Skip to content
14/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • बोकारो स्टील प्लांट में हादसा, जख्मी मजदूर बीजीएच से अपोलो कोलकाता रेफर
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट में हादसा, जख्मी मजदूर बीजीएच से अपोलो कोलकाता रेफर

Azmat ali 30/10/2025 (Last updated: 30/10/2025) 1 minute read
Accident in Bokaro Due to Hurry to go Home Injured Worker Referred from BGH to Apollo Kolkata

ब्लास्ट फर्नेस 4 के कास्ट हाउस 8 में भोर में 5.30 बजे हादसा हुआ है। मडगन में फेंककर मिट्टी भरना था, लेकिन हाथ डालकर भरने से हादसा।

  • पश्चिम बंगाल के मूल निवासी 45 वर्षीय मजदूर ठेका देबाशीष का दाया हाथ हथेली के पास से कट गया है।

सूचनाजी न्यूज, बोकारो। सेल के बोकारो स्टील प्लांट के एक मजदूर ने ही हादसे को दावत दे दी और खुद चपेट में आ गया। कार्य के दौरान गंभीर रूप से जख्मी हो गया है। बोकारो जनरल हॉस्पिटल में उपचार किया जा रहा है। प्रबंधन ने बेहतर उपचार के लिए अपोलो कोलकाता रेफर किया गया है। हादसे के बाद सुपरवाइजर और अधिकारियों पर नाराजगी जाहिर की जा रही है। लापरवाही से कार्य कराने की वजह से हादसे बढ़ते जा रहे हैं।

पश्चिम बंगाल के मूल निवासी 45 वर्षीय देबाशीष रॉय बीएसएल में अनस्किल्ड वर्कर के रूप में ठेका मजदूरी करते हैं। एचएन रिफ्रेक्ट्री वर्क्स कंपनी के अधीन ब्लास्ट फर्नेस ऑपरेशन एरिया में देबाशीष काम कर रहे थे।

ब्लास्ट फर्नेस 4 के कास्ट हाउस में नाइट शिफ्ट में सबकुछ ठीक से चल रहा था। 6 बजे शिफ्ट चेंज होनी थी। काम खत्म करने के चक्कर में मडगन में मिट्टी दूर से फेंककर भरने के बजाय हाथ डालकर भरना शुरू कर दिया।

देबाशीष के एक अन्य साथी ने भी गलती की। जब वह देख रहा था कि देबाशीष हाथ डालकर काम कर रहा है तो उसे मशीन ऑपरेट नहीं करना चाहिए।

अचानक से मशीन चालू होते ही देबाशीष का बाया हाथ कलाई के पास से कट गया। बायें हाथ की कुछ अंगुली को भी नुकसान हुआ है। हादसे के तत्काल बाद जख्मी मजदूर को BGH में भर्ती किया गया।

विभागीय कर्मचारियों ने सूचनाजी.कॉम को बताया कि यह सीधेतौर पर जानबूझ कर की गई लापरवाही है। मिट्टी भरने का काम फेंककर करना है, उसे हाथ डालकर करने की हरकत से हादसा हो गया है।

हादसे के बाद प्रबंधन भी सख्त हो गया है। लगातार छोटी-छोटी चूक की वजह से हो रहे हादसों पर लगाम लगाने के लिए उच्चाधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: SAIL Big News: मूल वेतन के 50% से अधिक डीए में वृद्धि, ग्रेच्युटी 20 लाख से बढ़ाकर अब 25 लाख
Next: Bhilai Steel Plant के पास है 23 सोने का सिक्का, ऐसे ले सकते हैं आप भी, पढ़ें डिटेल

Related Stories

ISP Burnpur Union Election Bike Rally in Newtown read CITUs Manifesto Focus on Designations Medical Facilities, Schools, Housing, and Bonus
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: न्यूटाउन में बाइक रैली, पढ़ें CITU का घोषणा पत्र, पदनाम, मेडिकल, स्कूल, आवास, बोनस पर फोकस

Azmat ali 14/09/2026
Fruits, vegetables, and fish to be sold at the main gate and Ispat Bhavan Safety and Township Department negligent
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जब मेन गेट और इस्पात भवन पर बिकेंगे फल, सब्जी और मछली, सड़कों पर मवेशी, लापरवाह सेफ्टी-टाउनशिप डिपार्टमेंट

Azmat ali 13/09/2026
Bhilai Township Pipe broken by encroacher in Sector 7 water supply to resume from Monday.
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Township: सेक्टर 7 में कब्जेदार ने तोड़ा था पाइप, संडे शाम तक चला काम, सोमवार से पानी सप्लाई

Azmat ali 13/09/2026

You May Have Missed

ISP Burnpur Union Election Bike Rally in Newtown read CITUs Manifesto Focus on Designations Medical Facilities, Schools, Housing, and Bonus
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: न्यूटाउन में बाइक रैली, पढ़ें CITU का घोषणा पत्र, पदनाम, मेडिकल, स्कूल, आवास, बोनस पर फोकस

Azmat ali 14/09/2026
Fruits, vegetables, and fish to be sold at the main gate and Ispat Bhavan Safety and Township Department negligent
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जब मेन गेट और इस्पात भवन पर बिकेंगे फल, सब्जी और मछली, सड़कों पर मवेशी, लापरवाह सेफ्टी-टाउनशिप डिपार्टमेंट

Azmat ali 13/09/2026
Bhilai Township Pipe broken by encroacher in Sector 7 water supply to resume from Monday.
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Township: सेक्टर 7 में कब्जेदार ने तोड़ा था पाइप, संडे शाम तक चला काम, सोमवार से पानी सप्लाई

Azmat ali 13/09/2026
Lakshmipati Raju in the Race for Bhilai Mayor Questions Raised over Ccaste Certificate
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Mayor: किंतल कलिंगा जाति के आरक्षण पर सवाल, लक्ष्मीपति राजू की दावेदारी के लिए खतरे की घंटी? पढ़ें पार्षद क्या बोले…

Azmat ali 13/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.