Skip to content
21/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • SAIL Recruitment: सरकारी नौकरी का मौका, IISCO Steel Plant में होगी 2 हजार डिप्लोमा इंजीनियर की भर्ती
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • ताज़ा ख़बरें

SAIL Recruitment: सरकारी नौकरी का मौका, IISCO Steel Plant में होगी 2 हजार डिप्लोमा इंजीनियर की भर्ती

30/08/2023 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
SAIL-Recruitment-Government-job-opportunity-IISCO-Steel-Plant-will-recruit-2-thousand-Diploma-Engineers

-आइएसपी की उत्पादन क्षमता 3MT है।
-सेल ने क्षमता को 7.5MT तक बढ़ाने की मंजूरी दे दी है।
-लगभग 2000 डिप्लोमा इंजीनियरों की भर्ती की जाएगी।
-5 अप्रैल 2023 को 105 रिक्तियों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।

अज़मत अली, भिलाई। अगर आप डिप्लोमा की पढ़ाई कर चुके हैं या कर रहे हैं तो बेहतर नौकरी का मौका मिलेगा। सरकारी नौकरी खोज रहे हैं तो अलर्ट हो जाइए। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (Steel Authority Of India Limited) में डिप्लोमा इंजीनियर के लिए लगातार नौकरी के द्वार खुल रहे हैं।

सेल (SAIL) की वेबसाइट पर आज नजर बनाए रखें, किसी दिन भी बड़ा मौका हाथ लग सकता है। इसलिए सेल में निकलने वाली वैकेंसी को नजर अंदाज मत कीजिए। हां, खास बात यह कि दलालों के चंगुल में मत फंसिएगा। आप सेल की वेबसाइट से ही पूरी जानकारी लीजिए।

सेल के इस्को बर्नपुर स्टील प्लांट (IISCO Steel Plant) में करीब 2 हजार पदों पर भर्ती होने वाली है। आइएसपी (ISP) के एक्सपांशन प्रोजेक्ट के तहत डिप्लोमा होल्डर को सरकारी नौकरी का अवसर मिलेगा। 105 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। अब अगले चरण में 2 हजार वैकेंसी कई चरणों में आएगी।

Steel Authority Of India Limited के बर्नपुर डिप्लोमा इंजीनियर वेलफेयर एसोसिएशन (Burnpur Diploma Engineer Welfare Association) ने वैकेंसी आने का दावा किया है। एसोसिएशन ने यह दावा आसनसोल इंजीनियरिंग कॉलेज को लिखे पत्र में किया है।

डिप्लोमा इंजीनियर वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने आसनसोल इंजीनियरिंग कॉलेज प्रबंधन के साथ बैठक में एक-एक आंकड़ा साझा किया। जनरल सेक्रेटरी लव कुमार मन्ना ने बताया कि SAIL-ISP में लगभग 1400 डिप्लोमा इंजीनियर कार्यरत हैं, जिनमें से लगभग 1000 एसोसिएशन के सदस्य हैं।

वर्तमान में संयंत्र की उत्पादन क्षमता 3MT है और सेल चेयरमैन ने क्षमता को 7.5MT तक बढ़ाने की मंजूरी दे दी है, जिसके परिणामस्वरूप आने वाले वर्षों में लगभग 2000 डिप्लोमा इंजीनियरों की भर्ती की जाएगी, जिसकी प्रक्रिया 5 अप्रैल 2023 को 105 रिक्तियों के लिए भर्ती प्रक्रिया (लिखित परीक्षा) के साथ शुरू हो चुकी है।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: SAIL ISP: डिप्लोमा कर्मी B-Tech,BE में अभी नहीं लेंगे एडमिशन, फीस भी ज्यादा
Next: कोल इंडिया बोनस, अबकी बार 1 लाख पार, वेतन समझौता और एरियर पर आफिसर्स एसोसिएशन को नहीं मिला स्टे

Related Stories

Bhilai Township Traders to Submit Applications for Lease renewal BSP to Provide Details Regarding the Amount
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Township: लीज नवीनीकरण में कितना देना है पैसा-नहीं मालूम, व्यापारी करेंगे आवेदन, तब बताएगा BSP

Azmat ali 21/09/2026
SAIL ISP Burnpur Union Election Supreme Court Dismisses Plea to Stay the Election
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP Burnpur Union Election: सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की चुनाव रोकने की याचिका

Azmat ali 21/09/2026
Hit Chintak Cooperative Credit Society to Pay Dividend General Meeting on September 27
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

हित चिंतक सहकारी ऋण समिति देगी 9% लाभांश, 27 सितंबर को आमसभा में होगी घोषणा

Azmat ali 21/09/2026

You May Have Missed

Bhilai Township Traders to Submit Applications for Lease renewal BSP to Provide Details Regarding the Amount
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Township: लीज नवीनीकरण में कितना देना है पैसा-नहीं मालूम, व्यापारी करेंगे आवेदन, तब बताएगा BSP

Azmat ali 21/09/2026
SAIL ISP Burnpur Union Election Supreme Court Dismisses Plea to Stay the Election
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP Burnpur Union Election: सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की चुनाव रोकने की याचिका

Azmat ali 21/09/2026
Hit Chintak Cooperative Credit Society to Pay Dividend General Meeting on September 27
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

हित चिंतक सहकारी ऋण समिति देगी 9% लाभांश, 27 सितंबर को आमसभा में होगी घोषणा

Azmat ali 21/09/2026
IISCO Steel Plant Union Election ISP Management to Suspend Employees Who Created a Ruckus
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

IISCO Steel Plant Union Election: नेतागिरी का भूत उतारेगा प्रबंधन, नोटिस नहीं, सीधे सस्पेंड होंगे कर्मचारी

Azmat ali 21/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.