Skip to content
21/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • SAIL हाउस लीज: अब HDFC बैंक या किसी भी वित्तीय संस्थान से मिलेगा लोन, विधायक देवेंद्र यादव खेमा खुशी से उछला, Suchnaji.com की खबर पर लगी मुहर
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

SAIL हाउस लीज: अब HDFC बैंक या किसी भी वित्तीय संस्थान से मिलेगा लोन, विधायक देवेंद्र यादव खेमा खुशी से उछला, Suchnaji.com की खबर पर लगी मुहर

19/07/2023 (Last updated: 09/10/2024) 1 minute read
As-soon-as-the-SAIL-house-lease-deed-is-registered-now-loan-will-be-available-from-HDFC-Bank-or-any-financial-institution-the-news-of-Suchnaji.com-is-stamped
  • पंजीयन की प्रक्रिया संपत्ति अंतरण अधिनियम 1882 के तहत होने से उपरोक्त लीज संपत्ति पर छ.ग. नगर निगम अधिनियम 1956, नगर तथा ग्राम निवेश अधिनियम 1973 तथा भूमि विकास नियम 1984 के समस्त प्रावधान स्वमेव लागू होगा।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। सेल हाउस लीज डीड रजिस्ट्री को लेकर चल रही गहमागहमी और आरोप-प्रत्यारोप के बीच एक और बड़ा खेल हो गया है। लीजधारियों को अब बैंक से लोन मिलेगा। इसकी पुष्टि जिला प्रशासन ने खुद कर दी है। इस बात से विधायक देवेंद्र यादव काफी उत्साहित हैं। उनका कहना है कि जनता से किया वादा एक के बाद एक पूरा होता जा रहा है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जो वादा किया था, वह निभा रहे हैं। अब नियमितीकरण की प्रक्रिया भी जल्द ही पूरी होगी। जो लोग सवाल उठा रहे थे, उन्हें शायद अब जवाब मिल गया है।

दुर्ग जिला जनसंपर्क विभाग के मुताबिक भिलाई इस्पात सयंत्र द्वारा सेल स्कीम फॉर लीज आफ हाउसेस फॉर एम्पलाई 2002 के अंतर्गत 4500 आवंटियों को दीर्घकालीन पट्टे आवंटित किए गए थे, जिसका लीज एग्रीमेंट 50,75,100 रुपए के स्टाम्प पर किया गया था। किन्तु ऐसे पट्टे का पंजीयन नहीं कराया गया था। वर्तमान में उपरोक्त लीज डीड का पंजीयन कार्यालय में उपरोक्त लीज डीड का पंजीयन संपत्ति अंतरण अधिनियम 1882 के प्रावधानों के आधार पर हो रहा है और जिसके अनुसार पंजीयन कराने पर उक्त संपत्ति पर आवंटियों को लीजधारिकों का टाईटल प्राप्त हो रहा है।

उपरोक्त पंजीयन की प्रक्रिया संपत्ति अंतरण अधिनियम 1882 के तहत होने से उपरोक्त लीज संपत्ति पर छ.ग. नगर निगम अधिनियम 1956, नगर तथा ग्राम निवेश अधिनियम 1973 तथा भूमि विकास नियम 1984 के समस्त प्रावधान स्वमेव लागू होगा।

इसके अतिरिक्त टाईटल (लीज धारक) प्राप्त होने के पश्चात H.D.F.C. बैंक या किसी भी वित्तीय संस्थान के ऋण प्राप्त करने का अधिकार सम्बंधित टाइटल लीजधारक को होगा। जिला कार्यालय द्वारा B.S.P के उच्च प्रबंधक एवं सयंत्र के जिम्मेदार अधिकारयों से लीज धारको के अन्य विधिक अधिकारों पर चर्चा की जाएगी।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: SAIL Rourkela Steel Plant: इंजीनियरिंग डिग्री, डिप्लोमा, ITI करने वाले ध्यान दें, Apprenticeship के लिए 4 अगस्त तक मौका, 9 हजार तक मिलेगी स्कॉलरशिप
Next: अबकी बरस मिलेगा 39 माह का बकाया एरियर या पूरा बोनस…या आधा-आधा

Related Stories

IISCO Steel Plant Union Election ISP Management to Suspend Employees Who Created a Ruckus
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

IISCO Steel Plant Union Election: नेतागिरी का भूत उतारेगा प्रबंधन, नोटिस नहीं, सीधे सस्पेंड होंगे कर्मचारी

Azmat ali 21/09/2026
Kanyakubja Samajik Chetna Manch Ganeshotsav 2026 at Manav Ashram Sector 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म-संस्कृति

कान्यकुब्ज सामाजिक चेतना मंच: गणेशोत्सव 2026 में नई पीढ़ी को संस्कृति से जोड़ने और वरिष्ठ महिलाओं के योगदान की दिखी झलक

Azmat ali 20/09/2026
SAIL ISP Union Election INTUC Manifesto Released Promises include Menstrual Leave and More
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP Union Election: आ गया INTUC का संकल्प पत्र, पीरियड्स में छुट्टी, बाकी के लिए 30 वादे, पढ़ें

Azmat ali 20/09/2026

You May Have Missed

IISCO Steel Plant Union Election ISP Management to Suspend Employees Who Created a Ruckus
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

IISCO Steel Plant Union Election: नेतागिरी का भूत उतारेगा प्रबंधन, नोटिस नहीं, सीधे सस्पेंड होंगे कर्मचारी

Azmat ali 21/09/2026
Kanyakubja Samajik Chetna Manch Ganeshotsav 2026 at Manav Ashram Sector 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म-संस्कृति

कान्यकुब्ज सामाजिक चेतना मंच: गणेशोत्सव 2026 में नई पीढ़ी को संस्कृति से जोड़ने और वरिष्ठ महिलाओं के योगदान की दिखी झलक

Azmat ali 20/09/2026
SAIL ISP Union Election INTUC Manifesto Released Promises include Menstrual Leave and More
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP Union Election: आ गया INTUC का संकल्प पत्र, पीरियड्स में छुट्टी, बाकी के लिए 30 वादे, पढ़ें

Azmat ali 20/09/2026
SAIL Personnel Deprived of 39 Months Arrears and Hardship Allowance Due to the Modi Governments Affordability Clause
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL कार्मिकों के 39 माह के एरियर पर Modi सरकार के अफोर्डेबिलिटी क्लॉज़ की कैंची, हार्डशिप अलाउंस भी अटका, लाखों का झटका, चौथे PRC पर नज़र

Azmat ali 20/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.