Skip to content
21/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Bhilai Steel Plant: PBS 2 के कर्मचारियों ने किया ऐसा काम, पर्यावरण के लिए हो रहा नाम, बगीचा दे रहा गवाही
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: PBS 2 के कर्मचारियों ने किया ऐसा काम, पर्यावरण के लिए हो रहा नाम, बगीचा दे रहा गवाही

08/06/2023 (Last updated: 09/10/2024)
Bhilai-Steel-Plant-PBS-2-employees-did-such-work-name-for-environment-garden-giving-testimony
  • पर्यावरण की दिशा में कार्य करने हेतु उपमहाप्रबंधक मोहन राव, वरिष्ठ प्रबंधक एम के चौबे, मोहम्मद रफी व रौनक सूर्यवंशी को सम्मानित किया गया।

सूचनाजी न्युज, भिलाई। भिलाई स्टील प्लांट के कर्मचारियों ने एक और बेहतर काम को अंजाम दिया है। भिलाई इस्पात संयंत्र प्रतिभाओं व चिंतनशील कर्मियों की भूमि है, जो कि उत्पादन के साथ साथ अपनी रुचि अनुसार सुरक्षा, पर्यावरण जैसे क्षेत्रों में भी अपना योगदान देते रहते हैं। ऐसा ही कार्य पीबीएस के कर्मियों द्वारा किया गया है।

पीबीएस कार्मिकों द्वारा वृहद पौधारोपण व सुंदर बगीचे का निर्माण किया गया है, जिसके लिए उन्हें विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भिलाई निवास में डायरेक्टर इंचार्ज भिलाई इस्पात संयंत्र अनिर्बान दास गुप्ता व स्वामी विवेकानन्द तकनीकी विश्विद्यालय के वाइस चांसलर एमके वर्मा की उपस्थिति में सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में ईडी वर्क्स अंजनी कुमार, ईडी फाइनेंस डाक्टर अशोक पंडा, चीफ मेडिकल ऑफिसर (जेएलएन अस्पताल), सीजीएम (पर्यावरण प्रबंधन) की भी उपस्थिति प्रमुख रूप से रही। गौरतलब है कि पीबीएस 2 कर्मियों द्वारा मुख्य महाप्रबंधक शक्ति उपयोगिताएं राजीव पांडेय के मार्गदर्शन विभाग प्रमुख एचके साहू के कुशल नेतृत्व तथा महाप्रबंधक संजय निखार, अभय कुमार, शेख ज़ाकिर, वीएस देवांगन व पीके मोहन के अनुवीक्षण में विभाग में खाली जमीन पर वृहद पौधारोपण व उद्यानों का निर्माण किया गया है।

इसमे से एक सुरक्षा संचेतना उद्यान भी है, जिसमें विभिन्न पर्सनल प्रोटेक्टिव इक्विपमेंट की उपयोगिता को दर्शाते हुए उद्यान बनाने का कार्य किया गया है, जिसका विगत दिनों उद्घाटन मुख्य महाप्रबंधक प्रभारी (रखरखाव व उपयोगिताऐ) असित साहा द्वारा किया गया था। इस दौरान महाप्रबंधक पर्यावरण विभाग उमा कटोच ने कहा कि उन्हें खुशी है कि संयंत्र सह व्यक्तिगत सुरक्षा व पर्यावरण को साथ लाकर उक्त अवधारणा आधारित उद्यानों का विकास पीबीएस विभाग द्वारा किया गया है।

पर्यावरण की दिशा में कार्य करने हेतु उपमहाप्रबंधक मोहन राव, वरिष्ठ प्रबंधक एम के चौबे, मोहम्मद रफी व रौनक सूर्यवंशी को उक्त कार्यक्रम में सम्मानित किया गया।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: भिलाई और बोकारो में आ रही एक और यूनियन, छत्तीसगढ़ प्लेसमेंट कर्मचारी संघ करेगा भंडाफोड़
Next: कर्मचारी से अधिकारी बनने वालों को BSP प्रबंधन ने दिया मंत्र, SAIL चेयरमैन की अपील पर भिलाई में अमल

Related Stories

IISCO Steel Plant Union Election ISP Management to Suspend Employees Who Created a Ruckus
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

IISCO Steel Plant Union Election: नेतागिरी का भूत उतारेगा प्रबंधन, नोटिस नहीं, सीधे सस्पेंड होंगे कर्मचारी

Azmat ali 21/09/2026
Kanyakubja Samajik Chetna Manch Ganeshotsav 2026 at Manav Ashram Sector 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म-संस्कृति

कान्यकुब्ज सामाजिक चेतना मंच: गणेशोत्सव 2026 में नई पीढ़ी को संस्कृति से जोड़ने और वरिष्ठ महिलाओं के योगदान की दिखी झलक

Azmat ali 20/09/2026
SAIL ISP Union Election INTUC Manifesto Released Promises include Menstrual Leave and More
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP Union Election: आ गया INTUC का संकल्प पत्र, पीरियड्स में छुट्टी, बाकी के लिए 30 वादे, पढ़ें

Azmat ali 20/09/2026

You May Have Missed

IISCO Steel Plant Union Election ISP Management to Suspend Employees Who Created a Ruckus
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

IISCO Steel Plant Union Election: नेतागिरी का भूत उतारेगा प्रबंधन, नोटिस नहीं, सीधे सस्पेंड होंगे कर्मचारी

Azmat ali 21/09/2026
Kanyakubja Samajik Chetna Manch Ganeshotsav 2026 at Manav Ashram Sector 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म-संस्कृति

कान्यकुब्ज सामाजिक चेतना मंच: गणेशोत्सव 2026 में नई पीढ़ी को संस्कृति से जोड़ने और वरिष्ठ महिलाओं के योगदान की दिखी झलक

Azmat ali 20/09/2026
SAIL ISP Union Election INTUC Manifesto Released Promises include Menstrual Leave and More
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP Union Election: आ गया INTUC का संकल्प पत्र, पीरियड्स में छुट्टी, बाकी के लिए 30 वादे, पढ़ें

Azmat ali 20/09/2026
SAIL Personnel Deprived of 39 Months Arrears and Hardship Allowance Due to the Modi Governments Affordability Clause
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL कार्मिकों के 39 माह के एरियर पर Modi सरकार के अफोर्डेबिलिटी क्लॉज़ की कैंची, हार्डशिप अलाउंस भी अटका, लाखों का झटका, चौथे PRC पर नज़र

Azmat ali 20/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.