Skip to content
05/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • भिलाई स्टील प्लांट में सफाई के नाम पर हराम की कमाई, क्या कोई खा रहा रिश्वत की मलाई…!
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट में सफाई के नाम पर हराम की कमाई, क्या कोई खा रहा रिश्वत की मलाई…!

Azmat ali 23/01/2026 1 minute read
A Joke is Being Played in the Name of Cleanliness in Bhilai Steel Plant CITU Exposes it

बीएसपी अधिकारी अपने दफ्तर में मौन बैठे रहते हैं। किसी बंदरबाट और या कोई और कहानी से इनकार नहीं किया जा सकता है।

  • संयंत्र के अंदर होने वाली चोरियां, संयंत्र के लिए स्पेयर खरीदने में कमीशन खोरी, ठेकेदारी में बंदरबाट और कई किस्म के लूट के चलते कंपनी को नुकसान होता है।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। सेल भिलाई इस्पात संयंत्र को साफ सुथरा रखने के लिए कई किस्म के सफाई कॉन्ट्रैक्ट होते हैं। उसमें से एक है सड़कों की सफाई। इस सड़क की सफाई में जहां कुछ महिला कामगार झाड़ू लेकर रोड की सफाई करती हैं। वहीं दूसरी तरफ कंप्रेसर सक्शन मशीन से सफाई का कार्य चलता है, जिसके काम करने के तरीके को देखने से स्पष्ट होता है कि सफाई के नाम पर मजाक किया जा रहा है।

भिलाई स्टील प्लांट की पूर्व मान्यता प्राप्त यूनियन सीटू की टीम ने मौके पर पहुंच कर देखा कि मशीन के दोनों तरफ जो ब्रश लगे हुए हैं, उसमें से एक ब्रश तो जमीन से काफी ऊपर है। वहीं दूसरी तरफ धूल एवं कचरा को सक्शन के माध्यम से अंदर खींचने वाला कंप्रेसर भी काम नहीं कर रहा है।

मशीन से बेहतर तो मजदूर कर रहे हैं संयंत्र के अंदर कचरा की सफाई

यूनियन नेताओं ने कहा-तुलनात्मक रूप से देखा जाए तो आज के नजारे से यह स्पष्ट हो रहा था कि मशीन से बेहतर प्लांट के अंदर सफाई में लगे मजदूर कामगार बेहतर तरीके से कचरा की सफाई कर रहे थे, जिस पर प्रबंधन को भी गौर करना होगा।

क्योंकि संयंत्र के अंदर रोड की सफाई करने के लिए ट्रकों वाली दो मशीन हैं, जिनका औसत एवरेज अधिकतम 5 किलोमीटर प्रति लीटर डीजल हो सकता है। और यह गाड़ी सफाई नहीं करने के बावजूद सफाई के नाम पर कछुए की चाल से धीरे-धीरे एक ही रोड पर कई बार घूमते रहती है।

मौन बैठे रहते हैं मॉनिटरिंग करने वाले जिम्मेदार अधिकारी

पूछताछ के दौरान पता चला कि यह सफाई का ठेका सिविल इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट के अधीन आता है। वहां पर बैठे अधिकारी की जिम्मेदारी है कि इसकी मॉनिटरिंग करें। किंतु गाड़ी धीरे-धीरे आगे बढ़ रही थी तथा रोड पर कचरा जस का तस पड़ा हुआ था और मॉनिटरिंग करने वाले अधिकारी अपने दफ्तर में ऐसे मौन बैठे रहते हैं, जैसे मानो सफाई का ठेका लेने वाली कंपनी पैसा लेकर नहीं बल्कि मुफ्त में सफाई कर रही है या फिर बंदरबाट का कोई और कहानी हो तो इनकार नहीं किया जा सकता है।

1 लाख करोड़ का बिजनेस करके भी कमा रहे हैं मात्र 2000 करोड़ मुनाफा

सीटू नेताओं ने बताया कि एक उच्च स्तर के अधिकारी किसी खास मौके पर चर्चा के दौरान बता रहे थे कि हम साल भर में लगभग 1 लाख करोड़ का बिजनेस करते हैं, जिसे हम 1 लाख करोड़ का टर्नओवर भी कह सकते हैं। किंतु साल के आखिरी में जब पूरा मुनाफा का गणना करते हैं तो पाते हैं कि 2000 करोड़ से 3000 करोड़ का ही मुनाफा हुआ है।

