BSP CPF Loan New Rules 2026: e-Sahyog से NRL आवेदन, OTP के बाद कैंसिल नहीं होगा, ऐसे निकालें पैसा
अब NRL के लिए कागज नहीं, e-Sahyog पर OTP से आवेदन होगा। और जमा होने के बाद वापस नहीं होगा। BSP का नया CPF NRL सर्कुलर जारी। हर महीने 23 तारीख को लोन आवेदन की प्रोसेसिंग होगी।
सूचनाजी न्यूज, भिलाई। अब CPF से Non-Refundable Loan (NRL) लेने की प्रक्रिया बदल गई है। और अब ये पूरी तरह e-Sahyog Portal से ऑनलाइन होगी। भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) के कर्मचारियों के लिए CPF (Contributory Provident Fund) के विरुद्ध नॉन-रिफंडेबल लोन (NRL) लेने की ऑनलाइन प्रक्रिया में बदलाव किया गया है।
e-Sahyog पोर्टल से करना होगा आवेदन
नई व्यवस्था के तहत कर्मचारी e-Sahyog पोर्टल पर Online Applications → Applications → Online CPF → NRL Application के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे।
मॉड्यूल खोलने पर कर्मचारी अपनी पिछली NRL आवेदन हिस्ट्री, CPF बैलेंस, खाते में न्यूनतम रखी जाने वाली राशि और पात्र लोन की रकम देख सकेंगे। इसके बाद ड्रॉपडाउन मेन्यू से लोन लेने का कारण चुनकर Check Eligibility पर क्लिक करना होगा। सिस्टम पात्रता के अनुसार लोन की राशि प्रदर्शित करेगा।
बैंक डिटेल और OTP का रखें ध्यान
कर्मचारी को आवेदन की राशि दर्ज करने के बाद बैंक खाते की जानकारी जांचनी होगी। अंतिम सबमिशन से पहले आवेदन को रिव्यू, अपडेट या डिलीट करने का विकल्प रहेगा।
नॉन-एग्जीक्यूटिव कर्मचारियों को OTP प्राप्त करने के लिए e-Sahyog पोर्टल पर अपना मोबाइल नंबर और ई-मेल अपडेट करना अनिवार्य है। एग्जीक्यूटिव के मामले में आधिकारिक मोबाइल नंबर और ई-मेल पर OTP भेजा जाएगा।
फाइनल सबमिशन के बाद आवेदन नहीं होगा रद्द
आवेदन की अंतिम प्रक्रिया में मोबाइल और ई-मेल पर प्राप्त OTP के जरिए टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन होगा। सफल सत्यापन के बाद आवेदन सबमिट होगा और भविष्य में ट्रैकिंग के लिए कंट्रोल नंबर जनरेट किया जाएगा। खास बात यह है कि एक बार सफल OTP सत्यापन के बाद आवेदन अंतिम रूप से जमा हो गया तो उसे कैंसिल नहीं किया जा सकेगा।
हर महीने 23 तारीख को होगी प्रोसेसिंग
हर महीने के अंतिम आवेदन की प्रोसेसिंग संबंधित महीने की 23 तारीख को दोपहर 12 बजे के बाद होगी। रविवार, सार्वजनिक अवकाश और बैंक अवकाश इसमें शामिल नहीं होंगे। सभी आवेदन F&A-Employee Services Section द्वारा प्रोसेस किए जाएंगे और संबंधित कर्मचारी को इसकी सूचना दी जाएगी।
सरल शब्दों में 10 बातों को समझिए
1. कहां मिलेगा
e-Sahyog Portal में जाएं - Online Applications -> Applications -> Online CPF -> NRL Application
2. अपनी जानकारी देखना
मॉड्यूल खोलते ही आपको दिखेगा-आपकी अब तक की NRL हिस्ट्री, CPF बैलेंस, खाते में कितना न्यूनतम बैलेंस रखना है, और आपको कितना लोन मिल सकता है।
3. कारण चुनना
लोन किस काम के लिए चाहिए, वो Dropdown से चुनें और Check Eligibility पर क्लिक करें। सिस्टम खुद बता देगा कि आपको कितना लोन मिलेगा।
4. रकम और बैंक डिटेल भरना
जितना लोन चाहिए उतनी रकम डालकर Save करें। Final Submit करने से पहले स्क्रीन पर दिख रही बैंक डिटेल को ध्यान से जांच लें, पैसा उसी खाते में जाएगा।
5. गलती सुधारना
Final Submit से पहले आप आवेदन को देख सकते हैं, बदल सकते हैं या डिलीट भी कर सकते हैं।
6. मोबाइल नंबर/ईमेल अपडेट करना-सबसे जरूरी
Non-Executive कर्मचारियों को पहले e-Sahyog में Applications -> Update Contact Details में अपना मोबाइल और ईमेल अपडेट करना होगा। क्योंकि OTP उसी नंबर / ईमेल पर आएगा। Executive का OTP उनके Official मोबाइल / ईमेल पर जाएगा।
7. OTP और कंट्रोल नंबर
Final Submit से पहले रजिस्टर्ड मोबाइल और ईमेल पर आया OTP डालना होगा। OTP सही होने पर ही आवेदन जमा होगा और एक कंट्रोल नंबर मिलेगा। इसी नंबर से बाद में आवेदन को ट्रैक करेंगे।
8. एक बार जमा तो कैंसिल नहीं होगा
OTP डालकर Final Submit करने के बाद आवेदन कैंसिल नहीं हो सकेगा। इसलिए Submit से पहले सब अच्छे से जांच लें।
9. पैसा कब प्रोसेस होगा
हर महीने की 23 तारीख को दोपहर 12 बजे के बाद उस महीने के आखिरी NRL आवेदन को प्रोसेस किया जाएगा। अगर 23 तारीख को रविवार, छुट्टी या बैंक हॉलिडे हुआ तो उस दिन नहीं होगा।
10. कौन करेगा
सभी आवेदन F&A-Employee Services Section प्रोसेस करेगा और कर्मचारी को इसकी सूचना दी जाएगी।