
एयर इंडिया अपने एक्स हैंडल (https://x.com/airindia) और http://airindia.com पर नियमित अपडेट के माध्यम से आगे की जानकारी जारी करेगी।
सूचनाजी न्यूज, अहमदाबाद। Air India Plane Crash LIVE Big Updates: लंदन जा रहा एयर इंडिया का विमान अहमदाबाद में क्रैश हो गया है। विमान में 242 पैसेंजर सवार थे। इस हादसे पर Air India का आधिकारिक बयान सामने आ गया है। Ahmedabad Plane Crash पर Air India का कहना है कि अहमदाबाद से लंदन गैटविक जा रही फ्लाइट AI171 आज उड़ान भरने के बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गई।
ये खबर भी पढ़ें: भिलाई स्टील प्लांट के बीआरएम ने प्रोडक्शन में उड़ाया गर्दा, पढ़ें रिपोर्ट
अहमदाबाद से 13.38 बजे रवाना हुई। इस फ्लाइट में बोइंग 787-8 विमान में 242 यात्री और चालक दल के सदस्य सवार थे। इनमें से 169 भारतीय नागरिक, 53 ब्रिटिश नागरिक, 1 कनाडाई नागरिक और 7 पुर्तगाली नागरिक थे। घायलों को नजदीकी अस्पतालों में ले जाया जाया गया।
एयर इंडिया ने अधिक जानकारी प्रदान करने के लिए एक समर्पित यात्री हॉटलाइन नंबर 1800 5691 444 भी स्थापित किया है। एयर इंडिया इस घटना की जांच कर रहे अधिकारियों को अपना पूरा सहयोग दे रही है।
ये खबर भी पढ़ें: Breaking News: बोकारो टाउनशिप में अब विज्ञापन का ठेका, BSL की होगी कई करोड़ की कमाई
एयर इंडिया अपने एक्स हैंडल (https://x.com/airindia) और http://airindia.com पर नियमित अपडेट के माध्यम से आगे की जानकारी जारी करेगी। वहीं, एयर इंडिया ने मीडिया कर्मियों से अनुरोध किया है कि वे समर्पित यात्री हॉटलाइन नंबर पर कॉल न करें।
एयर इंडिया के प्रवक्ता ने कहा-अहमदाबाद-लंदन गैटविक उड़ान भरने वाली फ्लाइट AI171 आज 12 जून 2025 को एक दुर्घटना की चपेट में आई। इस समय, हम विवरण का पता लगा रहे हैं और http://airindia.com और हमारे एक्स हैंडल (https://x.com/airindia) पर जल्द से जल्द आगे की जानकारी साझा करेंगे। बता दें कि विमान में गुजरात के पूर्व सीएम विजय रुपाणी भी सवार थे। विमान BJ Medical College के ऊपर गिरा, जिससे कई डाक्टर भी जख्मी हो गए हैं।
ये खबर भी पढ़ें: सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया का शाखा प्रबंधक 5000 की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार