Skip to content
29/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Bhilai Township: डेंगू खात्मे के लिए केके यादव की इंट्री, मेगा अभियान शुरू, ये जरूरी बात बचाएगी बीमारी से
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Township: डेंगू खात्मे के लिए केके यादव की इंट्री, मेगा अभियान शुरू, ये जरूरी बात बचाएगी बीमारी से

16/08/2023 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
  • सभी डेंगू के संदिग्ध मरीजों के घरों सहित आसपास 200 मीटर के दायरे में सघन रूप से कीटनाशकों का छिड़काव सहित फागिंग किया जा रहा।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। डेंगू के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए भिलाई स्टील प्लांट ने व्यवस्था परिवर्तन कर दिया है। इंफोर्समेंट डिपार्टमेंट के मुखिया केके यादव को अब डेंगू के खिलाफ चल रही मुहिम का चार्ज दे दिया गया है।

बीमारी की आशंका को देखते हुए रोकथाम के साथ ही जन-मानस में जागरूकता लाने जन स्वास्थ विभाग नगर सेवाए द्वारा जिला मलेरिया विभाग दुर्ग से भुगतान के आधार पर प्राप्त 100 ब्रीडिंग चेकर्स के माध्यम से वृहद सर्वेक्षण एवं जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।

इन प्रयासों के बावजूद भिलाई टाउनशिप में डेंगू के कुछ प्रकरण सामने आने पर इस अभियान को और भी प्रभावी बनाने भिलाई इस्पात संयंत्र ने अपनी ताकत झोकते हुए इस अभियान की कमान पूर्व में डेंगू नियंत्रण में निर्णायक भूमिका निभा चुके महाप्रबंधक (प्रवर्तन) केके. यादव को सौंप दी है।

केके यादव के दिशा निर्देश में जन स्वास्थ विभाग की टीम रमेश गुप्ता-वरिष्ठ प्रबंधक के नेतृत्व में सभी डेंगू के संदिग्ध मरीजों के घरों सहित आसपास 200 मीटर के दायरे में सघन रूप से कीटनाशकों का छिड़काव सहित फागिंग कर रहे है। साथ ही ब्रीडिंग चेकर्स द्वारा प्रत्येक आवास सहित सभी भवनों में जाकर ऐसे स्थल जहां मच्छर पनप सकते है, जैसे पशुओ एवं पक्षियों के लिए रखे पानी के पात्र, कूलर, पुराने टायर, नारियल के खोल, पुराने बर्तन, पानी की टंकिया, अन्य जल-पात्र व जल जमाव के अन्य स्थानों का निरीक्षण कर मच्छरों के लार्वा विनिष्टीकरण के साथ ही निरोधक उपाय किए ज रहे हैं।

लोगों को जागरूक करने जानकारीयुक्त पाम्पलेट एवं नि;शुल्क लार्वानाशी (टेमीफोस) का वितरण किया जा रहा है। डेंगू सर्वेक्षण हेतु अभी 96 ब्रीडिंग चेकर्स का दल सर्वेक्षण का कार्य कर रहा है।
नगर सेवाएं विभाग की टीम द्वारा सेक्टर-2, 4, 5, सेक्टर-6 में वृहद स्तर पर सर्वेक्षण के अलावा कीटनाशक दवाओं का छिड़काव, ऑयलिंग व फॉगिंग किया गया।

जानिए अब तक की कार्रवाई के आंकड़े
61794: अब तक कई राउंड में घरों में दी गई दस्तक
61140: कूलर व जल पात्रों का निरीक्षण
6156: लार्वा मिले घरों की संख्या
49027: घरों में टेमीफास का वितरण

जल जमाव मत होने दिए, नाली बनाकर निकाल रहे पानी
मच्छरों की संख्या पर नियंत्रण हेतु नियमित रूप से ऐसे स्थान जहां पानी एकत्र होता है। वहां नाली बनाकर खाली करने के साथ ही रुके पानी पर आयलिंग का कार्य आरंभ किया गया है, ताकि मच्छर को लार्वा स्टेज में ही समाप्त कर मच्छर की संख्या पर नियंत्रण रखा जा सके।

इसके अलावा भिलाई के सभी स्कूलों सहित संयंत्र भी में चरणबद्ध रूप से कीटनाशकों का सघन छिड़काव किया जा रहा है। अभियान को और आक्रामक बनाने वृहद फॉगिंग आपरेशन 09/08/2023 से आरंभ किया गया है, जो सम्पूर्ण टाउनशिप को कवर किए जाने तक जारी रहेगा।

