Skip to content
21/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • SAIL ISP: डिप्लोमा कर्मी B-Tech,BE में अभी नहीं लेंगे एडमिशन, फीस भी ज्यादा
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP: डिप्लोमा कर्मी B-Tech,BE में अभी नहीं लेंगे एडमिशन, फीस भी ज्यादा

30/08/2023 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
SAIL-ISP-Diploma-workers-will-not-take-admission-in-B-Tech-BE-fees-are-also-high

-आसनसोल इंजीनियरिंग कॉलेज को एआइसीटीई से अब तक एप्रुवल नहीं मिला है। इस वजह से कोई खतरा मोल नहीं लिया जाएगा। आइएसपी कर्मचारियों के बाबत कॉलेज को एप्रुवल मिलने के बाद ही प्रवेश लेंगे।

सूचनाजी न्यूज, बर्नपुर। सेल के इस्को बर्नपुर स्टील प्लांट के डिप्लोमा इंजीनियर्स के लिए खास खबर है। प्लांट में कामकाज के साथ बी.टेक/बीई करने और फीस स्ट्रक्चर को लेकर बड़ी बैठक हुई है। बर्नपुर डिप्लोमा इंजीनियर वेलफेयर एसोसिएशन के जनरल सेक्रेटरी लव कुमार मन्ना के मुताबिक फिलहाल, एडमिशन के लिए इंतजार किया जाएगा। प्रबंधन से एनओसी मिल रही है, बावजूद अभी कोई प्रवेश नहीं लेगा।

आसनसोल इंजीनियरिंग कॉलेज को एआइसीटीई से अब तक एप्रुवल नहीं मिला है। इस वजह से कोई खतरा मोल नहीं लिया जाएगा। आइएसपी कर्मचारियों के बाबत कॉलेज को एप्रुवल मिलने के बाद ही प्रवेश लेंगे।

वहीं, फीस को लेकर भी कॉलेज प्रबंधन के साथ बात हुई है। सवा 2 लाख में कोर्स कराने की बात कही गई है, जबकि शहर के अन्य कॉलेज में 1 लाख 70 हजार में कोर्स हो रहा है। इसलिए आसनसोल इंजीनियरिंग कॉलेज प्रबंधन से फीस कम करने पर भी बातचीत हुई है।

प्रबंधन ने आश्वासन दिया है कि इस पर सकारात्मक फैसला लिया जाएगा। आइएसपी कर्मचारियों के शर्त है कि आसनसोल निगम क्षेत्र में ही पढ़ाई करेंगे। इस वजह से आसनसोल कॉलेज अधिक फीस ले रहा है, जिसके खिलाफ आवाजज उठाई गई है।

तमाम मुद्दे को लेकर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने आसनसोल इंजीनियरिंग कॉलेज प्रबंधन के साथ बैठक की है। अपना मांग पत्र सौंप दिया है। संशोधित शुल्क संरचनाओं के संबंध में एआईसीटीई अनुमोदन के उचित दस्तावेज प्रदान करने का आवेदन किया गया है।

एसोसिएशन का कहना है कि विशेष रूप से पंजीकृत उद्योग/संगठन में कार्यरत पेशेवरों के लिए कार्यक्रम के लिए एआईसीटीई द्वारा निर्धारण वर्ष 2023-24 के लिए अनुमोदित विषयों में बी.टेक/बीई के संबंध में चर्चा की गई है।

प्रति माह लगभग 5000 यानी 30,000 प्रति सेमेस्टर के कुल खर्च को ध्यान में रखते हुए एक संशोधित फीस संरचना प्रदान की जाए, जिसमें प्रति सेमेस्टर 3 से 5 किस्तों की सुविधा हो, तो लगभग 72 डिप्लोमा इंजीनियर लाभान्वित होंगे।

सभी डिप्लोमा इंजीनियरों की सबसे बड़ी चिंता एआईसीटीई अधिसूचना दिनांक 24 जुलाई 2023 (नोटिस इसके साथ संलग्न) को लेकर थी, जिसमें इच्छुक कॉलेजों को कामकाजी पेशेवरों के लिए रनिंग कोर्स के लिए आवेदन करने के लिए कहा गया था।

कॉलेज प्रबंधन ने आश्वासन दिया है कि कॉलेज ने इसके लिए आवेदन किया है और जल्द ही एआईसीटीई से अनुमति मिल जाएगी। दूसरी चिंता शुल्क संरचना को लेकर थी, कई सदस्यों ने शुल्क को यथासंभव कम रखने का अनुरोध किया।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: दुर्ग जिले में बिना लाइसेंस चल रहा था नर्सिग होम, 4 अस्पतालों पर 20-20 हजार का जुर्माना
Next: SAIL Recruitment: सरकारी नौकरी का मौका, IISCO Steel Plant में होगी 2 हजार डिप्लोमा इंजीनियर की भर्ती

Related Stories

Bhilai Township Traders to Submit Applications for Lease renewal BSP to Provide Details Regarding the Amount
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Township: लीज नवीनीकरण में कितना देना है पैसा-नहीं मालूम, व्यापारी करेंगे आवेदन, तब बताएगा BSP

Azmat ali 21/09/2026
SAIL ISP Burnpur Union Election Supreme Court Dismisses Plea to Stay the Election
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP Burnpur Union Election: सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की चुनाव रोकने की याचिका

Azmat ali 21/09/2026
Hit Chintak Cooperative Credit Society to Pay Dividend General Meeting on September 27
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

हित चिंतक सहकारी ऋण समिति देगी 9% लाभांश, 27 सितंबर को आमसभा में होगी घोषणा

Azmat ali 21/09/2026

You May Have Missed

Bhilai Township Traders to Submit Applications for Lease renewal BSP to Provide Details Regarding the Amount
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Township: लीज नवीनीकरण में कितना देना है पैसा-नहीं मालूम, व्यापारी करेंगे आवेदन, तब बताएगा BSP

Azmat ali 21/09/2026
SAIL ISP Burnpur Union Election Supreme Court Dismisses Plea to Stay the Election
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP Burnpur Union Election: सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की चुनाव रोकने की याचिका

Azmat ali 21/09/2026
Hit Chintak Cooperative Credit Society to Pay Dividend General Meeting on September 27
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

हित चिंतक सहकारी ऋण समिति देगी 9% लाभांश, 27 सितंबर को आमसभा में होगी घोषणा

Azmat ali 21/09/2026
IISCO Steel Plant Union Election ISP Management to Suspend Employees Who Created a Ruckus
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

IISCO Steel Plant Union Election: नेतागिरी का भूत उतारेगा प्रबंधन, नोटिस नहीं, सीधे सस्पेंड होंगे कर्मचारी

Azmat ali 21/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.