Skip to content
05/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • EPS 95 Pension: 1000 की न्यूनतम पेंशन से बढ़ता गुस्सा, EPFO आफिस पर धरना, संसदीय कमेटी का भी समर्थन
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • ताज़ा ख़बरें

EPS 95 Pension: 1000 की न्यूनतम पेंशन से बढ़ता गुस्सा, EPFO आफिस पर धरना, संसदीय कमेटी का भी समर्थन

Azmat ali 28/03/2026 1 minute read
EPS 95 Pension Anger Grows over Minimum Pension of Rs 1,000 Protests at EPFO __Office, Parliamentary Committee also Supports

अध्यक्ष एलएम सिद्दीकी के नेतृत्व में भविष्य निधि संगठन (EPFO) कार्यालय रायपुर के समक्ष लगभग दो घंटे का शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन किया गया।

  • श्रम, वस्त्र एवं कौशल विकास संबंधी संसदीय समिति की हालिया सिफारिशों को प्रभावी ढंग से लागू करने की मांग की गई है।

सूचनाजी न्यूज, रायपुर। कर्मचारी पेंशन योजना 1995 के तहत ईपीएस 95 न्यूनतम पेंशन को लेकर देशभर में आंदोलन हो रहे हैं। देशव्यापी अभियान के क्रम में राष्ट्रीय संघर्ष समिति छत्तीसगढ़ इकाई द्वारा राज्य अध्यक्ष एलएम सिद्दीकी के नेतृत्व में भविष्य निधि संगठन (EPFO) कार्यालय रायपुर के समक्ष लगभग दो घंटे का शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन किया गया।

धरना उपरांत प्रतिनिधिमंडल ने क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त-1 से भेंट कर केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा। यह कार्यक्रम राष्ट्रीय संघर्ष समिति के राष्ट्रव्यापी आह्वान के तहत आयोजित किया गया, जिसके अंतर्गत देशभर में EPFO कार्यालयों में जाकर आयुक्तों के माध्यम से ज्ञापन प्रेषित किए जा रहे हैं।

ज्ञापन में “श्रम, वस्त्र एवं कौशल विकास संबंधी संसदीय समिति” की हालिया सिफारिशों को प्रभावी ढंग से लागू करने की मांग की गई है। उक्त समिति, जिसके अध्यक्ष भाजपा सांसद बसवराज हैं, ने 17 मार्च 2026 को अपनी रिपोर्ट में स्पष्ट उल्लेख किया है कि ईपीएस-95 पेंशनर्स को वर्तमान में प्राप्त ₹1000 की न्यूनतम पेंशन अत्यंत अपर्याप्त है। अतः, यथार्थवादी दृष्टिकोण अपनाते हुए न्यूनतम पेंशन में शीघ्र एवं समुचित वृद्धि की आवश्यकता पर बल दिया गया है तथा इस विषय पर तत्काल समीक्षा की अनुशंसा की गई है।

राष्ट्रीय स्तर पर समिति के अध्यक्ष कमांडर अशोक राउत एवं महासचिव वीरेंद्र सिंह राजावत के नेतृत्व में चलाया जा रहा यह अभियान सरकार पर सकारात्मक दबाव बनाकर पेंशन वृद्धि सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। इसी क्रम में प्रधानमंत्री के नाम भी देशभर में जिला कलेक्टरों के माध्यम से ज्ञापन प्रेषित किए जा रहे हैं।

छत्तीसगढ़ में राज्य अध्यक्ष एलएम सिद्दीकी के निर्देशन में विभिन्न जिलों में ज्ञापन सौंपने का क्रम निरंतर जारी है। अब तक कांकेर में पी. आर. वट्टी, दुर्ग में उमेश उपाध्याय, बचेली (दंतेवाड़ा) में एस. सी. सिंह, कोरबा में पी. एल. सोनी, जगदलपुर में एम. एम. जिलान, किरंदुल (दंतेवाड़ा) में एस. आर. कश्यप तथा राजनांदगांव में आर. के. वर्मा के नेतृत्व में ज्ञापन सौंपे जा चुके हैं। यह अभियान आगामी दिनों में भी जारी रहेगा।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: 20% ठेका श्रमिकों की कटौती पर रोक की मांग, ओवरलोड ट्रांसपोर्ट पर BMS का सवाल
Next: SAIL को मिला नया मुखिया: डॉक्टर अशोक कुमार पंडा अगले CMD

Related Stories

Steel Club A pledge to save lives through the donation of 106 units of blood 27 people donated blood for the first time
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Steel Club में 106 यूनिट रक्तदान से जिंदगी बचाने का संकल्प, 27 लोगों ने पहली बार किया रक्तदान

Azmat ali 04/10/2026
BAKS Bokaro The Struggle Continues From Paperwork to the Courts and From the Streets to the Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BAKS Bokaro: पेपर से कोर्ट तक, सड़क से प्लांट तक संघर्ष जारी, NJCS, वेज रिवीजन, बोनस और पे-स्केल तक मंथन

Azmat ali 04/10/2026
Bhilai Steel Plant Focus on Safety ED (Works) Rakesh Kumar is Conducting Surprise Inspections
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP ईडी वर्क्स कर रहे छापेमारी, संडे को पहुंचे कोक ओवन, रेल मिल, दारूबाज अफसर-कर्मचारी होंगे सस्पेंड-टर्मिनेट

Azmat ali 04/10/2026

You May Have Missed

Steel Club A pledge to save lives through the donation of 106 units of blood 27 people donated blood for the first time
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Steel Club में 106 यूनिट रक्तदान से जिंदगी बचाने का संकल्प, 27 लोगों ने पहली बार किया रक्तदान

Azmat ali 04/10/2026
BAKS Bokaro The Struggle Continues From Paperwork to the Courts and From the Streets to the Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BAKS Bokaro: पेपर से कोर्ट तक, सड़क से प्लांट तक संघर्ष जारी, NJCS, वेज रिवीजन, बोनस और पे-स्केल तक मंथन

Azmat ali 04/10/2026
Bhilai Steel Plant Focus on Safety ED (Works) Rakesh Kumar is Conducting Surprise Inspections
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP ईडी वर्क्स कर रहे छापेमारी, संडे को पहुंचे कोक ओवन, रेल मिल, दारूबाज अफसर-कर्मचारी होंगे सस्पेंड-टर्मिनेट

Azmat ali 04/10/2026
No interfaith prayer meeting held at Durgapur Steel Plant on Gandhi Jayanti INTUC outraged plans protest on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंटक बोला-दुर्गापुर स्टील प्लांट में गांधी जयंती पर सर्वधर्म प्राथना सभा नहीं हुई, भड़के कर्मचारी, 6 को बवाल

Azmat ali 03/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.