SAIL BSP के ABP 2024-25 पर बड़े फैसले: बंद होगी रेल मिल...
एबीपी पर लार्ज ग्रुप इंटरेक्शन हेतु संवाद कार्यक्रम का आयोजन। रेल की मांग को देखते हुए एक नयी रेल मिल बनाने की भी योजना पर विचार चल रहा है। पुराने रेल मिल को क्रमशः हटाया जाएगा। सूचनाजी न्यूज़, भिलाई। सेल- भिलाई इस्पात संयंत्र (SAIL Bhilai Steel Plant) के बिजनेस एक्सीलेंस विभाग (Business Excellence Department) द्वारा, एनुअल बिजनेस पर्सपेक्टिव 2024-25 (एबीपी 2024-25) (Annual Business Perspective 2024-25 (ABP 2024-25)) पर लार्ज ग्रुप इंटरेक्शन हेतु संवाद कार्यक्रम का आयोजन सिविक सेंटर स्थित महात्मा
- एबीपी पर लार्ज ग्रुप इंटरेक्शन हेतु संवाद कार्यक्रम का आयोजन।
- रेल की मांग को देखते हुए एक नयी रेल मिल बनाने की भी योजना पर विचार चल रहा है। पुराने रेल मिल को क्रमशः हटाया जाएगा।
सूचनाजी न्यूज़, भिलाई। सेल- भिलाई इस्पात संयंत्र (SAIL Bhilai Steel Plant) के बिजनेस एक्सीलेंस विभाग (Business Excellence Department) द्वारा, एनुअल बिजनेस पर्सपेक्टिव 2024-25 (एबीपी 2024-25) (Annual Business Perspective 2024-25 (ABP 2024-25)) पर लार्ज ग्रुप इंटरेक्शन हेतु संवाद कार्यक्रम का आयोजन सिविक सेंटर स्थित महात्मा गाँधी कला मंदिर में किया गया।
ये खबर भी पढ़ें : ईपीएस 95 हायर पेंशन से वंचित करने की तैयारी, अब कोर्ट जाने की बारी, बड़ा नुकसान
संयंत्र के निदेशक प्रभारी अनिर्बान दासगुप्ता के मुख्य आतिथ्य में किया गया।
इस अवसर पर संयंत्र के कार्यपालक निदेशक (परियोजनाएं) एस मुखोपाध्याय, कार्यपालक निदेशक (वित्त एवं लेखा) डॉ अशोक कुमार पंडा, कार्यपालक निदेशक (रावघाट) समीर स्वरुप, कार्यपालक निदेशक (कार्मिक एवं प्रशासन) पवन कुमार, कार्यपालक निदेशक (माइंस) बीके गिरी, कार्यकारी कार्यपालक निदेशक (वर्क्स) तापस दासगुप्ता उपस्थित थे।
ये खबर भी पढ़ें : भिलाई स्टील प्लांट: क्वेस्ट ऑन प्रश्नोत्तरी में आप भी लीजिए हिस्सा, मिलेगा बम्पर इनाम
संवाद सत्र के बाद भिलाई बिरादरी को संबोधित करते हुए निदेशक प्रभारी अनिर्बान दासगुप्ता ने सभी को बीते वित्त वर्ष की सफलता और श्रेष्ठ उत्पादन के लिए बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि हम सब के मिलकर काम करने से हासिल हुई है।
इसके लिए आप सभी बधाई के पात्र है। उन्होंने कहा कि प्रस्तुतीकरण में आप सब ने देखा कि थोड़ी सी कमी विभिन्न क्षेत्रों में रह गई है पर मुझे आशा है कि यह कमी हम इस वित्त वर्ष में पूरा कर लेंगे। उन्होंने बेहतर निष्पादन के लिए सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए कहा कि जहां भी सुरक्षा में सुधार हुआ है वहां निष्पादन में भी सुधार देखने को मिला है।
ये खबर भी पढ़ें : SAIL राउरकेला स्टील प्लांट की खदान से आई हड़कंप मचाने वाली फोटो, पढ़िए डिटेल
