- 66 एम.एल.डी.फिल्टर का वाल्व को सुधारने में कामयाबी मिली है। शनिवार शाम को पानी की सप्लाई बहाल हो जाएगी।
सूचनाजी न्यूज, भिलाई। भिलाई (Bhilai) के कई इलाकों में दो दिन से पानी की समस्या (Water Supply Problem) बनी हुई है। लोग परेशान हो रहे हैं। कई इलाकों में टैंकर (Tanker) के जरिए पानी की सप्लाई की जा रही है। कइयों ने वैकल्पिक व्यवस्था कर रखी थी। अब समस्या का समाधान कर लिया गया है। 66 एमएलडी फिल्टर वाल्व (66 MLD Filter Valve) में आई खराबी को सुधार लिया गया है। शनिवार शाम से पानी सप्लाई (Water SUpply) शुरू हो जाएगी।
ये खबर भी पढ़ें : भिलाई भाजपा परिवार में 35 से ज्यादा बने नए सदस्य, बृजेश बिचपुरिया ने दिलाई सदस्यता
भिलाई नगर निगम (Bhilai Nagar Nigam) ने 66 एमएलडी फिल्टर प्लांट (66 MLD Filter Valve Plant) में लगातार 40 घंटे सुधार कार्य चला कर खराब वाल्व को बदल लिया है। शनिवार को जोन 1 के पांच जलागार में पानी भरने के बाद शाम को घरों में पानी सप्लाई शुरू होगी।
ये खबर भी पढ़ें : SECL बिलासपुर मुख्यालय से कार्मिकों की विदाई, सबने अपनी-अपनी यादें सुनाई
आयुक्त रोहित व्यास (Commissioner Rohit Vyas) सुधार कार्य पर लगातार निगरानी रखे रहे और सुधार कार्य में लगे अभियंताओं तथा तकनिकी विशेषज्ञ को आवश्यक निर्देश देकर सुधार कार्य में आ रही बाधा को दूर कराया।
ये खबर भी पढ़ें : Bhilai Steel Plant के 86 कर्मचारियों और 5 अधिकारियों की विदाई, गुजरी बातें याद आई
66 एमएलडी फिल्टर प्लांट (66 MLD Filter Valve Plant) के मेन राईजिंग पाइप लाइन (Main Rising Pipe Line) में 800 एम.एम. डाया का वाल्व खराब हो जाने के कारण गुरूवार की रात्रि से वाल्व के सुधार कार्य मे निगम के इंजीनियर अपने तकनिकी विशेषज्ञों के साथ लगे रहे, जिससे जोन 1 नेहरू नगर क्षेत्र के 5 बड़ी पानी टंकी में जल भराव नहीं होने के कारण चिन्हित मोहल्लों मे पेयजल की आपूर्ति बाधित रही। 800 एम.एम.का डाया को बदल लेने के बाद अब शाम को सभी क्षेत्रों में पानी की सप्लाई की जाएगी।