Skip to content
17/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • ईपीएस 95 हायर पेंशन से वंचित करने की तैयारी, अब कोर्ट जाने की बारी, बड़ा नुकसान
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • ताज़ा ख़बरें

ईपीएस 95 हायर पेंशन से वंचित करने की तैयारी, अब कोर्ट जाने की बारी, बड़ा नुकसान

14/04/2024 1 minute read
EPS-95-Higher-Pension-Now-turn-to-go-to-court-big-loss1

जहां तक जानकारी मिल रही है कि कभी भी ईपीएफओ ने सेल के किसी ट्रस्ट पर कोई सवाल नहीं उठाया है।

सूचनाजी न्यूज, छत्तीसगढ़। ईपीएस 95 हायर पेंशन (EPS 95 Higher Pension) को लेकर ईपीएफओ (EPFO) के खिलाफ पेंशनर्स एक बार फिर कोर्ट की शरण में जाने की तैयारी कर रहे हैं।

उच्च पेंशन खाते में आने वाला ही था कि कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (Employees Provident Fund Organisation) ने अपना फैसला बदल दिया। पेंशनर्स को जारी डिमांड लेटर वापस लेने के साथ ही जमा पैसा तक लौटा दिया। इसको लेकर पेंशनर्स कोर्ट का सहारा लेने वाले हैं।

ये खबर भी पढ़ें : EPS 95 पेंशन की ताज़ा खबर: ईपीएस कॉर्पस घाटे में, EPFO और PM पर यह दावा

उच्च पेंशन के भुगतान से पहले सेल के सभी यूनिट के सीपीएफ ट्रस्ट (SAIL CPF Trust) पर ईपीएफओ ने गंभीर सवाल लगाते हुए जमा राशि को लौटा दिया है। पेंशनर्स का कहना है कि पीएफ ट्रस्ट और ईपीएफओ के बीच का विवाद है।

ये खबर भी पढ़ें : EPS-95 Pension: न्यूनतम पेंशन 7500+DA संभव नहीं…!

इसमें पेंशनर्स को क्यों पीसा जा रहा है। सेल (SAIL) की सभी यूनिट के पीएफ ट्रस्ट (PF Trust) के अंशदान पर ईपीएफओ हर साल ऑडिट (Audit) करता रहा है। बावजूद, अब अब जब पेंशन देने की बारी आई तो बहानेबाजी की जा रही है।

इसलिए कोर्ट से ही अब न्याय की उम्मीद है। सुप्रीम कोर्ट में चली लंबी लड़ाई के बाद पेंशनर्स को उच्च पेंशन का अधिकार मिला था। अब उसी पेंशन पर विराम लगाने का पूरा इंतजाम कर दिया गया है।

ये खबर भी पढ़ें : ईपीएस 95 उच्च पेंशन योजना का विकल्प चुनने वालों के साथ EPFO कर रहा Denial Of Justice…!

ईपीएफओ शुल्क लेता रहा और ऑडिट भी किया

बताया जा रहा है कि Steel Authority of India Limited-सेल के सभी पीएफ ट्रस्ट ने अधिक बेसिक-डीए (Basic-DA) पर कंट्रीब्यूशन लिया और कंपनी कंट्रीब्यूशन दिया, जिसकी अनुमति उससे नहीं ली गई है।

जबकि ईपीएस 95 के तहत ईपीएफओ के तरफ से वेज सीलिंग 15 हजार के अनुसार सभी पीएफ ट्रस्ट ने ईपीएस 95 के तहत 15 हजार का 8.33 प्रतिशत ईपीएफओ को अंशदान भेजता रहा।

साथ ही सभी प्रशासनिक शुल्क का भी भुगतान पीएफ ट्रस्ट की तरफ से किया जाता रहा। साथ ही प्रत्येक वर्ष ऑडिट भी होता रहा।

ये खबर भी पढ़ें : पेंशनभोगी 80 वर्ष की आयु तक जीवित है तो पेंशन के रूप में मिलेंगे 83 लाख’

ईपीएस 95 हायर पेंशन से वंचित होने वाले पेंशनर्स बोले…

सेल के भिलाई स्टील प्लांट (Bhilai Steel Plant) से रिटायर राजेंद्र पिल्लै ने Suchnaji.com को बताया कि ईपीएफओ नियम के पालन करने की बात कर रहा है। लेकिन, हर साल ऑडिट करने वाले ईपीएफओ मौन क्यों था, इसका जवाब भी कर्मचारी भविष्य निधि संगठन को देना होगा।

पीएफ ट्रस्ट पीएफ रूल से 12 प्रतिशत तक काटता है। ट्रस्ट घाटा में जाता है तो इसकी भरपाई कंपनी करेगी। ऐसे में कार्मिकों को उलझाना ठीक नहीं है। पेंशनर्स के बीच चर्चा है कि कोर्ट जाने की जरूरत पड़ेगी तो जाएंगे।

कार्मिकों को प्रताड़ित किया गया। इतने दिनों तक कानूनी लड़ाई के बाद अब इसे और लंबा ईपीएफओ (EPFP) खींच रहा है।

ये खबर भी पढ़ें : EPS 95 हायर पेंशन: अदालत को भरमाने में जुटा EPFO, Pro-Rata Basis पर पेंशनभोगियों से बेईमानी…!

