Skip to content
05/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • SAIL को मिला नया मुखिया: डॉक्टर अशोक कुमार पंडा अगले CMD
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL को मिला नया मुखिया: डॉक्टर अशोक कुमार पंडा अगले CMD

Azmat ali 28/03/2026 (Last updated: 28/03/2026) 1 minute read
SAIL Gets a new Head Ashok Kumar Panda to be the Next CMD

चयन प्रक्रिया के बाद PESB ने डॉ. अशोक कुमार पंडा के नाम की अनुशंसा की। पंडा वर्तमान में सेल में डायरेक्टर (फाइनेंस) के पद पर कार्यरत हैं।

सूचनाजी न्यूज, नई दिल्ली/भिलाई। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (SAIL) के नए चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर (CMD) के रूप में डॉ. अशोक कुमार पंडा का चयन किया गया है। सार्वजनिक उपक्रम चयन बोर्ड (PESB) की बैठक में यह निर्णय लिया गया, जिसमें कई वरिष्ठ अधिकारियों का इंटरव्यू लिया गया था।

सीएमडी पद के लिए कुल 10 वरिष्ठ उम्मीदवारों का साक्षात्कार हुआ। इनमें सेल के डायरेक्टर (माइनिंग) मनिष राज गुप्ता, राउरकेला स्टील प्लांट के निदेशक प्रभारी आलोक वर्मा, ईडी स्तर के कई अधिकारी और अन्य सार्वजनिक उपक्रमों व रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी शामिल थे।

चयन प्रक्रिया के बाद PESB ने डॉ. अशोक कुमार पंडा के नाम की अनुशंसा की। पंडा वर्तमान में सेल में डायरेक्टर (फाइनेंस) के पद पर कार्यरत हैं और उनके पास कॉमर्शियल विभाग का अतिरिक्त प्रभार भी रहा है।

डॉ. पंडा के पास वित्तीय प्रबंधन और कॉर्पोरेट संचालन का व्यापक अनुभव है। उनके नेतृत्व में कंपनी की वित्तीय रणनीतियों और व्यावसायिक गतिविधियों को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। सेल देश की सबसे बड़ी स्टील कंपनियों में से एक है, ऐसे में नए सीएमडी के चयन को कंपनी के भविष्य के लिए अहम माना जा रहा है। सेफी चेयरमैन एनके बंछोर, उपाध्यक्ष अजय कुमार पांडेय, महासचिव संजय आर्या, बोकारो आफिसर्स एसोसिएशन अध्यक्ष एके सिंह, सेल एससी-एसटी इम्प्लाइज फेडरेशन के ज्वाइंट जनरल सेक्रेटरी जय प्रकाश, बीएसपी ओए महासचिव अंकुर मिश्र, पूर्व बीएसपी ओए महासचिव परविंदर सिंह ने शुभकामनाएं दी।

इन अधिकारियों का हुआ इंटरव्यू 

मनीष राज गुप्ता: निदेशक (माइनिंग), सेल एवं अतिरिक्त प्रभार सीएमडी, आरआईएनएल
आलोक वर्मा: निदेशक प्रभारी, राउरकेला स्टील प्लांट; पूर्व में आईएसपी व बीएसएल में भी जिम्मेदारी
डॉ. अशोक कुमार पंडा: निदेशक (वित्त), सेल; अतिरिक्त प्रभार निदेशक (कॉमर्शियल)
बिपिन कुमार गिरी: कार्यकारी निदेशक (माइंस डेवलपमेंट), सेल
मुन्ना प्रसाद सिंह: कार्यकारी निदेशक (माइंस), ओजीओएम, राउरकेला, सेल
अनीश सेनगुप्ता: कार्यकारी निदेशक (प्रोजेक्ट्स), सेल
कृष्ण गोपाल अग्रवाल: निदेशक (वित्त), राइट्स लिमिटेड
अनुप कुमार सतपथी: प्रिंसिपल चीफ सेफ्टी ऑफिसर, साउथ ईस्ट सेंट्रल रेलवे
डॉ. पुडी हरिप्रसाद: फाइनेंशियल एडवाइजर एवं चीफ अकाउंट्स ऑफिसर, रेलवे
चेतन प्रकाश जैन: अतिरिक्त सचिव एवं वित्तीय सलाहकार, साथ ही सीएमडी, सेंट्रल इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: EPS 95 Pension: 1000 की न्यूनतम पेंशन से बढ़ता गुस्सा, EPFO आफिस पर धरना, संसदीय कमेटी का भी समर्थन
Next: SAIL News: 20,000 करोड़ का कर्ज घटाने का तोहफा CMD की कुर्सी, पढ़ें डॉ. एके पंडा की RSP, BSP, दिल्ली तक की कुंडली

Related Stories

Steel Club A pledge to save lives through the donation of 106 units of blood 27 people donated blood for the first time
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Steel Club में 106 यूनिट रक्तदान से जिंदगी बचाने का संकल्प, 27 लोगों ने पहली बार किया रक्तदान

Azmat ali 04/10/2026
BAKS Bokaro The Struggle Continues From Paperwork to the Courts and From the Streets to the Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BAKS Bokaro: पेपर से कोर्ट तक, सड़क से प्लांट तक संघर्ष जारी, NJCS, वेज रिवीजन, बोनस और पे-स्केल तक मंथन

Azmat ali 04/10/2026
Bhilai Steel Plant Focus on Safety ED (Works) Rakesh Kumar is Conducting Surprise Inspections
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP ईडी वर्क्स कर रहे छापेमारी, संडे को पहुंचे कोक ओवन, रेल मिल, दारूबाज अफसर-कर्मचारी होंगे सस्पेंड-टर्मिनेट

Azmat ali 04/10/2026

You May Have Missed

Steel Club A pledge to save lives through the donation of 106 units of blood 27 people donated blood for the first time
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Steel Club में 106 यूनिट रक्तदान से जिंदगी बचाने का संकल्प, 27 लोगों ने पहली बार किया रक्तदान

Azmat ali 04/10/2026
BAKS Bokaro The Struggle Continues From Paperwork to the Courts and From the Streets to the Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BAKS Bokaro: पेपर से कोर्ट तक, सड़क से प्लांट तक संघर्ष जारी, NJCS, वेज रिवीजन, बोनस और पे-स्केल तक मंथन

Azmat ali 04/10/2026
Bhilai Steel Plant Focus on Safety ED (Works) Rakesh Kumar is Conducting Surprise Inspections
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP ईडी वर्क्स कर रहे छापेमारी, संडे को पहुंचे कोक ओवन, रेल मिल, दारूबाज अफसर-कर्मचारी होंगे सस्पेंड-टर्मिनेट

Azmat ali 04/10/2026
No interfaith prayer meeting held at Durgapur Steel Plant on Gandhi Jayanti INTUC outraged plans protest on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंटक बोला-दुर्गापुर स्टील प्लांट में गांधी जयंती पर सर्वधर्म प्राथना सभा नहीं हुई, भड़के कर्मचारी, 6 को बवाल

Azmat ali 03/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.