Skip to content
17/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • ईरान इज़रायल-अमेरिका युद्ध: PM मोदी की अपील पर SAIL RSP 50% पेट्रोल-डीजल की खपत करेगा कम, ऑनलाइन मीटिंग पर ज़ोर
  • ताज़ा ख़बरें
  • देश

ईरान इज़रायल-अमेरिका युद्ध: PM मोदी की अपील पर SAIL RSP 50% पेट्रोल-डीजल की खपत करेगा कम, ऑनलाइन मीटिंग पर ज़ोर

Azmat ali 14/05/2026 1 minute read
Iran-Israel US War SAIL RSP to Reduce Petrol-Diesel Consumption on PM Modi Appeal Emphasis on Online Meetings

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील, विद्युत मंत्रालय के निर्देश पर राउरकेला स्टील प्लांट ने सभी विभागों के लिए गाइडलाइन जारी की।

  • पीएम मोदी की अपील के बाद राउरकेला स्टील प्लांट में ईंधन बचत अभियान।
  • डीजल-पेट्रोल की खपत घटाने प्रबंधन का बड़ा आदेश।
  • सभी विभागों को ईंधन खपत में 50% कटौती का लक्ष्य
  • सीआईएसएफ और फायर सर्विसेज को 30% कटौती का निर्देश
  • पुराने और ज्यादा ईंधन खपत वाले वाहनों का उपयोग होगा बंद
  • कार्यालय वाहनों के लिए कार पूलिंग पर जोर
  • विभागीय बैठकों को ऑनलाइन मोड में करने का निर्देश
  • फिजिकल मीटिंग केवल आपात स्थिति में होगी
  • ईंधन खपत की साप्ताहिक रिपोर्ट प्रबंधन को भेजी जाएगी

सूचनाजी न्यूज, राउरकेला। ईरान इजरायल-अमेरिका युद्ध से तेल संकट से निपटने के लिए पीएम मोदी की अपील पर सेल आरएसपी ने बड़ा फैसला ले लिया है। सेल राउरकेला स्टील प्लांट (आरएसपी) प्रबंधन ने ईंधन बचत और ऊर्जा संरक्षण को लेकर बड़ा कदम उठाया है। 10 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन और विद्युत मंत्रालय के राष्ट्रीय निर्देश के बाद आरएसपी प्रबंधन ने सभी विभागों के लिए सख्त गाइडलाइन जारी की है।

प्रबंधन ने कहा है कि देशव्यापी ऊर्जा संरक्षण अभियान के तहत ईंधन की खपत कम करने के लिए तत्काल प्रभाव से कई कदम लागू किए जाएंगे। इस संबंध में सभी कर्मचारियों और विभागाध्यक्षों को निर्देश जारी किए गए हैं।

ईंधन खपत में 50 फीसदी कटौती का लक्ष्य

राउरकेला स्टील प्लांट के डायरेक्टर इंचार्ज आलोक वर्मा के कार्यालय से जारी आदेश में कहा गया है कि सीआईएसएफ और अग्निशमन सेवाओं को छोड़कर सभी विभागाध्यक्ष अपने-अपने क्षेत्रों में डीजल और पेट्रोल की खपत में 50 प्रतिशत तक कमी सुनिश्चित करेंगे। इसके लिए प्रक्रिया दक्षता बढ़ाने और अधिक ईंधन खपत वाले पुराने वाहनों का उपयोग बंद करने पर जोर दिया गया है। वहीं सीआईएसएफ और अग्निशमन सेवाओं को भी ईंधन की खपत में 30 प्रतिशत कमी लाने का लक्ष्य दिया गया है।

कार पूलिंग और सीमित वाहन उपयोग के निर्देश
प्रबंधन ने कार्यालय वाहनों की आवाजाही को अनुकूलित करने का निर्देश दिया है। जहां संभव हो, वहां कार पूलिंग अपनाने को कहा गया है ताकि अनावश्यक ईंधन खर्च को रोका जा सके।

