: EPS 95 पेंशन: 21 हजार से 55 हजार तक मिलेगी पेंशन, ये 4 आंकड़े
Next: Bhilai Township: डेंगू खात्मे के लिए केके यादव की इंट्री, मेगा अभियान शुरू, ये जरूरी बात बचाएगी बीमारी से

Related Stories

SEFI Secured the Right for the GM to Appear for the Director interview the Ministry Revised its Policy
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल GM को डायरेक्टर इंटरव्यू का हक दिलाने SEFI की मुहिम लाई रंग, मंत्रालय ने बदली पॉलिसी, प्रवीण राय से खुला द्वार

Azmat ali 22/09/2026
NJCS Meeting Proposed on October 1 to Decide SAIL Bonus, Management Gets Consent from all Leaders (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL बोनस तय करने 1 अक्टूबर को NJCS मीटिंग प्रस्तावित, केंद्रीय नेताओं से मैनेजमेंट ने की बात

Azmat ali 22/09/2026
ISP Burnpur Union Election Bhilais manifesto becomes a thorn in the side for BMS at IISCO Steel Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: इस्को स्टील प्लांट में भिलाई का संकल्प पत्र बना BMS की गले की हड्डी, CITU बोला-याद है 50 ग्राम सोने का झांसा

Azmat ali 22/09/2026

You May Have Missed

SEFI Secured the Right for the GM to Appear for the Director interview the Ministry Revised its Policy
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल GM को डायरेक्टर इंटरव्यू का हक दिलाने SEFI की मुहिम लाई रंग, मंत्रालय ने बदली पॉलिसी, प्रवीण राय से खुला द्वार

Azmat ali 22/09/2026
NJCS Meeting Proposed on October 1 to Decide SAIL Bonus, Management Gets Consent from all Leaders (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL बोनस तय करने 1 अक्टूबर को NJCS मीटिंग प्रस्तावित, केंद्रीय नेताओं से मैनेजमेंट ने की बात

Azmat ali 22/09/2026
ISP Burnpur Union Election Bhilais manifesto becomes a thorn in the side for BMS at IISCO Steel Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: इस्को स्टील प्लांट में भिलाई का संकल्प पत्र बना BMS की गले की हड्डी, CITU बोला-याद है 50 ग्राम सोने का झांसा

Azmat ali 22/09/2026
Agitation by Bokaro Steel Plant employees begins black badges worn under the leadership of BAKS.
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

45 सेल मुद्दे, 60+ बीएसएल मामले लंबित, 5000 कर्मचारियों ने लगाया काला बैज, BAKS बोला-जाएंगे आमरण अनशन तक

Azmat ali 21/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.