हाउसकीपिंग, सुरक्षा और इक्विपमेंट की उपलब्धता और आपसी संवाद आपके कार्य को बेहतर बनाता है। उन्होंने सुरक्षा पर विशेष जोर देते हुए कहा कि सुरक्षा किसी व्यक्ति विशेष या विभाग की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है। हम सब सुरक्षा वारियर है। हमें पसीने से इस्पात बनाना है खून से नहीं।
ये खबर भी पढ़ें : SAIL राउरकेला स्टील प्लांट की खदान से आई हड़कंप मचाने वाली फोटो, पढ़िए डिटेल
उन्होंने कहा कि इस्पात निर्माण में खदानों की स्थिति महत्वपूर्ण है, यह हमारे लिए ‘लक्ष्मी’ है। उन्होंने खदानों से उत्पादन बढ़ाने पर जोर देते हुए कहा कि हमें नई खदानें भी प्रारंभ करनी है।
शासन और सबके सहयोग से रावघाट में हम उत्पादन शुरू कर पाए हैं इसे हमे और बढ़ाना है। रावघाट से अयस्क मिलने से हमारी बहुत सी समस्याएं कम होंगी।
ये खबर भी पढ़ें : SAIL राउरकेला स्टील प्लांट की खदान से आई हड़कंप मचाने वाली फोटो, पढ़िए डिटेल
हेड हार्डेंड रेल को विकसित किया
संवाद सत्र में पूछे गये प्रश्न के उत्तर में संयंत्र के निदेशक प्रभारी अनिर्बान दासगुप्ता ने कहा कि बाजार और मांग को ध्यान में रखते हुए आगामी वर्ष की उत्पादन योजना बनायी जाती है।
रेल की मांग को देखते हुए हमने हेड हार्डेंड रेल को विकसित किया है। इसमें कड़ी मेहनत लगी है। हाल ही में हमने एक रैक भेजी है और शीघ्र ही एक और रैक रवाना करेंगे।
ये खबर भी पढ़ें : World Crude Steel Production: चीन का 7.8% क्रूड स्टील प्रोडक्शन घटा, भारत का इतना ही बढ़ा
पुराने रेल मिल को क्रमशः हटायेंगे
उन्होंने चर्चा में कहा कि रेल की मांग को देखते हुए एक नयी रेल मिल बनाने की भी योजना पर विचार चल रहा है। पुराने रेल मिल को क्रमशः हटायेंगे। उन्होंने पर्यावरण के संदर्भ में चर्चा करते हुए कहा कि आज हम सभी मिलकर शपथ लें कि हम सब भिलाई की हरियाली को बढ़ाने के लिए अपने-अपने स्तर पर प्रयास करेंगे।
ये खबर भी पढ़ें : Big News: छत्तीसगढ़ में 11 लोकसभा सीट, 5 सीट से दुर्ग जिले के नेता लड़ रहे चुनाव
शिवनाथ नदी से पानी लाने का प्रयास
उन्होंने जल की खपत को कम करने के लिए टाउनशिप के निवासियों से आह्वान किया कि सभी मिलकर प्रयास करें कि कम से कम जल का उपयोग करें।
उन्होंने चर्चा में बताया कि भिलाई में पानी की कमी को पूरा करने के लिए शिवनाथ नदी से पानी लाने का प्रयास किया जा रहा है इससे आगे भिलाई को जल की कमी नहीं होगी। उन्होंने प्रबंधन और कार्मिकों के बीच में संवाद बढ़ाने पर जोर देते हुए कहा कि हम प्रयास करेंगे कि आपके उपयुक्त सुझावों को लागू कर पाये।
ये खबर भी पढ़ें : Bhilai Steel Plant: एक ही घर में दोबारा हादसा, जान जाने के इंतजार में BSP
उत्पादन, उत्पादकता और लाभप्रदता बनाये रखने के लिए प्रयास
