Second Phase Election live: लोकसभा चुनाव की VVIP सीट और चर्चित चेहरे, देखिए

लोकसभा चुनाव के सेकंड फेज में 15 से ज्यादा चर्चित सीटें। सूचनाजी न्यूज, रायपुर। लोकसभा चुनाव (Loksabha Election) के सेकंड फेज में 13 राज्य में वोटिंग हो रही है। इन राज्यों की टोटल 88 सीट पर वोट डाले जा रहे है। इन इलाकों में एक हजार दो सौ दो (1202) प्रत्याशी मैदान में है। लेकिन कुछ ऐसी सीट है और कुछ ऐसे प्रत्याशी है जो चर्चा में रहते है। इन सीटों और उम्मीदवारों पर सभी की नजर बनी हुई है। देश भर की 15 से ज्यादा हाईप्रोफाइल सीट के बारे में @Suchnaji.com आपको बताने जा रहे है। ये खबर भी पढ़ें : रिकेश स

  • लोकसभा चुनाव के सेकंड फेज में 15 से ज्यादा चर्चित सीटें।
सूचनाजी न्यूज, रायपुर। लोकसभा चुनाव (Loksabha Election) के सेकंड फेज में 13 राज्य में वोटिंग हो रही है। इन राज्यों की टोटल 88 सीट पर वोट डाले जा रहे है। इन इलाकों में एक हजार दो सौ दो (1202) प्रत्याशी मैदान में है। लेकिन कुछ ऐसी सीट है और कुछ ऐसे प्रत्याशी है जो चर्चा में रहते है। इन सीटों और उम्मीदवारों पर सभी की नजर बनी हुई है। देश भर की 15 से ज्यादा हाईप्रोफाइल सीट के बारे में @Suchnaji.com आपको बताने जा रहे है। ये खबर भी पढ़ें : रिकेश सेन के विधायक प्रतिनिधि का दक्षिण भारतीय समाज ने किया स्वागत, वोटिंग का भरा दम सेकंड फेंज की VVIP सीट और चेहरे 1) मेरठ : अरुण गोविल वर्ष 1987 में रामानंद सागर के धारावाहिक “रामायण” में भगवान राम की भूमिका निभाकर आम लोगों के ह्रदय में बसने वाले कलाकार हैं। BJP ने उन्हें गृहनगर (मेरठ, उत्तरप्रदेश) से मैदान में उतारा है। 2) कोटा : ओम बिड़ला लोकसभा के मौजूदा अध्यक्ष है। कोटा (राजस्थान) के वर्तमान सांसद है। इनके खिलाफ BJP से आए प्रह्लाद गुंजल को कांग्रेस ने प्रत्याशी बनाया है। ये खबर भी पढ़ें : भिलाई स्टील प्लांट: क्वेस्ट ऑन प्रश्नोत्तरी में आप भी लीजिए हिस्सा, मिलेगा बम्पर इनाम 3) वायनाड : राहुल गांधी राहुल गांधी विपक्ष के नेता है। फिलहाल वायनाड (केरल) से सांसद हैं। लोकप्रिय नेता है। कांग्रेस नेतृत्व करने वाले गांधी परिवार के सदस्य है। AICC के राष्ट्रीय अध्यक्ष रह चुके हैं। 4) राजनांदगांव : भूपेश बघेल छत्तीसगढ़ के CM रहे हैं। CG PCC के अध्यक्ष रहे हैं। AICC के नेशनल लीडर है। कांग्रेस के स्टार प्रचारक है। राजनांदगांव (छत्तीसगढ़) से मैदान में है। ये खबर भी पढ़ें : SAIL राउरकेला स्टील प्लांट की खदान से आई हड़कंप मचाने वाली फोटो, पढ़िए डिटेल 5) महासमुंद : ताम्रध्वज साहू छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री रहे हैं। 2014 में कांग्रेस जब सिर्फ 44 सीटें जीती थी तब छत्तीसगढ़ में पार्टी को सिर्फ एक सीट ताम्रध्वज के जीत के रूप में मिली थी। AICC OBC सेल के पहले चेयरमैन रहे हैं। महासमुंद (छत्तीसगढ़) से मैदान में है। 