Skip to content
16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • बोकारो स्टील प्लांट में सेफ्टी पर बड़ा अभियान, मानव श्रृंखला के सहभागी बने भावी DIC प्रिय रंजन
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट में सेफ्टी पर बड़ा अभियान, मानव श्रृंखला के सहभागी बने भावी DIC प्रिय रंजन

Azmat ali 12/11/2025
A Major Campaign on Safety was Launched at Bokaro Steel Plant ED Works Priya Ranjan Participated in the Human Chain

“सुरक्षा सर्वप्रथम” को सशक्त बनाने तथा प्रत्येक कर्मचारी को सुरक्षा संस्कृति का अभिन्न हिस्सा बनने हेतु प्रेरित किया जा रहा।

  • बीएसएल में सुरक्षा संस्कृति को सशक्त करने हेतु मानव श्रृंखला का आयोजन।

सूचनाजी न्यूज, बोकारो। बोकारो इस्पात संयंत्र में सुरक्षा जागरूकता अभियान के अंतर्गत 12 नवम्बर 2025 को संयंत्र प्लांट प्लाज़ा रोड पर एक विशेष मानव श्रृंखला का आयोजन किया गया। इस पहल का उद्देश्य कर्मियों में सुरक्षा के प्रति जागरूकता को और अधिक सुदृढ़ करना तथा कार्यस्थल पर सुरक्षा को कार्यसंस्कृति का अभिन्न अंग बनाना था।

इस अवसर पर अधिशासी निदेशक (संकार्य) प्रिय रंजन उपस्थित रहे। उन्होंने सभी से सुरक्षित कार्य परिवेश सुनिश्चित करने के लिए व्यक्तिगत एवं सामूहिक प्रयासों को और अधिक प्रभावी बनाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में मुख्य महाप्रबंधक (सुरक्षा एवं अग्निशमन सेवाएँ) बीके सरतापे, विभिन्न विभागों के सुरक्षा अधिकारी, सुरक्षा इंजीनियरिंग विभाग के अधिकारी एवं कर्मी, अनुबंधों के अंतर्गत कार्यरत सुरक्षा पर्यवेक्षक, कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में ठेका श्रमिकों ने भाग लिया।

प्रतिभागियों ने सुरक्षा संदेशों एवं नारों से युक्त तख्तियों के माध्यम से सड़क और कार्यस्थल दोनों पर सुरक्षा के प्रति सतर्कता एवं जिम्मेदारी का संदेश दिया। कर्मचारियों की सक्रिय एवं सामूहिक भागीदारी ने संयंत्र में सुरक्षित और स्वस्थ कार्य वातावरण के प्रति उनके दृढ़ संकल्प को प्रतिबिंबित किया।

उल्लेखनीय है कि बीएसएल में सुरक्षा प्रबंधन को और अधिक सुदृढ़ बनाने हेतु प्रत्येक विभागीय सुरक्षा अधिकारी के साथ तीन अनधिशासी कर्मचारियों को जोड़ा गया है, जो सुरक्षा संबंधी कार्यों के क्रियान्वयन एवं निगरानी में सक्रिय सहयोग प्रदान कर रहे हैं।

बीएसएल सदैव अपनी मूल भावना “सुरक्षा सर्वप्रथम” को सशक्त बनाने तथा प्रत्येक कर्मचारी को सुरक्षा संस्कृति का अभिन्न हिस्सा बनने हेतु प्रेरित करता रहा है, ताकि सामूहिक सहभागिता के माध्यम से ‘शून्य दुर्घटना संस्कृति’ की दिशा में संयंत्र की प्रतिबद्धता को और मजबूत किया जा सके।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: Bhilai Steel Plant: बीआरएम में बड़ा हादसा, प्रोडक्शन ठप
Next: BSL News: हादसे रोकने के लिए कर्मचारी थे मुस्तैद, मिला “सेफ्टी अवॉर्ड”

Related Stories

DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
Bharat Ratna Sir M Visvesvaraya BSP employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bharat Ratna Sir M. Visvesvaraya: बीएसपी कर्मचारियों ने इंजीनियर्स डे पर किए रक्तदान, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 15/09/2026

You May Have Missed

DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
Bharat Ratna Sir M Visvesvaraya BSP employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bharat Ratna Sir M. Visvesvaraya: बीएसपी कर्मचारियों ने इंजीनियर्स डे पर किए रक्तदान, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 15/09/2026
ISP Burnpur employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंजीनियर्स डे पर ISP बर्नपुर के कर्मचारियों ने किया रक्तदान, मिला ये खास प्रमाण

Azmat ali 15/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.