Exclusive News: SAIL बोयोमेट्रिक सिस्टम पूरी तरह फेल, मोबाइल फोटो से लग रही धड़ल्ले से अटेंडेंस, देखिए सबूत
इस्पात भवन में एनजेसीएस सदस्य और जीएम के सामने सच्चाई की जांच की गई। अज़मत अली, भिलाई। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल (Steel Authority of India Limited-SAIL) की नई व्यवस्था को भिलाई स्टील प्लांट में चौपट कर दिया गया है। कर्मचारियों और अधिकारियों के लिए चेहरा पहचान बायोमेट्रिक उपस्थिति प्रणाली (Face Recognation Biometric Attendance System) पटरी से उतर चुका है। ड्यूटी पहुंचे बगैर ही कर्मचारियों की हाजिरी मोबाइल पर भेजी गई फोटो से लग रही है। इसका सबूत सूचनाजी.कॉम के हाथ लगा है। ये खबर भी पढ़ें :
- इस्पात भवन में एनजेसीएस सदस्य और जीएम के सामने सच्चाई की जांच की गई।
Suchnaji.com ने भी साक्ष्य को अपने सामने देखा
सूचनाजी.कॉम ने भी इस दावे की सच्चाई जानने के लिए पूरी कोशिश की। सीआइएसएफ मुख्यालय के सामने बीएसपी के जोन-1 कार्यालय के गेट पर लगी मशीन पर पड़ताल की गई।
ये खबर भी पढ़ें Durg Breaking: SP, CSP, DSP, SDOP और जवानों के शहीद होने के बाद Family को ऐसे Help करेगा Police Department, देखिए वीडियो
बीएसपी के दो अधिकारियों की मौजूदगी में जांच करने के लिए एक श्रमिक नेता के मोबाइल पर फोटो लेकर उससे हाजिरी लगाई गई। सुबह 11.56 बजे अटेंडेंस लगी और थैंक्यू का मैसेज आया।
ये खबर भी पढ़ें सरकार का तुगलकी फरमान, एक-दो नहीं पांच लाख उल्लुओं को मारने का जारी हुआ फरमान
जीएम और एनजेसीएस सदस्य भी बने गवाह
इसी तरह इस्पात भवन में भी इसकी जांच की गई। इंटक के महासचिव व एनजेसीएस सदस्य वंश बहादुर सिंह, बिजनेस एक्सीलेंस डिपार्टमेंट के जीएम इंचार्ज मनोज कुमार दुबे के सामने एक एजीएम का अटेंडेंस मोबाइल की फोटो से लगा दिया गया।
ये खबर भी पढ़ें Big Breaking News: भिलाई स्टील प्लांट में कर्मचारियों की जान खतरे में, चाकू लेकर घुसे 5 चोर, CISF पर उठी अंगुली
जीएम साहब पहले इन्कार करते रहे, जब उनके सामने अटेंडेंस लगने का मैसेज आया तो वह अवाक रह गए। इस्पात भवन के चौथे फ्लोर की मशीन में ही ट्राई हुआ था। इंकॉस के अधिकारियों के भी होश उड़े हुए हैं।
ये खबर भी पढ़ें Bhilai Big Breaking: सैक्स रैकेट का खुलासा, 7 धराए, पहली बार कम उम्र की लड़कियां भी पकड़ाई, देखिए वीडियो