6) पूर्णिया : पप्पू यादव (निर्दलीय) बीते दिनों अपनी पार्टी का कांग्रेस में विलय किया। कांग्रेस ने टिकट नहीं दिया तो निर्दलीय चुनाव लड़ रहे। पत्नी रंजीत रंजन छत्तीसगढ़ से राज्यसभा सांसद है। पूर्णिया (बिहार) से ताल ठोंक रहे है। ये खबर भी पढ़ें : Second Phase Election 2024: धुर नक्सल प्रभावित है छत्तीसगढ़ की तीनों सीट, Ex CM-गृहमंत्री का निर्वाचन और पूर्व केन्द्रीय मंत्री का तगड़ा प्रभाव 7) बेंगलुरू दक्षिण : तेजस्वी सूर्या साल 2019 में सबसे युवा MP बने थे। BJP के फायरब्रांड नेता है। BJYM के राष्ट्रीय अध्यक्ष है। बेंगलुरु दक्षिण (कर्नाटक) से चुनाव लड़ रहे। 8) तिरुवनंतपुरम : शशि थरूर तिरुवनंतपुरम (केरल) संसदीय क्षेत्र से तीन बार सांसद रहे हैं। बीते दिनों AICC–कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए हुए चुनाव में मल्लिकार्जुन खड़गे से हार गए थे। राजनीति में आने से पहले राजनयिक रहे हैं। ये खबर भी पढ़ें : Second Phase Election 2024: छत्तीसगढ़ में चुनावी शोर थमा है, प्रत्याशियों का जोर नहीं, आज कत्ल की रात, इन सीटों का समझिए समीकरण 9) मथुरा : हेमा मालिनी लगातार 2014 से मथुरा (उत्तरप्रदेश) संसदीय क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रही है। राज्यसभा सांसद भी रही हैं। बॉलीवुड की मेगा स्टार रही हैं। 10) तिरुवनंतपुरम : राजीव चंद्रशेखर केन्द्र में सूचना प्रौद्योगिकी और कौशल विकास राज्यमंत्री है। फिलहाल राज्यसभा के सदस्य है। ये खबर भी पढ़ें : Second Phase Election 2024: छत्तीसगढ़ में 26 अप्रैल को यहां होगी वोटिंग, 51 हजार दिव्यांग वोटर्स निभाएंगे निर्णायक भूमिका 11) जालौन : वैभव गहलोत राजस्थान के पूर्व CM और दिग्गज कांग्रेस नेता अशोक गहलोत के बेटे है। जालौन (राजस्थान) से चुनावी मैदान में है। 12) जोधपुर : गजेंद्र सिंह शेखावत वरिष्ठ भाजपा नेता है। केन्द्रीय मंत्री है। इनके पास जल शक्ति मंत्रालय का पोर्टफोलियो है। ये खबर भी पढ़ें : Lok Sabha Elections 2024: विजय बघेल की बढ़ी मुश्किलें, भिलाई स्टील प्लांट की संयुक्त यूनियनों की महापंचायत, राजेन्द्र साहू पर ये फैसला 13) अलाप्पुझा : केसी.वेणुगोपाल AICC के राष्ट्रीय महासचिव हैं। दो बार लोकसभा सांसद रहे हैं। मनमोहन कैबिनेट में मंत्री रहे हैं। फिलहाल राज्यसभा सांसद है। अलाप्पुझा (केरल) से चुनाव लड़ रहे है। 14) बाड़मेर : रणवीर सिंह भाटी निर्दलीय प्रत्याशी है। सिर्फ 26 साल के है। कम समय में राजस्थान की राजनीति में बड़ा मुकाम हासिल कर चुके हैं। बाडमेर (राजस्थान) से चुनाव लड़ रहे है। ये खबर भी पढ़ें : Lok Sabha Election 2024: चुनावी माहौल में 2000 लोगों ने दिया एप्लीकेशन, जानें वजह 15) खजुराहो : बीडी.शर्मा मध्यप्रदेश (MP) भारतीय जनता पार्टी (BJP) की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष है। खजुराहो (मध्यप्रदेश) से चुनावी रण में उतरे है। 16) बेंगलुरु रूरल : डीके.सुरेश Vs सीएन.मंजूनाथ कांग्रेस प्रत्याशी डीके.सुरेश कर्नाटक के Dy CM डीके.शिव कुमार के भाई है। BJP कैंडिडेट सीएन.मंजूनाथ पूर्व PM एचडी.देवगौड़ा के दामाद है। ये खबर भी पढ़ें : SAIL NEWS: वेज रिवीजन की खामियों पर केस दर्ज, बायोमेट्रिक-NJCS मामला भी जा रहा कोर्ट