Skip to content
16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Paytm Payment Bank पर एक्शन, 5 करोड़ 49 लाख का जुर्माना
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • ताज़ा ख़बरें

Paytm Payment Bank पर एक्शन, 5 करोड़ 49 लाख का जुर्माना

02/03/2024 1 minute read
Action-on-Paytm-Payment-Bank-fine-of-Rs-5-crore-49-lakh
  • अवैध कामों से उत्पन्न धन, यानि अपराध की आय को इन संस्थाओं द्वारा पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड के साथ संचालित बैंक खातों के माध्यम से भेजा गया था।

सूचनाजी न्यूज, दिल्ली। Paytm Payment Bank पर बड़ा एक्शन हो गया है। दायित्वों के उल्लंघन का आरोप लगाया गया है। दिशा-निर्देशों का पालन नहीं करने पर एक साथ 5 करोड़ 49 लाख रुपये का जुर्माना ठोक दिया गया है।

 ये खबर भी पढ़ें : EPFO से बड़ी खबर: पेंशन अदालत में दनादन मामले हल, ग्रेच्युटी का भी मिला पैसा

वित्तीय खुफिया इकाई-भारत (एफआईयू-आईएनडी) ने धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए), 2002 की धारा 13(2)(डी) के तहत निदेशक एफआईयू-आईएनडी को प्रदत्त शक्तियों को आगे बढ़ाते हुए पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड पर 5,49,00,000 रुपये का जुर्माना लगाया है।

ये खबर भी पढ़ें : EPS 95  Pension: 1000 रुपए में कट रही बुजुर्गों की जिंदगी, सरकार गरीब मानने को तैयार नहीं…

यह जुर्माना पीएमएलए तथा इसके तहत जारी किये गए धन शोधन निवारण (अभिलेखों का रखरखाव) नियम, 2005 (पीएमएल नियम) एवं निदेशक एफआईयू-आईएनडी द्वारा जारी दिशानिर्देश और परामर्श के अंतर्गत अपने दायित्वों के उल्लंघन के संदर्भ में पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड पर लगाया गया है।

ये खबर भी पढ़ें : बोकारो स्टील प्लांट से ओवर स्पीड और Automated Number Plates पर बड़ी खबर

एफआईयू-आईएनडी ने ऑनलाइन जुए के आयोजन और इसके लिए सुविधा प्रदान करने सहित कई अवैध कार्यों में लिप्त कुछ संस्थाओं और उनके व्यवसायों के नेटवर्क के संबंध में कानून प्रवर्तन एजेंसियों से विशिष्ट जानकारी प्राप्त करने पर पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड की समीक्षा शुरू की। इसके अलावा, इन अवैध कामों से उत्पन्न धन, यानि अपराध की आय को इन संस्थाओं द्वारा पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड के साथ संचालित बैंक खातों के माध्यम से भेजा गया था।

ये खबर भी पढ़ें : Lok Sabha Elections 2024: आप भी आइए और  EVM कीजिए चेक, सवालों का मिलेगा जवाब

कारण बताओ नोटिस जारी

उपरोक्त को आगे बढ़ाने और रिकॉर्ड पर उपलब्ध दस्तावेजों की जांच करने पर, एफआईयू-आईएनडी ने (i) नियम 7(3) और 2(1)(जी), पीएमएल नियमों के उल्लंघन; (ii) नियम 3(1)(डी) और नियम 2(1)(जी) के साथ पठित नियम 8(2) का उल्लंघन; (iii) पीएमएल नियम 9(12) का उल्लंघन; और (iv) पेआउट सेवाओं के संबंध में एएमएल/सीएफटी/केवाईसी सुरक्षा उपायों के संदर्भ में नियम 9(14) का उल्लंघन और लाभार्थी खातों के संबंध में एएमएल/सीएफटी/केवाईसी के उल्लंघन के लिए बैंक को एक अनुपालन कारण बताओ नोटिस जारी किया।

ये खबर भी पढ़ें : आदिवासियों ने रावघाट माइंस प्रोजेक्ट के लिए Bhilai Steel Plant को दी जमीन, बदले में मिला जॉब ऑफर का लेटर

पेटीएम के खिलाफ आरोप प्रमाणित

पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड के लिखित और मौखिक प्रस्तुतियों पर विचार करने के बाद तथा रिकॉर्ड पर उपलब्ध भारी मात्रा में दस्तावेजों, सामग्री के आधार पर, एफआईयू-आईएनडी के निदेशक ने पाया कि पेटीएम के खिलाफ आरोप प्रमाणित थे। परिणामस्वरूप, पीएमएलए की धारा 13 के तहत अपनी शक्तियों का प्रयोग करते हुए 1 मार्च, 2024 के आदेश के तहत, 5,49,00,000 रुपये का जुर्माना लगाना उचित माना गया।

ये खबर भी पढ़ें : बोकारो स्टील प्लांट के 5 विभागों का प्रोडक्शन टार्गेट 100% पार, लड्‌डू से मना जश्न

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: अंतर्राष्ट्रीय साइकिलिस्ट सि‍तारा स्वस्ति सिंह को राउरकेला स्टील प्लांट के DIC ने किया सम्मानित
Next: पेंशन की ताज़ा खबर: महाराष्ट्र में भी आई बढ़ी EPS पेंशन की खुशी

Related Stories

DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
Bharat Ratna Sir M Visvesvaraya BSP employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bharat Ratna Sir M. Visvesvaraya: बीएसपी कर्मचारियों ने इंजीनियर्स डे पर किए रक्तदान, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 15/09/2026

You May Have Missed

DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
Bharat Ratna Sir M Visvesvaraya BSP employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bharat Ratna Sir M. Visvesvaraya: बीएसपी कर्मचारियों ने इंजीनियर्स डे पर किए रक्तदान, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 15/09/2026
ISP Burnpur employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंजीनियर्स डे पर ISP बर्नपुर के कर्मचारियों ने किया रक्तदान, मिला ये खास प्रमाण

Azmat ali 15/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.