स्कूली बच्चों की मदद से अभियान को मिली धार
इसके अलावा भिलाई टाउनशिप में स्थित सभी निजी, शासकीय, बीएसपी के स्कूलों में डेंगू के प्रति जागरूकता के लिए व्याख्यान एवं स्कूलों का निरीक्षण सतत रूप से किया जा रहा है। इस कड़ी में बुधवार को शंकरा विद्यालय व बीएसपी स्कूलों में बच्चों व स्टाफ को व्याख्यान देकर समझाइश दिया गया।

बच्चों को लार्वा दिखाकर पहचान करवाया गया। बच्चों को अपने पैरेंट्स से घरों के कूलर, टैंक के पानी हर पांचवे दिन बदलने कहा गया। साथ ही यदि घरों के आसपास पानी का जमाव हो तो जला हुआ तेल डालने को कहा गया है। कूलर्स में तीन ढक्कन टेमिफोस दावा डालने को बोला गया है।

जन स्वास्थ विभाग की अपील
-मच्छर नियंत्रण हेतु व्यक्तिगत स्तर पर किए जा सकने वाले उपाय जैसे कूलर एवं पानी की टंकियों को प्रति सप्ताह एक बार पूरी तरह खाली करें।
-खाले पड़े बर्तनों, पुराने टायरों में पानी का जमाव ना होने देना।
-रुके हुए पानी जिसे खाली करना संभव ना हो, उसपर किसी भी प्रकार के तेल की कुछ बूंदे डाल दें।
-मच्छरदानी का नियमित उपयोग कर डेंगू एवं मच्छरों से होने वाली बीमारियों के रोकथाम में सहयोग करें।
-स्वयं भी सुरक्षित रहें व औरों को भी सुरक्षित रखें। यदि घर में किसी को बुखार आया हो तो तत्काल हॉस्पिटल लेकर जाए।
-घरों में मच्छरदानी व फूल बाहों वाला कपड़ा पहने व शरीर के खुले भागों में नारियल तेल लगाएं।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: NMDC नगरनार स्टील प्लांट ने बस्तर में रचा इतिहास, ब्लास्ट फर्नेस से पहली बार हॉट मेटल की बौछार, अब बनेगा प्रोडक्ट
Next: Rourkela Steel Plant: देश की आज़ादी का जश्न, आरएसपी परिवार संग, पुरस्कारों की बौछार

Related Stories

BSL management statement Residents are not vacating dilapidated quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बिल्डिंग ढहने पर BSL मैनेजमेंट का ये बयान, नोटिस, संवाद, विज्ञापन, फिर भी लोग नहीं छोड़ रहे मकान

Azmat ali 28/08/2026
Modi Government Must withdraw the Mines and Minerals Amendment Bill 2026 public Awareness Campaign Launched at Bokaro Steel Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

खान-खनिज संशोधन विधेयक 2026 वापस लीजिए मोदी जी, Bokaro Steel Plant में जनजागरण अभियान शुरू

Azmat ali 28/08/2026
Bokaro Township Building collapses in Sector 12 people rescued
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Township: सेक्टर 12 में 14 अगस्त को गिरी थी पानी टंकी-सीढ़ी, अब पूरी बिल्डिंग ढही, फंसे लोगों को रेस्क्यू से निकाला बाहर, मारपीट

Azmat ali 28/08/2026

You May Have Missed

BSL management statement Residents are not vacating dilapidated quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बिल्डिंग ढहने पर BSL मैनेजमेंट का ये बयान, नोटिस, संवाद, विज्ञापन, फिर भी लोग नहीं छोड़ रहे मकान

Azmat ali 28/08/2026
Modi Government Must withdraw the Mines and Minerals Amendment Bill 2026 public Awareness Campaign Launched at Bokaro Steel Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

खान-खनिज संशोधन विधेयक 2026 वापस लीजिए मोदी जी, Bokaro Steel Plant में जनजागरण अभियान शुरू

Azmat ali 28/08/2026
Bokaro Township Building collapses in Sector 12 people rescued
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Township: सेक्टर 12 में 14 अगस्त को गिरी थी पानी टंकी-सीढ़ी, अब पूरी बिल्डिंग ढही, फंसे लोगों को रेस्क्यू से निकाला बाहर, मारपीट

Azmat ali 28/08/2026
BSP OA Retirement of 6 Officers including the CGM (Projects), in August 39 officers took Voluntary Retirement in July, Farewell 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP OA: अगस्त में 78 कर्मचारी व CGM प्रोजेक्ट समेत 6 अफसरों का रिटायरमेंट, जुलाई में 39 अफसरों ने लिए VR, यहां एक साथ विदाई

Azmat ali 28/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.