Skip to content
05/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • भिलाई स्टील प्लांट के बीआरएम ने प्रोडक्शन में उड़ाया गर्दा, पढ़ें रिपोर्ट
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट के बीआरएम ने प्रोडक्शन में उड़ाया गर्दा, पढ़ें रिपोर्ट

Azmat ali 09/06/2025 1 minute read
BRM of Bhilai Steel Plant made a record in production, read the report

12 मिमी टीएमटी बार में 3381 टन (1642 बिलेट्स) का उत्पादन कर एक नया ‘दिवस कीर्तिमान’ स्थापित किया।

  • मिल, उच्च गुणवत्ता के उत्पादों के निर्माण के साथ विभिन्न औद्योगिक और निर्माण क्षेत्रों की माँगों को कुशलतापूर्वक पूरा कर रहा है।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र (SAIL – Bhilai Steel Plant) की बार एवं रॉड मिल (बीआरएम) की संकल्पित टीम ने 5 जून 2025 को 12 मिमी टीएमटी बार में 3381 टन (1642 बिलेट्स) का उत्पादन कर एक नया ‘दिवस कीर्तिमान’ स्थापित किया। इससे पूर्व यह कीर्तिमान 26 सितंबर 2024 को 3368 टन (1635 बिलेट्स) का था। इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर कार्यपालक निदेशक (वर्क्स) राकेश कुमार ने शॉप फ्लोर पहुँचकर बीआरएम की समर्पित टीम को बधाई दी। उन्होंने कहा कि “बीआरएम की निरंतर सफलता में प्रत्येक कर्मचारी का योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण है और इस प्रकार की सामूहिक उपलब्धियाँ भविष्य में बड़ी सफलताओं की नींव रखती हैं।”

ये खबर भी पढ़ें: SAIL RSP ने बोलानी माइंस के स्कूल सौंपे  DAV को

विभागाध्यक्ष एवं मुख्य महाप्रबंधक (बीआरएम) योगेश शास्त्री ने पूरी मिल बिरादरी को बधाई देते हुए कहा कि, “यह सफलता समर्पण, टीम भावना और उत्कृष्ट कार्य संस्कृति का प्रमाण है। टीमवर्क, समयबद्ध मेंटेनेंस और विभागीय समन्वय ने इस उपलब्धि को संभव बनाया है।

ये खबर भी पढ़ें: राउरकेला स्टील प्लांट: समर कैंप में फुटबॉलर बनने का दिख रहा जुनून, आदिवासी लड़कियों का हौसला बुलंद

शास्त्री ने कहा कि टीम आगामी लक्ष्यों के लिए दृढ़ संकल्पित है और भविष्य में भी इसी तरह श्रेष्ठ प्रदर्शन करती रहेगी। उन्होंने प्रबंधन, यूनियन तथा सभी सहयोगी विभागों के निरंतर सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।

ये खबर भी पढ़ें: बीएसपी के आयरन ओर माइंस राजहरा में समर कैंप शुरू, बच्चों की लगी खेल पाठशाला

इस अवसर पर बीआरएम के महाप्रबंधकगण एस.एन. त्रिपाठी, आशीष, शाश्वत मोहंती, शिखर तिवारी तथा उप महाप्रबंधक तुषार श्रीखंडे सहित अन्य अधिकारियों ने भी मिल बिरादरी को बधाई और शुभकामनाएँ दीं तथा आगे भी नये कीर्तिमान स्थापित करने के लिए प्रेरित किया।

ये खबर भी पढ़ें: सीजीएम के मुंह पर बोल दिया-टीए बिल्डिंग-मेंटेनेंस आफिस का चक्कर काट रहे कर्मचारी, कुछ कीजिए

बीआरएम ने लगातार अपने उत्पादों की श्रृंखला को समृद्ध करते हुए अनेक चुनौतीपूर्ण प्रोफाइल रोलिंग में सफलता पाई है, जो इस बात का प्रमाण है कि मिल तकनीकी दक्षता और कुशल मानव संसाधन के समन्वय से लगातार उत्कृष्टता की दिशा में अग्रसर है। मिल, उच्च गुणवत्ता के उत्पादों के निर्माण के साथ विभिन्न औद्योगिक और निर्माण क्षेत्रों की माँगों को कुशलतापूर्वक पूरा कर रहा है।

ये खबर भी पढ़ें: केन्द्रीय जेल दुर्ग: सजा भुगत रहे बंदी जेल में सीख रहे रोजगार की कला

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: भिलाई स्टील प्लांट से अच्छी खबर, कैपिटल रिपेयर के बाद कोक पुशर 7 शुरू, 15 साल की छुट्टी
Next: SAIL BSP: भिलाई स्टील प्लांट के ठेका मजदूरों की झोली में आया ये पुरस्कार

Related Stories

Steel Club A pledge to save lives through the donation of 106 units of blood 27 people donated blood for the first time
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Steel Club में 106 यूनिट रक्तदान से जिंदगी बचाने का संकल्प, 27 लोगों ने पहली बार किया रक्तदान

Azmat ali 04/10/2026
BAKS Bokaro The Struggle Continues From Paperwork to the Courts and From the Streets to the Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BAKS Bokaro: पेपर से कोर्ट तक, सड़क से प्लांट तक संघर्ष जारी, NJCS, वेज रिवीजन, बोनस और पे-स्केल तक मंथन

Azmat ali 04/10/2026
Bhilai Steel Plant Focus on Safety ED (Works) Rakesh Kumar is Conducting Surprise Inspections
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP ईडी वर्क्स कर रहे छापेमारी, संडे को पहुंचे कोक ओवन, रेल मिल, दारूबाज अफसर-कर्मचारी होंगे सस्पेंड-टर्मिनेट

Azmat ali 04/10/2026

You May Have Missed

Steel Club A pledge to save lives through the donation of 106 units of blood 27 people donated blood for the first time
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Steel Club में 106 यूनिट रक्तदान से जिंदगी बचाने का संकल्प, 27 लोगों ने पहली बार किया रक्तदान

Azmat ali 04/10/2026
BAKS Bokaro The Struggle Continues From Paperwork to the Courts and From the Streets to the Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BAKS Bokaro: पेपर से कोर्ट तक, सड़क से प्लांट तक संघर्ष जारी, NJCS, वेज रिवीजन, बोनस और पे-स्केल तक मंथन

Azmat ali 04/10/2026
Bhilai Steel Plant Focus on Safety ED (Works) Rakesh Kumar is Conducting Surprise Inspections
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP ईडी वर्क्स कर रहे छापेमारी, संडे को पहुंचे कोक ओवन, रेल मिल, दारूबाज अफसर-कर्मचारी होंगे सस्पेंड-टर्मिनेट

Azmat ali 04/10/2026
No interfaith prayer meeting held at Durgapur Steel Plant on Gandhi Jayanti INTUC outraged plans protest on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंटक बोला-दुर्गापुर स्टील प्लांट में गांधी जयंती पर सर्वधर्म प्राथना सभा नहीं हुई, भड़के कर्मचारी, 6 को बवाल

Azmat ali 03/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.