Skip to content
17/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Durg-Bhilai बॉर्डर पर एक नया Tourist Spot, सबको खींचेगी आइलैंड की खूबसूरती
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Durg-Bhilai बॉर्डर पर एक नया Tourist Spot, सबको खींचेगी आइलैंड की खूबसूरती

26/06/2023 (Last updated: 09/10/2024) 1 minute read
A-new-tourist-spot-on-the-Durg-Bhilai-border-the-beauty-of-the-island-will-attract-everyone
  • कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा ने आयुक्त लोकेश चन्द्राकर एवं निगम अफसरों के साथ ठगड़ा बांध का निरीक्षण किया

सूचनाजी न्यूज, दुर्ग। नगर पालिक निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत दुर्ग भिलाई को जल्द मिलने वाला है नया टूरिस्ट स्पॉट। 16.21 करोड़ रुपये से ठगड़ा बांघ की बदल रही है तस्वीर। शहर में शाम गुजारने के लिए ठगड़ा बांध से सुंदर जगह भविष्य में शायद ही कोई होगी।

ठगड़ा बांध की जिस तरह की लैंडस्केपिंग की जा रही है उसमें बांध की सारी रैलिंग को खूबसूरत लतादार प्लांट्स अर्थात क्रीपर्स प्लांट से सजाया जाएगा। यह प्लांट्स फूलों वाले होंगे। अलग-अलग तरह की खुशबू वाले इन प्लांट्स की वजह से पूरा नजारा न केवल सुंदर दिखेगा अपितु खुशबू से महकता भी रहेगा।

कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा ने आयुक्त लोकेश चन्द्राकर एवं निगम अफसरों के साथ ठगड़ा बांध का निरीक्षण किया और इसके लैंडस्केप के संबंध में निर्देश अधिकारियों को दिये। कलेक्टर ने कहा कि ठगड़ा बांध का लैंडस्केप बहुत खूबसूरत होना चाहिए ताकि लोग यहां सुकून से वक्त गुजार सकें।

उन्होंने कहा साल भर लगने वाले फूल लगाए। इसके अलावा खुशबूदार और रातरानी के फूलों की तरह ही पूरी शाम इनकी खुशबू और सुंदरता से भरी होगी। अभी जो भी फूलों के पौधे लगाए उसका का फोटो खींचकर व्हाट्ससप्प करें अधिकारी।

कलेक्टर कहा कि ठगड़ा बांध जितना खूबसूरत बनेगा, लोगों का आकर्षण उतना ही अधिक होगा। इसके लिए लैंडस्केपिंग, लाइटिंग, मनोरंजन गतिविधियां आदि सभी पर बढ़िया काम हो। इस दौरान निगम कार्यपालन अभियंता राजेश पांडे, प्रकाशचंद थवानी, गिरीश दिवान, पंकज साहू, जावेद अली के अलावा ठेकेदार सहित निगम के अन्य उपस्थित थे।

ठगड़ा बांघ में मधुकामिनी और तगर पौधों से बनेगी हेज- हेजिंग तीन लेयर में होगी। इसमें मधुकामिनी और तगर जैसे पौधे होंगे। इसके साथ ही अलग-अलग तरह की हेजिंग होगी ताकि विविधता बनी रहे।
कलेक्टर मीणा ने कहा कि किसी खूबसूरत लैंडस्केप को बनाने में हेजिंग की बड़ी भूमिका होती है। इसमें विविधता होने से जगह और भी सुंदर हो जाती है। साथ ही कलेक्टर ने फ्लावर बेड के संबंध में विशेष रूप से निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि इसमें दो तरह के फ्लावर्स होंगे। एक तो ऐसे फूल के पौधे जिसमें साल भर फूल लगते हैं और दूसरे सीजनल।

सिमेट्रिकल होगा पाथवे, कैनोपी जैसे पौधे लगेंगे
कलेक्टर ने पाथवे के संबंध में विशेष रूप से व्यवस्थित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि लैंडस्केपिंग के लिए सिमेट्री बहुत महत्वपूर्ण होती है। पाथवे में इसका पूरा ध्यान रखे। कुछ दूरी के अंतराल में कैनोपी वाले पौधे लगाएं ताकि छोटे पौधों को भी पर्याप्त रूप से बढ़त मिलती रहे।

