घायल के मुताबिक उनके पैर पर जाम गिर गया था।
सूचनाजी न्यूज़, बोकारो। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड सेल के बोकारो स्टील प्लांट में हादसा हो गया। ब्लास्ट फर्नेस में कार्य के दौरान हादसा हुआ है। 1 मजदूर चपेट में आए। हैरान करने वाली बात यह है कि हादसे के बाद ठेका कंपनी के कर्मचारी मजदूरों को किसी निजी अस्पताल में लेकर जा रहे थे।
पैर में गंभीर चोट के बावजूद बाइक पर बैठा दिया गया था। वहां मौजूद कर्मचारियों ने यह हरकत देख सबको रोक लिया। बोकारो जनरल हॉस्पिटल को सूचित किया गया। एंबुलेंस पहुंची और प्लांट मेडिकल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद बीजीएच रेफर कर दिया गया। यहां, उपचार चल रहा है।
घायल मजदूर का नाम अजीत मिश्र है। घायलों के मुताबिक उनके पैर पर जाम गिर गया था।
रविवार 12 अक्टूबर 2025 को सुबह 9:30 बजे ब्लास्ट फर्नेस पीसीएस में ठेका मजदूर का एक एक्सीडेंट हो गया, हड्डी टूटने की आशंका है।
यह मजदूर 2 महीना से कम कर रहा था। नए मजदूर हैं, जबकि वहां 15 साल से काम कर रहे पुराने मजदूर को बैठा दिया गया है। कंपनी का नाम संतोष एसयूसीएन है। ठेकेदार जो पहलान के नाम से जाना जाता है।