Skip to content
21/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • भिलाई स्टील प्लांट में एक्सीडेंट: रेल मिल के रोलिंग फील्ड में औंधे मुंह गिर पड़ा फिनिशिंग स्टैंड
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट में एक्सीडेंट: रेल मिल के रोलिंग फील्ड में औंधे मुंह गिर पड़ा फिनिशिंग स्टैंड

Azmat ali 20/12/2025 1 minute read
Accident at Bhilai Steel Plant Finishing stand Overturned in Rolling Field of Rail Mill 1

गिरे हुए स्टैंड को आनन-फानन में बड़े हुक वाले क्रेन से उठाने का प्रयास किया गया। ऐसे प्रयास में बड़े हुक वाले क्रेन का रोप भी डैमेज हो गया।

  • इस मिल में बिना असेंबल्ड वाले फिनिशिंग स्टैंड को एक सीलिंग से उठाने का प्रयास किया जा रहा था। सेफ्टी-सेफ्टी रटने से नहीं थमेंगे हादसे, ये कीजिए।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल के भिलाई स्टील प्लांट में एक्सीडेंट हो गया है। भिलाई इस्पात संयंत्र के रेल मिल से एक बड़ी घटना सामने आ रही है। रेल मिल के रोलिंग फील्ड में औंधे मुंह फिनिशिंग स्टैंड गिर पड़ा।

इस मिल में बिना असेंबल्ड वाले फिनिशिंग स्टैंड को एक सीलिंग से उठाने का प्रयास किया जा रहा था, सीलिंग की क्षमता से खाली फिनिशिंग स्टैंड का भर बहुत ज्यादा था। कई बार इस घटना को अंजाम दिया गया।

लेकिन, आखिरकार आज सीलिंग फिनिशिंग स्टैंड के वजन को संभाल नहीं सका और औंधे मुंह रोलिंग फील्ड पर गिर पड़ा। गिरे हुए स्टैंड को आनन-फानन में बड़े हुक वाले क्रेन से उठाने का प्रयास किया गया। ऐसे प्रयास में बड़े हुक वाले क्रेन का रोप भी डैमेज हो गया।

ये खबर भी पढ़ें: रिटायरमेंट से 15 दिन पहले बोकारो स्टील प्लांट में राजेंद्र की मौत, पढ़ें डिटेल

सेफ वर्किंग की खुली रही है पोल

संयंत्र प्रमुख सेफ वर्किंग को लेकर लगातार बातों को रख रहे हैं। उन बातों को सुनकर विभाग प्रमुख भी अपने-अपने अधीनस्थ अधिकारियों एवं कर्मियों को सुरक्षित कार्य प्रणाली अपनाने की बार-बार सलाह दे रहे हैं। बावजूद इसके शॉर्टकट अपने एवं अभी तक जारी प्रैक्टिस के कारण गड़बड़ियां जारी है। और लाख छुपाने की कोशिश के बावजूद सेफ वर्किंग की पोल खुल रही है।

ये खबर भी पढ़ें: प्रबंधन की कथनी और करनी में अंतर: हादसे, चोरी, एरियर, रिटेंशन पर कुछ भी पूछो,बीएसपी का एक ही जवाब-पता नहीं…

सेफ्टी-सेफ्टी रटने से नहीं थमेंगे हादसे, ये कीजिए

लगातार घट रही घटनाओं पर टिप्पणी करते हुए एक वरिष्ठ कर्मी ने कहा कि हर दिन कर्मियों को सेफ्टी रटवाया जाता है और बताया जाता है कि हम अपने कर्मियों को सेफ्टी के बारे में रोज बता रहे हैं। संयंत्र के सभी विभागों के सभी शिफ्ट में सेफ्टी के बारे में बताते हुए फोटो खींचा जाता है। उसे उच्च अधिकारियों के पास भेज दिया जाता है।

ये खबर भी पढ़ें: Bhilai Steel Plant: प्रतिबंधित एरिया में चोर बेखौफ, CISF निगरानी नाकाम, दो वाहन चोरी, FIR

ऊपर के अधिकारियों को यह बता दिया जाता है कि हमने सेफ्टी समझा दिया है। किंतु उच्च अधिकारी ही यहां नहीं समझ पाए हैं कि सेफ्टी रटने का नहीं, बल्कि आचरण में लाने का विषय है। इसीलिए सेफ्टी को रटने के बजाय काम के दौरान आचरण में रखा जाए, तो घटनाएं कम होगी एवं जीवन एवं कार्य प्रणाली दोनों सुरक्षित रहेगा।

ये खबर भी पढ़ें: Bhilai Steel Plant: रिसाली सेक्टर के आवास का प्लास्टर टूटकर गिरा, कर्मचारी के बेटे की बची जान

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: Rourkela Steel Plant: सिंटरिंग प्लांट के कर्मचारी सम्मानित, सेल शाबाश योजना का पुरस्कार पहुंचा घर
Next: भिलाई चेंबर गौरव दिवस: छत्तीसगढ़ के व्यापारियों का महाकुंभ, दिनकर बसोतिया को भिलाई रत्न

Related Stories

IISCO Steel Plant Contract workers attendance to be recorded via face reader starting August 24 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

IISCO Steel Plant: ठेका कर्मियों की अब 24 अगस्त से फेस रीडर से होगी हाजिरी

Azmat ali 20/08/2026
Bhilai Steel Plant Union Leader Marked Attendance Without Performing Duty will the Salary be Recovered
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट में छुटभैय्या नेता ने ड्यूटी की नहीं, सैलरी पूरी उठाई, क्या अब रिकवरी होगी…?

Azmat ali 20/08/2026
SAIL Mediclaim Mediclaim Renewal Deadline Extended Now Open Until August 31
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Mediclaim Scheme 2026-27: मेडिक्लेम नवीनीकरण की तारीख बढ़ी, अब 31 अगस्त तक मौका

Azmat ali 20/08/2026

You May Have Missed

IISCO Steel Plant Contract workers attendance to be recorded via face reader starting August 24 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

IISCO Steel Plant: ठेका कर्मियों की अब 24 अगस्त से फेस रीडर से होगी हाजिरी

Azmat ali 20/08/2026
Bhilai Steel Plant Union Leader Marked Attendance Without Performing Duty will the Salary be Recovered
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट में छुटभैय्या नेता ने ड्यूटी की नहीं, सैलरी पूरी उठाई, क्या अब रिकवरी होगी…?

Azmat ali 20/08/2026
SAIL Mediclaim Mediclaim Renewal Deadline Extended Now Open Until August 31
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Mediclaim Scheme 2026-27: मेडिक्लेम नवीनीकरण की तारीख बढ़ी, अब 31 अगस्त तक मौका

Azmat ali 20/08/2026
SAIL Bonus What insight Emerged after the 40,500 Bonus that Led to a Formula for Reducing the Bonus 3 (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Bonus: कर्मचारियों को 40,500 बोनस देने के बाद, ऐसा कौन-सा ज्ञान आया कि बोनस घटाने वाला बना फॉर्मूला?

Azmat ali 20/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.