Skip to content
03/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • भिलाई और बोकारो में आ रही एक और यूनियन, छत्तीसगढ़ प्लेसमेंट कर्मचारी संघ करेगा भंडाफोड़
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई और बोकारो में आ रही एक और यूनियन, छत्तीसगढ़ प्लेसमेंट कर्मचारी संघ करेगा भंडाफोड़

08/06/2023 (Last updated: 09/10/2024) 1 minute read
Another-union-coming-in-Bhilai-and-Bokaro-Chhattisgarh-Placement-Employees-Union-will-expose-the-contractors
  • बोकारो स्टील प्लांट में भी भिलाई स्टील प्लांट की तरह नॉन एक्स कर्मचारी संघ अस्तित्व में आने वाला है।

अज़मत अली, भिलाई। कर्मचारियों के नाम पर पहले से कर्मचारी संघ है। विचारधारा और मन-मुटाव से टकराहट पैदा होने की वजह से इसका दायरा काफी तेजी से बढ़ता जा रहा है। कहीं कर्मचारियों के हक के लिए लड़ने तो कहीं कर्मचारियों के हक को मारने वाले ठेकेदारों के खिलाफ मोर्चा खोलने की मुहिम तेज होने जा रही है। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल के बोकारो स्टील प्लांट (Bokaro Steel Plant) और भिलाई स्टील प्लांट (Bhilai Steel Plant) में एक और कर्मचारी यूनियन का दफ्तर खुलने जा रहा है। दोनों ही प्लांट में जल्द ही नई यूनियन का चेहरा सबके सामने होगा।

ये खबर भी पढ़ें:  SAIL को नंबर 1 बनाने का सपना: चेयरमैन का नारा-काम कम मत करो, काम को कम मत लो, मजदूरों से पेमेंट वापस लेने वाले ठेकेदारों की अब खैर नहीं

सेल (SAIL) के दोनों प्लांट पर फोकस किया गया है। अलग-अलग व्यक्तियों द्वारा यूनियन की कमान संभाली गई है। सीटू और एचएमएस में सक्रिय रहने वाले लखविंदर सिंह छत्तीसगढ़ प्लेसमेंट कर्मचारी संघ (Chhattisgarh Placement Karmchari Sangh) लेकर आ रहे हैं। यूनियन बनाने की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। सेक्टर-5 में दफ्तर भी तैयार किया जा रहा है।

Suchnaji.com से बातचीत के दौरान लखविंदर सिंह ने बताया कि प्लेसमेंट के नाम पर ठेका मजदूरों का शोषण हो रहा है। हमारी यूनियन छत्तीसगढ़ में काम करेगी। वेतन संबंधित विसंगतियों को दूर करने पर फोकस है। जो प्लेसमेंट हो चुका है, उसकी जांच की जाएगी और मजदूरों को हक दिलाया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें:  BSP के SMS 3 ने जुगाड़ टेक्नोलॉजी से बनाया कबाड़ से रेस्ट रूम

अक्सर एक ही ठेकेदार बार-बार मजदूरों के प्लेसमेंट को बदलता है। प्लांट के अंदर ही कभी कोक ओवन में तो उसी मजदूर को कभी फर्नेस में लगा दिया जाता है। इस तरह से मजदूरों का ठेका बदलकर अंतिम भुगतान सहित कई लाभ से वंचित कर दिया जाता है। इस तरह का खेल लंबे समय से चल रहा है। इसको रोकने की दिशा में यूनियन तेजी से काम करेगी।

ये खबर भी पढ़ें:  देश का पहला प्लांट बना Bhilai Steel Plant, ब्लूम कास्टिंग में ट्रिपल सेंचुरी

मजदूरों का नेचर ऑफ वही रहता है, लेकिन स्थान और ठेका बदल जाता है। भिलाई स्टील प्लांट, प्राइवेट कंपनियों पर फोकस किया जाएगा। 12 साल से काम करने वाले मजदूरों की हिस्ट्री निकाली गई तो पता चला कि कागजों में 5 ठेकेदार बदल गए, लेकिन वह काम एक ही ठेकेदार के यहां काम करता रहा। यही अंधकार को दूर करने पर जोर दिया जाएगा।

दूसरी ओर बोकारो स्टील प्लांट में भी भिलाई स्टील प्लांट की तरह नॉन एक्स कर्मचारी संघ अस्तित्व में आने वाला है। सोशल मीडिया पर सक्रिय रहने वाले मौजूदा यूनियन के खिलाफ माहौल बनाकर कर्मचारियों को अपने पक्ष में करने की कोशिश कर रहे हैं। नई यूनियन आने के बाद चुनाव में भी जोर आजमाने की तैयारी है।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: ऐसे, कैसे बनेगा SAIL नंबर 1, कर्मचारियों का लाखों बकाया, निलंबन, ट्रांसफर और भी बहुत कुछ…
Next: Bhilai Steel Plant: PBS 2 के कर्मचारियों ने किया ऐसा काम, पर्यावरण के लिए हो रहा नाम, बगीचा दे रहा गवाही

Related Stories

BOF Slag on Durgapur Township Roads Poses a Hazard CITU Offers These Suggestions 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

दुर्गापुर टाउनशिप की सड़कों पर BOF स्लैग से खतरा, जान जोखिम में, CITU ने दिए ये सुझाव

Azmat ali 03/10/2026
Bhilai Steel Plant 710 Apprentice Vacancies Opportunity for Candidates Ranging from ITI Holders to Graduates Application Deadline October 20 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Bhilai Apprentice: अप्रेंटिस के 710 पद, ITI से ग्रेजुएट तक के युवाओं को मौका; आवेदन की अंतिम तारीख 20 अक्टूबर, 9,600 से ₹12,300 तक स्टाइपेंड

Azmat ali 03/10/2026
Bhilai Civic Center Two Groups of Youths Clash Near a Tea Stall Three Injured
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

भिलाई सिविक सेंटर में मारपीट: चाय दुकान के पास युवकों के दो गुट भिड़े, तीन घायल, FIR

Azmat ali 02/10/2026

You May Have Missed

BOF Slag on Durgapur Township Roads Poses a Hazard CITU Offers These Suggestions 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

दुर्गापुर टाउनशिप की सड़कों पर BOF स्लैग से खतरा, जान जोखिम में, CITU ने दिए ये सुझाव

Azmat ali 03/10/2026
Bhilai Steel Plant 710 Apprentice Vacancies Opportunity for Candidates Ranging from ITI Holders to Graduates Application Deadline October 20 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Bhilai Apprentice: अप्रेंटिस के 710 पद, ITI से ग्रेजुएट तक के युवाओं को मौका; आवेदन की अंतिम तारीख 20 अक्टूबर, 9,600 से ₹12,300 तक स्टाइपेंड

Azmat ali 03/10/2026
Bhilai Civic Center Two Groups of Youths Clash Near a Tea Stall Three Injured
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

भिलाई सिविक सेंटर में मारपीट: चाय दुकान के पास युवकों के दो गुट भिड़े, तीन घायल, FIR

Azmat ali 02/10/2026
Ministry of Steel Target to Dispose of Over 20,000 Physical Files and 9,056 E-Files
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Ministry of Steel: 20 हजार से ज्यादा फिजिकल फाइलें और 9,056 ई-फाइलों के निपटारे का लक्ष्य

Azmat ali 02/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.