SAIL Durgapur Steel Plant: फिर हादसा, आग से कन्वेयर बेल्ट जला, गैलरी ध्वस्त
एक्सपांशन प्रोजेक्ट, कर्मचारियों की भर्ती और मेंटेनेंस पर उठा सवाल। सूचनाजी न्यूज, दुर्गापुर। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल (Steel Authority of India Limited-SAIL) के दुर्गापुर स्टील प्लांट (Durgapur Steel Plant) में फिर हादसा हो गया है। कोल हैंडलिंग प्लांट में भीषण आग लगी। आग की वजह से कन्वेयर बेल्ट जलकर खाक हो गया है। साथ ही जर्जर गैलरी भी ध्वस्त हो गई। समाचार लिखे जाने तक उत्पादन ठप था। ये खबर भी पढ़ें : Rourkela Steel Plant: ब्लास्ट फर्नेस ने जीता वित्त वर्ष 2023-24 का चैंपियंस ट्रॉफी,
- एक्सपांशन प्रोजेक्ट, कर्मचारियों की भर्ती और मेंटेनेंस पर उठा सवाल।
ये खबर भी पढ़ें : Rourkela Steel Plant: ब्लास्ट फर्नेस ने जीता वित्त वर्ष 2023-24 का चैंपियंस ट्रॉफी, SMS-2, सिंटरिंग प्लांट, रॉ मटेरियल हैंडलिंग प्लांट को भी अवॉर्ड
सीटू नेता व एनजेसीएस सदस्य विश्वरूप बनर्जी का कहना है कि कन्वेयर बेल्ट जल सकता है, स्ट्रक्चर गिरना चिंता का विषय है। लगातार हादसा हो रहा है। घायलों की संख्या बढ़ती जा रही है। प्रबंधन को अब प्लांट के एक्सपांशन पर तत्काल फैसला लेना होगा। पुराना प्लांट है। स्ट्रक्चर में दिक्कत हो रही है। किसी दिन बड़ा हादसा हो सकता है।
ये खबर भी पढ़ें : SAIL BSP: हिर्री डोलोमाइट खदान का क्रशिंग प्लांट बंद, कर्मचारियों का इंसेंटिव और ठेका मजदूरों का रुका वेतन
कर्मचारियों की नई भर्ती तक नहीं हो रही
वहीं, प्लांट में कर्मचारियों की भर्ती रुकी हुई है। हर साल हजारों कर्मचारी रिटायर हो रहे हैं। 30 साल तक सेवा देने वालों की जगह ठेका मजदूर नहीं ले सकते हैं। इसलिए यह खतरनाक है। स्किल की समस्या है। ये खबर भी पढ़ें : Breaking News: SAIL जूनियर आफिसर परीक्षा का फॉर्म भरिए 5 से 14 अप्रैल तक, JO सर्कुलर जारीप्रोडक्शन-प्रोडक्टिविटी सबसे आगे
जर्जर हालत में भी दुर्गापुर स्टील प्लांट ने प्रोडक्शन-प्रोडक्टिविटी को बरकरार रखा है। अब मुश्किल हो रहा है। पिछले साल से भी बेहतर रिजल्ट आया है। डीआइसी बीपी सिंह ने कहा कि दुर्गापुर का योगदान सबसे ज्यादा है। जर्जर प्लांट से क्षमता से अधिक रिजल्ट लिया जा रहा है। कहीं न कहीं हादसा को बढ़ावा है। हादसे से बचने के लि तत्काल एक्सपांशन प्रोजेक्ट पर अमल करना चाहिए।
ये खबर भी पढ़ें : EPS 95 Pension: पेंशनर्स की मांग, सियासी पैतरा, राजनाथ सिंह और घोषणा पत्र पर बड़ा अपडेट