Skip to content
16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • BSL News: हादसे रोकने के लिए कर्मचारी थे मुस्तैद, मिला “सेफ्टी अवॉर्ड”
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSL News: हादसे रोकने के लिए कर्मचारी थे मुस्तैद, मिला “सेफ्टी अवॉर्ड”

Azmat ali 12/11/2025 1 minute read
BSL News Employees were Alert to Prevent Accidents Received Safety Award

बीएसएल के परियोजना डिवीजन में ‘सेफ्टी अवॉर्ड कार्यक्रम’ का आयोजन परियोजना डिवीजन के कॉन्फ्रेंस हॉल में किया गया।

  • बोकारो स्टील प्लांट में सुरक्षा के प्रति जागरूक एवं उत्कृष्ट 10 कर्मियों को मुख्य अतिथि द्वारा सम्मानित किया गया।

सूचनाजी न्यूज, बोकारो। बोकारो इस्पात संयंत्र में चल रहे सुरक्षा जागरूकता अभियान के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से कर्मचारियों में सुरक्षा के प्रति सजगता और जिम्मेदारी की भावना को निरंतर प्रोत्साहित किया जा रहा है।

इस अभियान के तहत उन कर्मचारियों को भी सम्मानित किया जा रहा है जो कार्यस्थल पर सुरक्षा मानकों का उत्कृष्ट रूप से पालन कर अन्य के लिए उदाहरण प्रस्तुत कर रहे हैं।

इसी क्रम में बीएसएल के परियोजना डिवीजन में ‘सेफ्टी अवॉर्ड कार्यक्रम’ का आयोजन परियोजना डिवीजन के कॉन्फ्रेंस हॉल में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अधिशासी निदेशक (परियोजनाएं) अनीश सेनगुप्ता द्वारा किया गया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में मुख्य महाप्रबंधक (सुरक्षा एवं अग्निशमन सेवाएँ) बीके सरतापे उपस्थित रहे।

साथ ही मुख्य महाप्रबंधक (परियोजनाएं) पीएच शर्मा, मुख्य महाप्रबंधक (परियोजना खान) हेमू टोप्पो सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी, परियोजना-सुरक्षा विभाग के अधिकारी तथा बड़ी संख्या में कर्मचारी उपस्थित थे।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि अधिशासी निदेशक (परियोजनाएं) सेनगुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि प्रत्येक कर्मचारी को कार्यस्थल पर अपने व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरणों (PPEs) का नियमित और सही उपयोग सुनिश्चित करना चाहिए।

उन्होंने ‘रोको-टोको’ संस्कृति को अपनाने तथा कार्यस्थल की हाउसकीपिंग पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने खतरों की पहचान और जोखिम मूल्यांकन की तकनीक को समझने तथा कार्य के दौरान व्यवस्थित दृष्टिकोण अपनाने की महत्ता पर भी प्रकाश डाला।

समारोह में सुरक्षा के प्रति जागरूक एवं उत्कृष्ट 10 कर्मियों को मुख्य अतिथि द्वारा सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त, सुरक्षा विषयक स्लोगन एवं पोस्टर प्रतियोगिता के विजेताओं को भी पुरस्कृत किया गया, जिनमें प्रथम, द्वितीय, तृतीय पुरस्कारों के साथ 15 सांत्वना पुरस्कार भी प्रदान किए गए।

विशिष्ट अतिथि बीके सरतापे, पी.एच. शर्मा तथा हेमू टोप्पो द्वारा प्रदान किया गया। कार्यक्रम का संचालन महाप्रबंधक (परियोजना-सुरक्षा) राजेश शर्मा तथा धन्यवाद ज्ञापन सहायक प्रबंधक (परियोजना-सुरक्षा) कौशल किशोर के द्वारा किया गया।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: बोकारो स्टील प्लांट में सेफ्टी पर बड़ा अभियान, मानव श्रृंखला के सहभागी बने भावी DIC प्रिय रंजन
Next: सेक्टर 9 हॉस्पिटल के निजीकरण की तैयारियों के खिलाफ मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी की हुडको में नुक्कड़ सभाएं

Related Stories

DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
Bharat Ratna Sir M Visvesvaraya BSP employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bharat Ratna Sir M. Visvesvaraya: बीएसपी कर्मचारियों ने इंजीनियर्स डे पर किए रक्तदान, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 15/09/2026

You May Have Missed

DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
Bharat Ratna Sir M Visvesvaraya BSP employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bharat Ratna Sir M. Visvesvaraya: बीएसपी कर्मचारियों ने इंजीनियर्स डे पर किए रक्तदान, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 15/09/2026
ISP Burnpur employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंजीनियर्स डे पर ISP बर्नपुर के कर्मचारियों ने किया रक्तदान, मिला ये खास प्रमाण

Azmat ali 15/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.