Skip to content
16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Assembly Election Big Breaking: चुनाव से कुछ देर पहले नक्सलियों का तांडव, धमतरी में दो जगह ब्लास्ट, फोर्स ने घेरा
  • ताज़ा ख़बरें
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव

Assembly Election Big Breaking: चुनाव से कुछ देर पहले नक्सलियों का तांडव, धमतरी में दो जगह ब्लास्ट, फोर्स ने घेरा

16/11/2023 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
Assembly-Election-Big-Breaking-Heinous-act-of-Naxalites-shortly-before-the-elections-blasts-at-two-places-in-Dhamtari-force-surrounded
  • आईईडी ब्लास्ट के बाद सुरक्षा बल के जवानों और पुलिस फोर्स द्वारा गांव और मतदान केंद्र को सुरक्षात्मक दृष्टि से घेर लिया गया है।

सूचनाजी न्यूज, रायपुर। छत्तीसगढ़ से इस वक्त बड़ी खबर आ रही है। यहां रायपुर संभाग के धमतरी जिले में नक्सलियों द्वारा तांडव करने की कोशिश की गई है। शुक्रवार को होने वाले चुनाव से कुछ देर पहले ही नक्सलियों ने यह हरकत की है।

ये खबर भी पढ़ें :  CG Elections 2023: मतदान दल Durg जिले के बूथों पर तैयार, 14 लाख मतदाताओं का अब बस इंतजार, पढ़िए कहां-कितने वोटर

गुरुवार को दो जगह IED बम ब्लास्ट कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार आईईडी ब्लास्ट के बाद सुरक्षा बल के जवानों और पुलिस फोर्स द्वारा गांव और मतदान केंद्र को सुरक्षात्मक दृष्टि से घेर लिया गया है।

ये खबर भी पढ़ें :  विधानसभा चुनाव 2023: Bhilai Steel Plant में 17 नवंबर को छुट्‌टी

जानकारी के अनुसार धमतरी जिले के सिहावा विधानसभा क्षेत्र में नक्सली अति संवेदनशील गांव पंचायत खल्लारी गातापार रोड में गुरुवार शाम नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट कर दिया। प्राप्त जानकारियों की मानें तो नक्सली मतदान केंद्र को प्रभावित करने के उद्देश्य से यह ब्लास्ट किए है। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

ये खबर भी पढ़ें :  CG चुनाव और  Bhilai Steel Plant: INTUC का नारा-चंदाखोरों को संरक्षण देने वाले को परास्त करें

आपको बता दें कि धमतरी के रुद्री में पॉलीटेक्निक कॉलेज स्थित स्ट्रांग रूम से मतदान कराने मतदान दल के अधिकारी और कर्मचारी अति संवेदनशील मतदान केंद्र खल्लारी के लिए गुरुवार सुबह मतदान सामग्री लेकर रवाना हुए थे। नक्सल प्रभावित अति संवेदनशील गांव खल्लारी के लिए मतदान दल सकुशल पहुंच गया लेकिन दोपहर बाद नक्सली खल्लारी और गातापार रोड के दो स्थान पर IED ब्लास्ट करके कायराना हरकत कर दिया। इस रोड के किनारे दो जगह से IED बम ब्लास्ट करने की घटना को नक्सलियों ने अंजाम दिया है।

ये खबर भी पढ़ें :  CITU ने कहा-प्रधानमंत्री से 39 माह का एरियर्स दिलाने की बात कहना चुनावी जुमला

जानकारी के अनुसार इस ब्लास्ट में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है। अधिकारियों ने कहा कि नक्सली मतदाताओं के बीच भय और दहशत का माहौल बनाने यह कायर हरकत की है।

ये खबर भी पढ़ें :  ESI योजना: थर्ड जेंडर समेत 18.88 लाख नए श्रमिकों का नाम दर्ज, आप भी उठाइए फायदा, फ्री में इलाज

वहीं घटना के बाद खल्लारी और गातापार के साथ ही आसपास के गांवों में फोर्स को बड़ी संख्या में तैनात कर दिया गया है। फोर्स द्वारा गांव और यहां के मतदान केंद्र को सुरक्षात्मक नजरिए से घेर लिया गया है। बड़ी कड़ी सुरक्षा में रखा गया है। जबकि उक्त मतदान केंद्र के अधिकारी और कर्मचारी सुरक्षित स्थानों पर है। शुक्रवार सुबह आठ बजे से यहां मतदान शुरू हो जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें :  CG Elections 2023: भिलाई स्टील प्लांट उत्पादन में अग्रणी है तो मतदान में भी अग्रणी बने

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: खुर्सीपार से निकलेगी प्रशासनिक अधिकारियों की फौज, डिजिटल लाइब्रेरी में पढ़ाई का बेहतर माहौल
Next: CG Election Voting Live: बैंक-डाकघर पासबुक से भी डाल सकते हैं वोट, ये है 12 विकल्प

Related Stories

Good News Weight, BP Pulse, and Oxygen Levels will Now be Checked Right at the Entrance of Sector 9 Hospital Selfie Point
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Good News: सेक्टर 9 हॉस्पिटल में नई सौगात, अब गेट पर ही चेक होगा वेट, बीपी, पल्स, आक्सीजन, और मुस्कुराइए सेल्फी प्वाइंट पर

Azmat ali 16/09/2026
DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026

You May Have Missed

Good News Weight, BP Pulse, and Oxygen Levels will Now be Checked Right at the Entrance of Sector 9 Hospital Selfie Point
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Good News: सेक्टर 9 हॉस्पिटल में नई सौगात, अब गेट पर ही चेक होगा वेट, बीपी, पल्स, आक्सीजन, और मुस्कुराइए सेल्फी प्वाइंट पर

Azmat ali 16/09/2026
DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
Bharat Ratna Sir M Visvesvaraya BSP employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bharat Ratna Sir M. Visvesvaraya: बीएसपी कर्मचारियों ने इंजीनियर्स डे पर किए रक्तदान, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 15/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.