BSP Sector 9 Hospital: सीएमओ डॉ. संबिता पंडा को ED मेडिकल की जिम्मेदारी, पढ़ें बोकारो से भिलाई तक का सफर

SAIL भिलाई इस्पात संयंत्र में डॉ. संबिता पंडा को Executive Director (M&HS) का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया। जानिए उनका 30 साल का चिकित्सा सफर।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। सेल (SAIL) के भिलाई इस्पात संयंत्र में चिकित्सा सेवाओं के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक बदलाव किया गया है। सीएमओ डॉ. संबिता पंडा को Executive Director (Medical & Health Services), भिलाई इस्पात संयंत्र का कार्यभार सौंपा गया है। 

वर्तमान मुख्य चिकित्सा अधिकारी (M&HS), भिलाई इस्पात संयंत्र, तत्काल प्रभाव से Executive Director (M&HS) के कार्यों का निर्वहन करेंगी और इस पद की शक्तियों का प्रयोग करेंगी। यह जिम्मेदारी उनकी मौजूदा जिम्मेदारियों के अतिरिक्त होगी। वह तब तक इस पद का कार्यभार संभालेंगी, जब तक नियमित पदाधिकारी कार्यभार ग्रहण नहीं कर लेते अथवा अगले आदेश जारी नहीं होते। दोनों में जो पहले होगा, वही प्रभावी रहेगा। डॉ. संबिता पंडा का रिपोर्टिंग प्राधिकरण Director In-charge, Bhilai Steel Plant ही रहेगा। यह आदेश सेल कॉरपोरेट कार्यालय से जारी किया गया है। बता दें कि डॉक्टर संबिता का कार्यकाल दो साल बचा है।

ये खबर भी पढ़ें: Sector 6 Society Election: झूठा प्रचार करने वाले पूरे पैनल को बृज बिहारी मिश्र का कानूनी नोटिस, स्टे से ₹1.31 करोड़ तक का ये हिसाब

बोकारो से भिलाई तक करीब तीन दशक का चिकित्सा सफर

डॉ. संबिता पंडा का चिकित्सा क्षेत्र में लगभग तीन दशक का अनुभव रहा है। उनकी पेशेवर यात्रा की शुरुआत सेल के बोकारो जनरल अस्पताल में Lady Medical Officer के रूप में हुई। करीब दो वर्ष की सेवा के बाद जून 1996 में उन्होंने भिलाई के जवाहरलाल नेहरू अस्पताल एवं अनुसंधान केंद्र (JLNHRC) में Medical Officer के रूप में कार्यभार संभाला।

लगातार समर्पण, चिकित्सकीय दक्षता और प्रशासनिक अनुभव के बल पर उन्होंने Specialist, Consultant, Senior Consultant और Deputy Director जैसे महत्वपूर्ण पदों पर सेवाएं दीं। जून 2019 में उन्हें Joint Director की जिम्मेदारी मिली। जुलाई 2020 में उन्होंने शिशु रोग एवं नवजात शिशु चिकित्सा विभाग (Paediatrics and Neonatology) के विभागाध्यक्ष का दायित्व संभाला।

ये खबर भी पढ़ें: सेल एरियर विवाद: सीटू बोला-कर्मियों को उकसाता है प्रबंधन, संघर्ष होना तय, रहिए तैयार

शैक्षणिक योग्यता और विशेषज्ञता

डॉ. संबिता पंडा ने वर्ष 1990 में ओडिशा के बेरहामपुर स्थित MKCG मेडिकल कॉलेज से MBBS की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद National Board of Examinations से Paediatrics में Diplomate of National Board (DNB-MNAMS) की उपाधि हासिल की।

सितंबर 2018 में उन्होंने Christian Medical College, वेल्लोर और दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग स्थित University of the Witwatersrand के ALIVE कार्यक्रम के माध्यम से Advanced Vaccinology Fellowship Course भी पूरा किया।

मेडिकल शिक्षा और शोध में भी महत्वपूर्ण योगदान

डॉ. संबिता पांडा चिकित्सकीय सेवाओं के साथ मेडिकल शिक्षा और शोध गतिविधियों में भी सक्रिय रही हैं। वह National Board of Examinations in Medical Sciences (NBEMS) की फैकल्टी सदस्य के रूप में DNB विद्यार्थियों के शोध प्रबंध (Thesis) का मार्गदर्शन कर चुकी हैं।

उन्होंने विद्यार्थियों की आंतरिक सैद्धांतिक एवं प्रायोगिक परीक्षाएं, OSCE परीक्षाएं और DNB की अंतिम परीक्षाओं से जुड़ी शैक्षणिक गतिविधियों में योगदान दिया है। इसके अलावा External Examiner, Thesis Assessor और DNB पुनः मान्यता के लिए अस्पताल निरीक्षण से जुड़ी मूल्यांकनकर्ता की भूमिका भी निभाई है। JLNHRC में DNB Coordinator के रूप में उन्होंने स्नातकोत्तर चिकित्सा शिक्षा और प्रशिक्षण को मजबूत बनाने में योगदान दिया।

उन्होंने NNF-FGM और IAP Epidemiology Module के अंतर्गत Training of Trainers कार्यक्रमों में भी प्रशिक्षण प्राप्त किया। वर्ष 2020-2021 में वह Durg-Bhilai Academy of Paediatrics की अध्यक्ष भी रहीं।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL Township Monetisation Policy: मौद्रीकरण नीति से दूर रखें टाउनशिप, PM मोदी, इस्पात मंत्री से स्टील सिटी चेंबर की गुहार

राष्ट्रीय स्तर पर शोध पत्र और मेडिकल पुस्तकों में योगदान

डॉ. संबिता पंडा का शोध कार्य भी चिकित्सा जगत में उल्लेखनीय रहा है। उनके प्रकाशित शोध पत्रों में किशोर अवस्था के एक बालक में Multiple Sclerosis के दुर्लभ मामले, बच्चों में विषाक्तता के विभिन्न लक्षणों एवं परिणामों तथा Yellow Phosphorus Poisoning के एक मामले में Leukopenia और Hepatic Failure जैसे विषय शामिल हैं।

उन्होंने बाल चिकित्सा, अस्थमा, टीकाकरण और अन्य चिकित्सा विषयों पर विभिन्न राष्ट्रीय सम्मेलनों में फैकल्टी के रूप में भी भाग लिया है। बच्चों में Respiratory Infections से संबंधित प्रतिष्ठित दो खंडों वाली Respiratory Textbook में भी उन्होंने एक पूरा अध्याय लिखकर योगदान दिया है।

ये खबर भी पढ़ें: Central Minimum Wages: Dy. CLC ने बुलाई बैठक, इंटक पहुंचा, SAIL ISP प्रबंधन नदारद, अब 17 को मीटिंग, मांगे रिकॉर्ड

डॉ. त्रिनाथ दास भी सेल में दे चुके हैं उल्लेखनीय सेवाएं

डॉ. संबिता पंडा की इस उपलब्धि के साथ उनके परिवार का सेल से जुड़ाव भी खास है। उनके पति डॉ. त्रिनाथ दास जवाहरलाल नेहरू अस्पताल एवं अनुसंधान केंद्र में Respiratory Medicine विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष रह चुके हैं। उन्होंने भी सेल की चिकित्सा सेवाओं में उल्लेखनीय योगदान दिया है और संस्थान को कई उपलब्धियां दिलाई हैं।

करीब तीन दशक पहले Medical Officer के रूप में शुरू हुआ डॉ. संबिता पंडा का सफर अब भिलाई इस्पात संयंत्र में Executive Director (M&HS) की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी तक पहुंचा है। उनकी यह नई भूमिका चिकित्सा सेवाओं, मेडिकल शिक्षा, मरीजों की देखभाल और संस्थागत विकास के क्षेत्र में उनके लंबे अनुभव को उपयोग में लाने का अवसर है।