कभी-कभी तो कंपनी घाटे में रहती है। अब इसकी तुलना किसी निजी व्यापारी से करें तो पता चलता है कि 1 लाख करोड़ का टर्नओवर वाला कोई भी बिजनेस कम से कम 20% अर्थात 20 हज़ार करोड़ रूपया मुनाफा कमाने की दिशा में काम करता है।

स्टील सेक्टर के एक बहुत बड़े उद्योगपति कहते थे कि इंडस्टी से कभी घटा नहीं होता है। अर्थात लोहे के कारखाने में कचरा भी बेचो तो पैसा मिलता है। किंतु संयंत्र के अंदर होने वाली चोरियां, संयंत्र के लिए स्पेयर खरीदने में कमीशन खोरी, ठेकेदारी में बंदरबाट और कई किस्म के लूट के चलते संयंत्र घाटे में चला जाता है, जिसका खामियाजा कर्मियों को झेलना पड़ता है। इसका असर वेतन समझौता में होने वाली देरी से लेकर एरियर्स ना देने वाली बात तक हर जगह नजर आता है।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: SAIL SC-ST इम्प्लाइज फेडरेशन का Membership Drive शुरू, अब मैनेजमेंट की नहीं गलेगी दाल
Next: SAIL News: बीएसपी कर्मचारियों के 39 माह के बकाया एरियर, रिटेंशन, गिफ्ट, लाइसेंस पर 650 स्क्वायर फीट के आवास पर 28 को हंगामा

Related Stories

BSP Scrap Theft Vigilance records statements from associates of suspended officers and employees
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP लोहा चोरी: सस्पेंड अधिकारी-कर्मचारियों के करीबियों से विजिलेंस ने लिए बयान, DIC के खिलाफ कोर्ट जाने की तैयारी

Azmat ali 05/10/2026
Emphasis on Fair Review of SC ST Officer Promotions at SAIL Federation Raises 9 issues with BSP Management
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL में SC/ST अधिकारियों के प्रमोशन की निष्पक्ष समीक्षा पर जोर, फेडरेशन ने BSP प्रबंधन के सामने उठाए 9 मुद्दे

Azmat ali 05/10/2026
Outrage over SAIL bonus Employees protest at BGH silent march with black flags on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल बोनस पर आक्रोश: कर्मियों ने BGH में किया प्रदर्शन, काले झंडे के साथ मौन जुलूस 6 को

Azmat ali 05/10/2026

You May Have Missed

BSP Scrap Theft Vigilance records statements from associates of suspended officers and employees
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP लोहा चोरी: सस्पेंड अधिकारी-कर्मचारियों के करीबियों से विजिलेंस ने लिए बयान, DIC के खिलाफ कोर्ट जाने की तैयारी

Azmat ali 05/10/2026
Emphasis on Fair Review of SC ST Officer Promotions at SAIL Federation Raises 9 issues with BSP Management
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL में SC/ST अधिकारियों के प्रमोशन की निष्पक्ष समीक्षा पर जोर, फेडरेशन ने BSP प्रबंधन के सामने उठाए 9 मुद्दे

Azmat ali 05/10/2026
Outrage over SAIL bonus Employees protest at BGH silent march with black flags on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल बोनस पर आक्रोश: कर्मियों ने BGH में किया प्रदर्शन, काले झंडे के साथ मौन जुलूस 6 को

Azmat ali 05/10/2026
SAIL Lease Renewal 2026 Bhilai Township traders concerned about lease renewal demand time-bound resolution from the Director-in-Charge
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Lease Renewal 2026: लीज नवीनीकरण पर बढ़ा तनाव, भिलाई टाउनशिप के व्यापारी परेशान, डायरेक्टर इंचार्ज से समयबद्ध निराकरण की मांग

Azmat ali 05/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.