साप्ताहिक मॉनिटरिंग होगी

आदेश में कहा गया है कि सभी विभागाध्यक्ष अपने विभाग की ईंधन खपत की नियमित निगरानी करेंगे। सीजीएम (मैकेनिकल) को समग्र ईंधन खपत की समीक्षा की जिम्मेदारी दी गई है। वे हर सप्ताह ईंधन खपत में कमी की रिपोर्ट ईडी (वर्क्स) और डीआईसी कार्यालय को सौंपेंगे।

ऑनलाइन मीटिंग को बढ़ावा

ईंधन की बचत के लिए विभागीय बैठकों को ऑनलाइन या वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग मोड में आयोजित करने का निर्देश दिया गया है। प्रबंधन ने स्पष्ट किया है कि केवल आपातकालीन परिस्थितियों में ही फिजिकल मीटिंग आयोजित की जाए।

समस्या होने पर ईडी से लेनी होगी मंजूरी

प्रबंधन ने कहा है कि यदि किसी विभाग को इन निर्देशों के पालन में परेशानी आती है तो संबंधित ईडी से अनुमति लेनी होगी और इसकी सूचना डीआईसी कार्यालय को देनी होगी।

बिजली और ईंधन की खपत कम करें

राउरकेला स्टील प्लांट के निदेशक प्रभारी कार्यालय से जारी आदेश में सभी विभागों को बिजली और ईंधन की खपत कम करने के लिए तत्काल कदम उठाने को कहा गया है। इसके अलावा विभागों को कार्यालयों और आवासीय क्षेत्रों में अनावश्यक रूप से चल रहे एयर कंडीशनर, कूलर और पंखों को बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं। मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल मेंटेनेंस विभागों को ईंधन और बिजली की खपत की नियमित निगरानी करने को कहा गया है।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: Steel Authority of India Limited: हटाए गए CGM टाउनशिप, सीजीएम प्रोजेक्ट को नई जिम्मेदारी
Next: Employee News: पीएम मोदी की अपील पर दो दिन तक यहां वर्क फ्रॉम होम, एडवाइजरी जारी, SAIL में इंतजार, पढ़ें डिटेल

Related Stories

sail-news-bhilai-diploma-engineers-demand-an-increase-in-the-share-of-e0-level-posts-by-more-than-2-percent
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL NEWS: E0 में 2% से ज्यादा दें हिस्सेदारी, एंट्री लेवल से Junior Engineer, वरिष्ठ को Senior Section Engineer दें पदनाम

Azmat ali 17/09/2026
Bhilai Mayor Election BSP Officers Association President Narendra Banchhor will not Contest the Election
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

भिलाई महापौर चुनाव: ऐसा क्या हुआ कि BSP Officers Association अध्यक्ष एनके बंछोर चुनावी मैदान से हट गए पीछे

Azmat ali 17/09/2026
ISP Burnpur Union Election 3,514 Employees to Vote at this Booth Check the List
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: कर्मचारी को किस बूथ पर डालना है वोट, यहां देखें पूरी सूची

Azmat ali 17/09/2026

You May Have Missed

sail-news-bhilai-diploma-engineers-demand-an-increase-in-the-share-of-e0-level-posts-by-more-than-2-percent
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL NEWS: E0 में 2% से ज्यादा दें हिस्सेदारी, एंट्री लेवल से Junior Engineer, वरिष्ठ को Senior Section Engineer दें पदनाम

Azmat ali 17/09/2026
Bhilai Mayor Election BSP Officers Association President Narendra Banchhor will not Contest the Election
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

भिलाई महापौर चुनाव: ऐसा क्या हुआ कि BSP Officers Association अध्यक्ष एनके बंछोर चुनावी मैदान से हट गए पीछे

Azmat ali 17/09/2026
ISP Burnpur Union Election 3,514 Employees to Vote at this Booth Check the List
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: कर्मचारी को किस बूथ पर डालना है वोट, यहां देखें पूरी सूची

Azmat ali 17/09/2026
BSP Designations Dr Uday told CITU this Regarding the Change in Designations of Medical Personnel
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी पदनाम पर अच्छी खबर: मेडिकल कर्मियों के जल्द पदनाम परिवर्तन पर डॉ. उदय ने CITU से ये कहा…पढ़िए

Azmat ali 16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.