रैलिंग की ओर से ठगड़ा बांध का व्यू बहुत खूबसूरत होगा। पूरी रैलिंग क्रीपर्स प्लांट से सजी होगी। चूंकि रैलिंग डाइगोनल शेप में है अतएव सीटिंग भी डाइगोनल होगी। कलेक्टर मीणा ने इस संबंध में निर्देश देते हुए कहा कि रैलिंग के लिए अलग-अलग तरह की लताओं का चुनाव करें ताकि लैंडस्केप में विविधता नजर आये।

आईलैंड में भी दिए निर्देश
अधिकारियों ने आईलैंड का निरीक्षण भी किया और यहां अधोसंरचना को लेकर हो रही प्रगति का निरीक्षण भी किया।उसके बाद कलेक्टर पुलगांव मार्केट पहुँचे जहाँ उन्होंने व्यपारियो से मुलाकात कर उनकी समस्यों से रूबरू हुए। व्यपारियों ने बताया कि पुलगांव कपड़ा मार्केट में बारिश के समय पानी भरने की शिकायत रहती है।

व्यपारियों की समस्यों को सुनकर उन्होंने जल्द निराकरण करवाने की बात कही।इस दौरान व्यपारियो ने सार्वजनिक बाथरूप की मांग की। कलेक्टर ने आयुक्त को जगह चिन्हित कर डिजिटल बाथरूम निर्माण करवाने को कहा।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Job News: 627 पदों के लिए 28 जून को रोजगार मेला, लाइवलीहुड कॉलेज भिलाई में होगा चयन
Next: वाह…! Rourkela Steel Plant के अधिकारियों ने मचाया धमाल, 10 को मिला ट्रेलब्लेज़र पुरस्कार, मम्मी-पापा संग नजर आए बच्चे

Related Stories

BSP Designations Dr Uday told CITU this Regarding the Change in Designations of Medical Personnel
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी पदनाम पर अच्छी खबर: मेडिकल कर्मियों के जल्द पदनाम परिवर्तन पर डॉ. उदय ने CITU से ये कहा…पढ़िए

Azmat ali 16/09/2026
Coal India BMS-AITUC President and INTUC leaders join HMS
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India: BMS-AITUC के अध्यक्ष और इंटक नेताओं ने छोड़ा साथ, थामा HMS का हाथ

Azmat ali 16/09/2026
Kumar Amit met the CGM Demanded the Withdrawal of the arbitrary Notice issued to BSL Employees and the Allotment of D-type Quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जर्जर आवास पर गुस्सा: कुमार अमित CGM से बोले-BSL कर्मियों को तुगलकी नोटिस नहीं, दीजिए D-टाइप आवास

Azmat ali 16/09/2026

You May Have Missed

BSP Designations Dr Uday told CITU this Regarding the Change in Designations of Medical Personnel
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी पदनाम पर अच्छी खबर: मेडिकल कर्मियों के जल्द पदनाम परिवर्तन पर डॉ. उदय ने CITU से ये कहा…पढ़िए

Azmat ali 16/09/2026
Coal India BMS-AITUC President and INTUC leaders join HMS
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India: BMS-AITUC के अध्यक्ष और इंटक नेताओं ने छोड़ा साथ, थामा HMS का हाथ

Azmat ali 16/09/2026
Kumar Amit met the CGM Demanded the Withdrawal of the arbitrary Notice issued to BSL Employees and the Allotment of D-type Quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जर्जर आवास पर गुस्सा: कुमार अमित CGM से बोले-BSL कर्मियों को तुगलकी नोटिस नहीं, दीजिए D-टाइप आवास

Azmat ali 16/09/2026
EPFO __Big News PM Modis major Gift a day before his birthday Approval granted to Raise the EPFO __Wage Limit from 15,000 to 25,000
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • ताज़ा ख़बरें

EPFO ​​Big News: बर्थडे से एक दिन पहले पीएम मोदी का बड़ा तोहफा,  ईपीएफओ वेतन सीमा 15,000 से बढ़ाकर 25 हजार, मंत्रिमंडल की मंजूरी

Azmat ali 16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.