Breaking News: चंदा वसूली और लेटर पैड के इस्तेमाल पर 5 BMS नेताओं को नोटिस, पढ़िए डिटेल
भिलाई स्टील प्लांट की मान्यता प्राप्त यूनियन बीएमएस में गुटबाजी का दिख रहा असर। सूचनाजी न्यूज, भिलाई। भिलाई स्टील प्लांट (Bhilai Steel Plant) की मान्यता प्राप्त यूनियन बीएमएस पर एक बार फिर आफत आ गई है। गुटबाजी इतनी बढ़ चुकी है कि अब 5 पदाधिकारियों को बाहर करने का रास्ता तैयार हो गया है। चंदा वसूली और लेटर पैड के इस्तेमाल के आरोप में महामंत्री चन्ना केशवलू ने 5 पदाधिकारियों को नोटिस दे दिया है। ये खबर भी पढ़ें : SAIL Bokaro Steel Plant: निजी अस्पतालों के विकास के लिए BGH को किया जा रहा बर्बाद आरोपो
- भिलाई स्टील प्लांट की मान्यता प्राप्त यूनियन बीएमएस में गुटबाजी का दिख रहा असर।
पढ़िए महामंत्री चन्ना केशवलू की ओर से जारी नोटिस का मजमून…
रविशंकर सिंह (कार्यकारी अध्यक्ष)
विषयः आपके द्वारा संगठन के निर्देशों का बार बार अवहेलना करने के संबंध में अंतिम नोटिस। भिलाई इस्पात मज़दूर संघ द्वारा प्रेषित नोटिस पत्र क्रमांक 01 /दिनांक 4/5/2024 के माध्यम से। आपको स्पष्ट रूप से समझाइस दी गई थी कि आप किसी भी प्रकार का विज्ञप्ति अथवा लिखा पढ़ी बिना महामंत्री के संज्ञान में लाए नहीं करेंगे। लेकिन देखने में आ रहा है कि आप बार बार समझाइश देने के बाद भी समाचार पत्रों में संगठन का लेटर पैड का उपयोग बिना महामंत्री के संज्ञान में लाए दुरुपयोग कर रहे है। ये खबर भी पढ़ें : Bhilai Township में लीज मामला सुलझा नहीं, अब उलझा, PM Modi और सांसद तक आई ये बात आप के द्वारा संगठन व महामंत्री के बगैर जानकारी के रसीद बुक का इस्तेमाल कर ठेकेदारों से अवैध वसूली करना संगठन के विरुद्ध कार्य करना एवं संगठन को बदनाम करने का कार्य है। इसलिए आपको पुन एव अंतिम स्पष्टीकरण दिया जा रहा है कि आप 72 घंटे के अंदर अपना इस पत्र का लिखित रूप से जवाब देवे जवाब नहीं देने पर माना जाएगा कि आप अपनी गलती स्वीकार कर लिये है। संतोषप्रद जवाब नहीं देने पर आपके विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई किया जाएगा । ये खबर भी पढ़ें : Bhilai Steel Plant: बायोमैट्रिक अटेंडेंस RFID पर BWU ने प्रबंधन को जमकर कोसा, खोली पोलविनोद उपाध्याय, उपाध्यक्ष
विषय: संगठन के जानकारी के विरुद्ध अवैध रूप से चंदा वसूली करने के संबंध में। आपके विषय में यह लगातार शिकायत प्राप्त हो रही है कि आपके द्वारा बिना रसीद के यूनियन के नाम पर चंदा वसूली की जा रही है। भिलाई इस्पात मजदूर संघ के महामंत्री होने के नाते मेरे द्वारा जांच करने पर जो साक्ष्य मिले, जिससे यह पुष्टि होता है कि आपके द्वारा बिना संगठन की जानकारी एवं बिना रसीद के यूनियन के नाम पर चंदे की राशि के रूप में अवैध वसूली की जा रही है। आपके इस कृत्य से संगठन की छवि धूमिल हुई है। इसलिए इस पत्र के प्राप्ति के तीन दिवस के भीतर अपना स्पष्टीकरण प्रस्तुत करें। अन्यथा आपके विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी। ये खबर भी पढ़ें : Big Breaking: रात में डाउन लाइन की कंचनजंगा एक्सप्रेस होगी रिटर्न, रेलवे की बड़ी तैयारीआईपी मिश्रा, उपाध्यक्ष
विषय: संगठन के जानकारी के विरुद्ध अवैध रूप से चंदा वसूली करने के संबंध में। आपके विषय में यह लगातार शिकायत प्राप्त हो रही है कि आपके द्वारा बिना रसीद के यूनियन के नाम पर चंदा वसूली की जा रही है। भिलाई इस्पात मजदूर संघ के महामंत्री होने के नाते मेरे द्वारा जांच करने पर जो साक्ष्य मिले, जिससे यह पुष्टि होता है कि आपके द्वारा बिना संगठन की जानकारी एवं बिना रसीद के यूनियन के नाम पर चंदे की राशि के रूप में अवैध वसूली की जा रही है। अत: आपके इस कृत्य से संगठन की छवि धूमिल हुई है। इसलिए इस पत्र के प्राप्ति के तीन दिवस के भीतर अपना स्पष्टीकरण प्रस्तुत करें, अन्यथा आपके विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी। ये खबर भी पढ़ें : BSP के भगौड़े नेताओं ने काम करने वाले का ही कराया ट्रांसफर, फंसा 3 बार स्टेंट लगवाने वाला बेचारा कर्मीहरिशंकर चतुर्वेदी, संयुक्त महामंत्री
विषय: संगठन के जानकारी के विरुद्ध अवैध रूप से चंदा वसूली करने के सम्बन्ध में। आपके विषय में यह लगातार शिकायत प्राप्त हो रही है कि आपके द्वारा बिना रसीद के यूनियन के नाम पर चंदा वसूली की जा रही है। भिलाई इस्पात मजदूर संघ के महामंत्री होने के नाते मेरे द्वारा जांच करने पर जो साक्ष्य मिले, जिससे यह पुष्टि होता है कि आपके द्वारा बिना संगठन की जानकारी एवं बिना रसीद के यूनियन के नाम पर चंदे की राशि के रूप में अवैध वसूली की जा रही है। अत: आपके इस कृत्य से संगठन की छवि धूमिल हुई है। इसलिए इस पत्र के प्राप्ति के तीन दिवस के भीतर अपना स्पष्टीकरण प्रस्तुत करें, अन्यथा आपके विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी।
ये खबर भी पढ़ें : BSP में 1 जुलाई से बायोमेट्रिक से हाजिरी अनिवार्य करने पर भड़का BMS, लिया यह फैसला