लोकसभा चुनाव तक EPFO भी खामोश

ईपीएस 95 पेंशन आंदोलन से जुड़े श्रमिक नेताओं का कहना है कि जहां तक जानकारी मिल रही है कि कभी भी ईपीएफओ ने सेल के किसी ट्रस्ट पर कोई सवाल नहीं उठाया है। ईपीएफओ ने 11-बी का लेटर दिया है। क्लॉज के तहत डिमांड नोटिस को वापस किया गया है।

दिल्ली से गाइडलाइन मिलने तक इंतजार करने की बात सामने आ रही है। लोकसभा चुनाव खत्म होने तक ईपीएफओ कुछ भी करने के मूड में नहीं है।

ये खबर भी पढ़ें : EPS-95 पेंशनभोगी और परिजन बहुत दुखी, गुस्सा आया बाहर

सेल बीएसपी प्रबंधन को भी एक्टिव होना चाहिए

वहीं, सेल (SAIL) प्रबंधन अब तक क्या कर रहा है? कार्मिक लाखों रुपए दे रहे हैं। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के आधार पर राजी है। इम्प्लायर की खामोशी भी खटक रही है। बीएसपी (BSP) प्रबंधन को भी आगे बढ़कर काम करना चाहिए।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: EPS 95 Higher Pension: खाते में पैसा भेजने से पहले EPFO का अड़ंगा, पढ़िए SAIL CPF Trust विवाद
Next: नगरनार स्टील प्लांट में रिश्वतखोरी, NMDC, मेकॉन के 8 अफसर फंसे, BJP को 586 करोड़ का चुनावी चंदा देने वाली कंपनी पर CBI ने की FIR

Related Stories

BSP Designations Dr Uday told CITU this Regarding the Change in Designations of Medical Personnel
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी पदनाम पर अच्छी खबर: मेडिकल कर्मियों के जल्द पदनाम परिवर्तन पर डॉ. उदय ने CITU से ये कहा…पढ़िए

Azmat ali 16/09/2026
Coal India BMS-AITUC President and INTUC leaders join HMS
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India: BMS-AITUC के अध्यक्ष और इंटक नेताओं ने छोड़ा साथ, थामा HMS का हाथ

Azmat ali 16/09/2026
Kumar Amit met the CGM Demanded the Withdrawal of the arbitrary Notice issued to BSL Employees and the Allotment of D-type Quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जर्जर आवास पर गुस्सा: कुमार अमित CGM से बोले-BSL कर्मियों को तुगलकी नोटिस नहीं, दीजिए D-टाइप आवास

Azmat ali 16/09/2026

You May Have Missed

BSP Designations Dr Uday told CITU this Regarding the Change in Designations of Medical Personnel
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी पदनाम पर अच्छी खबर: मेडिकल कर्मियों के जल्द पदनाम परिवर्तन पर डॉ. उदय ने CITU से ये कहा…पढ़िए

Azmat ali 16/09/2026
Coal India BMS-AITUC President and INTUC leaders join HMS
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India: BMS-AITUC के अध्यक्ष और इंटक नेताओं ने छोड़ा साथ, थामा HMS का हाथ

Azmat ali 16/09/2026
Kumar Amit met the CGM Demanded the Withdrawal of the arbitrary Notice issued to BSL Employees and the Allotment of D-type Quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जर्जर आवास पर गुस्सा: कुमार अमित CGM से बोले-BSL कर्मियों को तुगलकी नोटिस नहीं, दीजिए D-टाइप आवास

Azmat ali 16/09/2026
EPFO __Big News PM Modis major Gift a day before his birthday Approval granted to Raise the EPFO __Wage Limit from 15,000 to 25,000
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • ताज़ा ख़बरें

EPFO ​​Big News: बर्थडे से एक दिन पहले पीएम मोदी का बड़ा तोहफा,  ईपीएफओ वेतन सीमा 15,000 से बढ़ाकर 25 हजार, मंत्रिमंडल की मंजूरी

Azmat ali 16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.