Skip to content
16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • अलर्ट: SAIL के नाम पर ठगी से सावधान, फर्जी नौकरी, निवेश के झांसे में न आएं
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

अलर्ट: SAIL के नाम पर ठगी से सावधान, फर्जी नौकरी, निवेश के झांसे में न आएं

Azmat ali 20/01/2026 1 minute read
Alert Beware of Fraud in the Name of SAIL Do not Fall Prey to Fake Job and Investment Scams

किसी भी अनधिकृत व्यक्ति या फर्जी कॉल, संदेश और ईमेल पर भरोसा न करें। ठगी से खुद को सुरक्षित रखें। सेल का संदेश: सतर्क रहें, सुरक्षित रहें।

  • सेल ने स्पष्ट किया है कि इस तरह के किसी भी प्रस्ताव से सावधान रहने की आवश्यकता है और लोग ऐसे झांसे में बिल्कुल न आएं।

सूचनाजी न्यूज, नई दिल्ली। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) ने आम जनता को सतर्क करते हुए एक महत्वपूर्ण फ्रॉड अलर्ट जारी किया है। सेल के अनुसार, कुछ ठग खुद को सेल का कर्मचारी या प्रतिनिधि बताकर लोगों को धोखा देने की कोशिश कर रहे हैं।

जारी सूचना में कहा गया है कि ये ठग सेल के उत्पादों की आपूर्ति, नौकरी दिलाने, आर्थिक मदद दिलाने, संदिग्ध निवेश योजनाओं में पैसा लगाने और फर्जी खातों में धन जमा कराने जैसे झूठे वादों के जरिए भोले-भाले लोगों को निशाना बना रहे हैं।

सेल ने स्पष्ट किया है कि इस तरह के किसी भी प्रस्ताव से सावधान रहने की आवश्यकता है और लोग ऐसे झांसे में बिल्कुल न आएं। यदि किसी भी प्रकार का संदेह हो, तो संबंधित प्रस्ताव की सत्यता नजदीकी सेल कार्यालय से अवश्य पुष्टि करें।

सेल प्रबंधन ने बताया कि कंपनी का देशभर में एक सुदृढ़ और पारदर्शी मार्केटिंग नेटवर्क है, जिसके अंतर्गत अधिकृत कार्यालय और बिक्री केंद्र कार्यरत हैं। इन सभी की जानकारी सेल की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।

सेल ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे सतर्क रहें, किसी भी अनधिकृत व्यक्ति या फर्जी कॉल, संदेश और ईमेल पर भरोसा न करें तथा ठगी से खुद को सुरक्षित रखें। सेल का संदेश: सतर्क रहें, सुरक्षित रहें।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: राउरकेला स्टील प्लांट के मंच पर लोक नृत्य की बिखरी छटा, ये विजेता
Next: BSP के पूर्व खेल अधिकारी व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी सहीराम जाखड़ को बड़ी जिम्मेदारी, फेडरेशन कप के पर्यवेक्षक नियुक्त

Related Stories

Good News Weight, BP Pulse, and Oxygen Levels will Now be Checked Right at the Entrance of Sector 9 Hospital Selfie Point
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Good News: सेक्टर 9 हॉस्पिटल में नई सौगात, अब गेट पर ही चेक होगा वेट, बीपी, पल्स, आक्सीजन, और मुस्कुराइए सेल्फी प्वाइंट पर

Azmat ali 16/09/2026
DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026

You May Have Missed

Good News Weight, BP Pulse, and Oxygen Levels will Now be Checked Right at the Entrance of Sector 9 Hospital Selfie Point
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Good News: सेक्टर 9 हॉस्पिटल में नई सौगात, अब गेट पर ही चेक होगा वेट, बीपी, पल्स, आक्सीजन, और मुस्कुराइए सेल्फी प्वाइंट पर

Azmat ali 16/09/2026
DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
Bharat Ratna Sir M Visvesvaraya BSP employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bharat Ratna Sir M. Visvesvaraya: बीएसपी कर्मचारियों ने इंजीनियर्स डे पर किए रक्तदान, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 15/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.