Skip to content
28/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Bhilai के बाद अब Bokaro Steel Plant के कर्मचारी बायोमेट्रिक से तंग, सब गड़बड़, तनाव बढ़ा
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai के बाद अब Bokaro Steel Plant के कर्मचारी बायोमेट्रिक से तंग, सब गड़बड़, तनाव बढ़ा

04/06/2025 1 minute read
After Bhilai, now the employees of Bokaro Steel Plant are fed up with biometrics, everything is messed up, tension

कभी मोबाइल ऐप काम नहीं करता, तो कभी टाइमिंग गड़बड़। कभी मशीन काम नहीं करता। कभी नेटवर्क इश्यू हो जाता है।

  • बीएसएल में फिर से गड़बड़ हुई बायोमेट्रिक।

सूचनाजी न्यूज, बोकारो। सेल के बोकारो इस्पात संयंत्र में बायोमेट्रिक मशीन में आये दिन गड़बड़ी होना सामान्य सी बात हो गई है। भिलाई स्टील प्लांट के बाद अब बोकारो के कार्मिक झेल रहे हैं। बोकारो अनाधिशासी कर्मचारी संघ का कहना है कि प्रश्न यह उठता है कि उस बायोमेट्रिक में लगातार खामियां क्यों आ रही है। इसके लिए C&IT जैसे विभाग के अधिकारियों के ऊपर कोई कार्रवाई भी नहीं होती। न ही उनसे जवाब तलब किया जाता है। यह भी एक गंभीर विषय है।

प्रबंधन ने बायोमेट्रिक में कुल छह दिनों की छूट दी है, जिसमें से अधिकांश इन्हीं कारणों से व्यर्थ हो जा रहा है। कभी मोबाइल ऐप काम नहीं करता, तो कभी टाइमिंग गड़बड़। कभी मशीन काम नहीं करता। कभी नेटवर्क इश्यू हो जाता है। ऐसे में सरकार के दिशा-निर्देशों को लागू करने के लिए करीब 8 करोड़ रुपए खर्च करना व्यर्थ सा प्रतीत होता है।

इस्पात उद्योग एक जोखिम भरा उद्योग है। यह तो सरकार भी मानती है, ऊपर बायोमेट्रिक अटेंडेंस जैसे कारण से कर्मियों को मानसिक तनाव होने के कारण असुरक्षित वातावरण का निर्माण भी किया जाना उचित नहीं है।

जहां एक ओर देश के प्रधानमंत्री देश को आत्मनिर्भरता को आत्मसात करने की अपील करते हैं। वहीं, दूसरी ओर HR विभाग कर्मियों को अपने दूसरे सहकारियों के ऊपर आश्रित होने को विवश करती है, क्योंकि सारी चीजों को ऑनलाइन करने के कारण कम पढ़े लिखे कर्मियों को तो पहले से ही कठिनाई का सामना करना पड़ ही रहा है।

ऐसे में उन्हें अपने पढ़े लिखे कर्मियों से सहायता लेने के लिए उनके ऊपर निर्भर होना पड़ता है, जो कहीं से एक महारत्न कंपनी तथा ग्रेट प्लेस तो वर्क सर्टिफाइड कंपनी के कर्मचारियों के लिए उचित नहीं है। ऊपर से बायोमेट्रिक गड़बड़ी के कारण सीजीएम से लेकर अटेंडेंट तक के कर्मियों को कठिनाई होती है, जिसकी चिंता संबंधित विभाग को अवश्य ही करनी चाहिए।

बायोमेट्रिक की शिकायत दर्ज करने के लिए कोई सरल मध्यम भी नहीं है। विभाग के द्वारा एक मेल ID जारी किया गया है। इसका मतलब यह हुआ न कि जिनको मेल करना नहीं आता, उनकी सुध लेने वाले मात्र भगवान ही है। बायोमेट्रिक विभाग को उसकी तनिक भी चिंता नहीं।

अनिवार्यता समाप्त कर दिया जाना चाहिए

यदि प्रबंधन इसे चलाने में विफल है तो इसकी अनिवार्यता समाप्त कर दिया जाना चाहिए,जिससे कि कमियों में तनाव की स्थिति समाप्त हो जाए। या तो सभी संबंधित अधिकारियों से जवाब तलब किया जाना चाहिए कि इस प्रकार की घटना की पुनरावृति क्यों तथा इसके लिए जिम्मेवारी किसकी? हरिओम, अध्यक्ष बोकारो अनाधिशासी कर्मचारी संघ

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: बोकारो स्टील प्लांट की 30 करोड़ की जमीन पर कब्जा करने वाले मोहन टिंबर के कंस्ट्रक्शन होंगे ध्वस्त, नोटिस चस्पा
Next: ईपीएस 95 हायर पेंशन फॉर्म कैंसिल करने पर उठे सवाल, EPFO ने की ये गलतियां, लेटर से हड़कंप

Related Stories

SAIL BSP Clash Between Officer and Employee on Duty CISF Deployed (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL BSP: ड्यूटी पर अधिकारी-कर्मचारी में मारपीट, बहा खून, CISF तैनात, समझौते की कोशिश

Azmat ali 28/08/2026
INTUC Leaders meet CGM Demand Non Financial Motivational Gifts
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सीजीएम साहब जल्द दिलवाइए नॉन फाइनेंशियल मोटिवेशन का गिफ्ट

Azmat ali 28/08/2026
BSL BAKS Traffic Department Employees troubled by issues ranging from Incentives and Rewards to Toilet Facilities
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSL BAKS: यातायात विभाग में कर्मचारियों ने खोली पोल, इंसेंटिव-रिवॉर्ड से लेकर शौचालय तक समस्या ही समस्या

Azmat ali 28/08/2026

You May Have Missed

SAIL BSP Clash Between Officer and Employee on Duty CISF Deployed (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL BSP: ड्यूटी पर अधिकारी-कर्मचारी में मारपीट, बहा खून, CISF तैनात, समझौते की कोशिश

Azmat ali 28/08/2026
INTUC Leaders meet CGM Demand Non Financial Motivational Gifts
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सीजीएम साहब जल्द दिलवाइए नॉन फाइनेंशियल मोटिवेशन का गिफ्ट

Azmat ali 28/08/2026
BSL BAKS Traffic Department Employees troubled by issues ranging from Incentives and Rewards to Toilet Facilities
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSL BAKS: यातायात विभाग में कर्मचारियों ने खोली पोल, इंसेंटिव-रिवॉर्ड से लेकर शौचालय तक समस्या ही समस्या

Azmat ali 28/08/2026
Metals Materials Quiz-2026 DPS Bhilai team triumphs selected for national-level quiz
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

IIM Bhilai Chapter Metals & Materials Quiz-2026: डीपीएस भिलाई की टीम ने मारी बाजी, ईडी वर्क्स का खास योगदान

Azmat ali 28/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.