सर्वप्रथम संचालनकर्ता ने आयोजन को प्रतिपादित करते हुए संक्षिप्त विवरण दिया। इसी क्रम में संयंत्र के सुरक्षा अभियांत्रिकी विभाग, पीपीसी और वित्त एवं लेखा विभाग की ओर से क्रमशः प्रस्तुतीकरण दिये। संयंत्र द्वारा सुरक्षा मानक अपनाते हुए उत्पादन, उत्पादकता और लाभप्रदता बनाये रखने के लिए किये जा रहे प्रयासों का विवरण दिया।
सेफ्टी पर प्रस्तुतीकरण, पीपीसी पर प्रस्तुतीकरण शंकरलाल और वित्त एवं लेख विभाग पर प्रस्तुतीकरण उप महाप्रबंधक एचएस गिलहरे एवं सहायक प्रबंधक निकिता केसवानी ने दिया।
ये खबर भी पढ़ें : Sail RSP News: आप हो जाइए सतर्क, ये तस्वीर आपको डरा देगी
वित्त वर्ष 2024-25 के लिए चर्चा
स्टील ऑथोरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड और भिलाई इस्पात संयंत्र हेतु वित्त वर्ष 2024-25 के लिए विभिन्न क्षेत्रों जैसे उत्पादन, अनुरक्षण तथा सुरक्षा के लक्ष्यों पर चर्चा की गयी। प्रस्तुतीकरण के बाद संवाद सत्र का आयोजन किया गया।
इस सत्र में संयंत्र के कार्मिकों, अधिकारियों और श्रमिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने विभिन्न विषयों पर प्रश्न किये, जिनका उत्तर संयंत्र के निदेशक प्रभारी अनिर्बान दासगुप्ता, कार्यपालक निदेशक (परियोजनाएं) एस मुखोपाध्याय, कार्यपालक निदेशक (वित्त एवं लेखा) डॉ अशोक कुमार पंडा, कार्यपालक निदेशक (रावघाट) समीर स्वरुप, कार्यपालक निदेशक (कार्मिक एवं प्रशासन) पवन कुमार, कार्यपालक निदेशक (माइंस) बीके गिरी, कार्यकारी कार्यपालक निदेशक (वर्क्स) तापस दासगुप्ता ने विषयों के अनुरूप, अनुकूल जवाब दिये।
ये खबर भी पढ़ें : भिलाई इस्पात संयंत्र ने भारतीय रेलवे को भेजी R-350 हीट-ट्रीटेड रेल की दूसरी रेक
सेल के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स
एनुअल बिजनेस पर्सपेक्टिव में, सेल के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स द्वारा 2024-25 में कंपनी के लिए निर्धारित लक्ष्य, चुनौतियों और उनके समाधान के बारे में चर्चा की गई। जिसमें विभिन्न विभागों के उच्च अधिकारियों ने, संयंत्र के उच्च प्रबंधन से प्रत्यक्ष रूप से वित्त वर्ष 2024-25 की योजनाओं और वित्त वर्ष 2023-24 में आई चुनौतियों के साथ प्राप्त उपलब्धि पर बातचीत की।
ये खबर भी पढ़ें : Chhattisgarh Big News: भीषण गर्मी में सरकार का स्कूलों के लिए बड़ा फैसला, मंडे से नहीं लगी क्लासेस
सभी प्रभावी सूचना अधिकारियों के साथ साथ कार्मिकों तक पहुँचाना चाहिए
इस संवाद कार्यक्रम का आयोजन एबीपी 2024-25 से सम्बन्धित सभी प्रभावी सूचनाओं को संयंत्र के अधिकारियों के साथ साथ कार्मिकों तक पहुँचाने के लिए किया गया। कार्यक्रम का संचालन उप प्रबंधक (एचआरडी) सुष्मिता पाटला द्वारा किया गया एवं धन्यवाद ज्ञापन महाप्रबंधक (बीई) मनोज कुमार दुबे द्वारा दिया गया।
ये खबर भी पढ़ें : Chhattisgarh Big News: भीषण गर्मी में सरकार का स्कूलों के लिए बड़ा फैसला, मंडे से नहीं लगी क्लासेस